Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   apple samsung xiaomi vivo oppo smartphone shipment targets cut 2027 memory chip price hike

एपल-सैमसंग ने घटाए स्मार्टफोन शिपमेंट टारगेट: मेमोरी चिप की महंगाई ने बढ़ाई मुश्किल, क्या कम बनेंगे फोन?

Thu, 26 Nov 2026 01:05 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 01:05 PM IST
सार

  • एपल, सैमसंग, शाओमी, वीवो और ओप्पो समेत कई बड़ी कंपनियों ने 2027 के लिए अपने शिपमेंट लक्ष्य घटा दिए हैं। 
  • वीवो और शाओमी ने सबसे ज्यादा कटौती की है। वहीं, ऑनर ने अपना लक्ष्य बरकरार रखा है। 
  • जानिए मेमोरी चिप की बढ़ती मांग का असर स्मार्टफोन बाजार और आने वाले फोन के फीचर्स पर कैसे पड़ सकता है।

विज्ञापन
apple samsung xiaomi vivo oppo smartphone shipment targets cut 2027 memory chip price hike
स्मार्टफोन की महंगाई से मंद पड़ी मांग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्टफोन बाजार में आने वाले साल में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। एपल, सैमसंग, शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसी बड़ी कंपनियों ने 2027 के लिए अपने स्मार्टफोन शिपमेंट के लक्ष्य घटा दिए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप की लगातार बढ़ती कीमतें और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियां बताई जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कंपनियों ने अपने शिपमेंट टारगेट में करीब 30 फीसदी तक कटौती की है। हालांकि, इस बीच ऑनर ने अपना लक्ष्य पहले जैसा ही रखा है।
विज्ञापन


वीवो और शाओमी ने सबसे ज्यादा घटाया शिपमेंट टारगेट
चीनी न्यूज वेबसाइट जिएमियन न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन कंपनियों ने सप्लाई चेन से जुड़े लोगों के साथ चर्चा के बाद 2027 के लिए अपने शिपमेंट लक्ष्य तय किए हैं। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, वीवो ने 2026 के करीब 8.5 करोड़ यूनिट के लक्ष्य को घटाकर 2027 के लिए 6 करोड़ यूनिट कर दिया है। यानी इसमें करीब 29 फीसदी की कमी की गई है।
विज्ञापन


शाओमी ने भी अपना टारगेट 12 करोड़ यूनिट से घटाकर 9 करोड़ यूनिट कर दिया है। यह करीब 25 फीसदी की गिरावट है। वहीं, लेनोवो (मोटोरोला) ने 5 करोड़ यूनिट के मुकाबले 2027 के लिए 4 करोड़ स्मार्टफोन शिपमेंट का लक्ष्य रखा है। दूसरी कंपनियों के आंकड़े भी कुछ ऐसे ही हैं:
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी

2026 का लक्ष्य

2027 का लक्ष्य

कमी

वीवो

8.5 करोड़

6 करोड़

29%

शाओमी

12 करोड़

9 करोड़

25%

लेनोवो (मोटोरोला)

5 करोड़

4 करोड़

20%

ओप्पो

10.5 करोड़

9 करोड़

14%

ट्रांजिशन

6.6 करोड़

5.8 करोड़

12%

सैमसंग

23.2 करोड़

21 करोड़

9.5%

एपल

23.3 करोड़

22 करोड़

5.6%


हुवावे ने भी 2026 के करीब 6 करोड़ यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 2027 में 5 करोड़ से कम स्मार्टफोन शिपमेंट का अनुमान रखा है। यानी कंपनी के लक्ष्य में 16 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। रिपोर्ट में दिए गए इन आंकड़ों पर जिएमियन न्यूज ने संबंधित कंपनियों से जवाब मांगा था, लेकिन खबर प्रकाशित होने तक किसी कंपनी ने आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
Trending Videos

apple samsung xiaomi vivo oppo smartphone shipment targets cut 2027 memory chip price hike
मेमोरी चिप की किल्लत से स्मार्टफोन कंपनियों पर बढ़ रहा दबाव। - फोटो : टेक्नो
सिर्फ ऑनर ने नहीं घटाया अपना टारगेट
जहां ज्यादातर कंपनियां अगले साल के लिए अपने लक्ष्य कम कर रही हैं, वहीं ऑनर ने 2027 के लिए करीब 5 करोड़ स्मार्टफोन शिपमेंट का लक्ष्य बरकरार रखा है। यह आंकड़ा 2026 के लक्ष्य के बराबर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की तीसरी तिमाही में ऑनर चीन की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियों में इकलौती ऐसी कंपनी रही, जिसके शिपमेंट में पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऑनर के सीईओ ली जियान ने 23 नवंबर को ऑनर 700 सीरीज के लॉन्च के बाद कहा कि मिड-रेंज स्मार्टफोन पर फ्लैगशिप फोन के मुकाबले लागत का दबाव ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी कंपनियों के पीछे हटने के बीच ऑनर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।

apple samsung xiaomi vivo oppo smartphone shipment targets cut 2027 memory chip price hike
एआई सर्वर के लिए बड़ी मात्रा में मेमोरी की जरूरत पड़ रही है। - फोटो : iQOO
मेमोरी चिप की कीमतों ने बढ़ाई कंपनियों की मुश्किल
  • स्मार्टफोन कंपनियों के शिपमेंट लक्ष्य घटाने के पीछे सबसे बड़ी वजह मेमोरी चिप की महंगाई है। स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली DRAM और NAND मेमोरी की कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनियों की लागत लगातार बढ़ रही है।
  • काउंटरपॉइंट रिसर्च की 6 नवंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की तीसरी तिमाही में DRAM बाजार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 369 फीसदी बढ़ा। रिपोर्ट में इसकी वजह एआई सर्वर की बढ़ती मांग को बताया गया है। एआई सर्वर के लिए बड़ी मात्रा में मेमोरी की जरूरत पड़ रही है, जिससे पारंपरिक DRAM की सप्लाई पर भी दबाव बढ़ा है।
  • काउंटरपॉइंट के वाइस प्रेसिडेंट ब्रैडी वांग के मुताबिक, एआई सर्वर की मांग ने पारंपरिक DRAM की औसत कीमत को ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचा दिया है। इसका असर स्मार्टफोन जैसे दूसरे बाजारों पर भी पड़ रहा है। अब कंपनियों के सामने केवल कम कीमत पर चिप खरीदने की चुनौती नहीं है, बल्कि जरूरत के मुताबिक सप्लाई सुनिश्चित करना भी मुश्किल हो रहा है।

apple samsung xiaomi vivo oppo smartphone shipment targets cut 2027 memory chip price hike
स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स से हो रहा समझौता। - फोटो : Vivo
फोन के फीचर्स पर भी पड़ सकता है असर
मेमोरी चिप की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल कंपनियों के मुनाफे तक सीमित नहीं है। इससे स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। ऑनर के सीईओ ली जियान के मुताबिक, लागत को नियंत्रित रखने के लिए इंडस्ट्री में कुछ कंपनियां चिपसेट, कैमरा और मेमोरी जैसे हिस्सों में समझौता कर रही हैं।

यानी आने वाले समय में कंपनियां फोन की कीमतों को काबू में रखने के लिए कुछ मॉडल में कम क्षमता वाली मेमोरी या दूसरे हार्डवेयर बदलाव कर सकती हैं। इससे ग्राहकों को एक ही प्राइस रेंज में मिलने वाले फीचर्स में अंतर देखने को मिल सकता है।

2027 में भी बनी रह सकती है मेमोरी चिप की कमी
गोल्डमैन सैक्स की 22 नवंबर को जारी रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 में ग्लोबल DRAM सप्लाई और मांग के बीच करीब 5.1 फीसदी का अंतर रह सकता है। यह पिछले 15 साल से ज्यादा समय की गंभीर सप्लाई कमी में से एक हो सकता है। रिपोर्ट में 2027 में स्मार्टफोन के लिए NAND मेमोरी की मांग में 2 फीसदी गिरावट का अनुमान भी लगाया गया है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर एमएस ह्वांग का कहना है कि अगले साल भी मेमोरी की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं। बड़ी नई चिप फैक्ट्रियों से उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में सप्लाई पर दबाव जल्द खत्म होता नहीं दिख रहा।

हालांकि, गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2028 में DRAM की सप्लाई और मांग के बीच का अंतर घटकर 1.2 फीसदी रह सकता है। इसके बाद DRAM और NAND दोनों की कीमतों में करीब 20 फीसदी तक गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में कंपनियों की ओर से 2027 के लिए शिपमेंट लक्ष्य घटाना फिलहाल बढ़ती लागत के बीच उठाया गया बचाव का कदम माना जा रहा है। आने वाले महीनों में बाजार की स्थिति के हिसाब से ये लक्ष्य फिर बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed