फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   samsung one ui 9 android 17 update eligible galaxy phones tablets list

सैमसंग वन यूआई 9 अपडेट: इन गैलेक्सी फोन-टैबलेट को मिलेगा नया सॉफ्टवेयर, क्या आपका डिवाइस है शामिल? देखें लिस्ट

Wed, 28 Oct 2026 11:08 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 28 Oct 2026 11:08 AM IST
सार

सैमसंग यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट 'वन यूआई 9' (One UI 9) अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। एंड्रॉइड 17 पर आधारित इस अपडेट का इंतजार लंबे समय से था। क्या आपका गैलेक्सी डिवाइस भी इस लिस्ट में है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
samsung one ui 9 android 17 update eligible galaxy phones tablets list
वन यूआई 9 अपडेट पाने वाले फोन्स की लिस्ट हुई जारी। - फोटो : Samsung

विस्तार

Samsung One UI 9 Update Device List: स्मार्टफोन की दुनिया में नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स का अपना ही एक अलग क्रेज होता है। अगर आप भी सैमसंग (Samsung) यूजर हैं और अपने फोन में नए फीचर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। सैमसंग ने चुनिंदा गैलेक्सी डिवाइसेज के लिए अपना लेटेस्ट 'वन यूआई 9' (One UI 9) अपडेट देना शुरू कर दिया है। पिछले महीने यानी सितंबर में गैलेक्सी S26 सीरीज के साथ इस अपडेट की शुरुआत हो चुकी है और अब इस महीने कई अन्य डिवाइसेज भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सैमसंग ने दूर की यूजर्स की उलझन
पिछले कुछ बड़े अपडेट्स की तरह ही, वन यूआई 9 का रोलआउट भी अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है। अब तक यह सस्पेंस बना हुआ था कि एंड्रॉइड 17 (Android 17) पर आधारित यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम किन-किन स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स को मिलेगा। लेकिन अब सैमसंग ने यह धुंध साफ कर दी है। सैमसंग जापान ने आधिकारिक तौर पर देश में बिकने वाले उन गैलेक्सी फोन्स और टैबलेट्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें वन यूआई 9 का सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन


इन डिवाइस को मिलेगा One UI 9 का अपडेट

गैलेक्सी S सीरीज (Galaxy S Series)
  • गैलेक्सी S26, S26+, S26 अल्ट्रा, S26 FE
  • गैलेक्सी S25, S25+, S25 एज, S25 अल्ट्रा, S25 FE
  • गैलेक्सी S24, S24+, S24 अल्ट्रा, S24 FE
  • गैलेक्सी S23, S23+, S23 अल्ट्रा, S23 FE

गैलेक्सी Z सीरीज (Galaxy Z Series)
  • गैलेक्सी Z फोल्ड 7, फ्लिप 7, फ्लिप 7 SE
  • गैलेक्सी Z फोल्ड 6, फ्लिप 6
  • गैलेक्सी Z फोल्ड 5, फ्लिप 5

गैलेक्सी A सीरीज (Galaxy A Series)
  • गैलेक्सी A57, A37, A27, A17
  • गैलेक्सी A56, A36, A26, A16
  • गैलेक्सी A55, A35, A25
  • गैलेक्सी A54, A34

गैलेक्सी टैबलेट्स (Galaxy Tablets)
  • गैलेक्सी टैब S11, टैब S11 अल्ट्रा
  • गैलेक्सी टैब S10, टैब S10+, टैब S10 अल्ट्रा, टैब S10 FE, टैब S10 FE+
  • गैलेक्सी टैब S9, टैब S9+, टैब S9 अल्ट्रा, टैब S9 FE, टैब S9 FE+
  • गैलेक्सी टैब A11, A11+
  • गैलेक्सी टैब एक्टिव 5 प्रो
  • गैलेक्सी टैब S6 लाइट (2024)

गैलेक्सी एक्स-कवर (Galaxy XCover)
  • गैलेक्सी एक्स-कवर 7 
  • एक्स-कवर 7 प्रो

इन मॉडल्स को करना होगा थोड़ा इंतजार
हालांकि, जारी की गई यह लिस्ट अभी पूरी तरह से ग्लोबल मॉडल्स को कवर नहीं करती है। इसमें हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी A56 और गैलेक्सी A35 जैसे मिड-रेंज फोन्स के नाम नहीं हैं, क्योंकि शायद इन्हें जापान में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया था। कंपनी इस नए अपडेट को इसी महीने से रोलआउट करेगी और यह सिलसिला नवंबर-दिसंबर तक जारी रहेगा। वहीं, गैलेक्सी S23 FE जैसे कुछ मॉडल्स के यूजर्स को इसके लिए जनवरी 2027 तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed