Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   BharatGen Launches Patram 1 5 Indias AI Model That Can Read Blurry Scans and Handwritten Documents

भारतजेन ने लॉन्च किया पत्रम 1.5: धुंधले दस्तावेज और हाथ से लिखे नोट्स भी पढ़ेगा देसी AI, जानें क्या है खासियत?

Thu, 26 Nov 2026 03:14 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 03:14 PM IST
सार

  • भारतजेन ने पत्रम 1.5 नाम का नया देसी एआई मॉडल लॉन्च किया।
  • यह धुंधले दस्तावेज और हाथ से लिखे नोट्स भी पढ़ सकता है।
  • इसमें ओसीआर 3.0 तकनीक दी गई है।
  • बैंक, अस्पताल और सरकारी दफ्तर अपने संवेदनशील दस्तावेजों को सुरक्षित रखते हुए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
BharatGen Launches Patram 1 5 Indias AI Model That Can Read Blurry Scans and Handwritten Documents
भारतजेन - फोटो : bharatgen

विस्तार

भारत में कागजी दस्तावेजों को संभालना और उनसे जरूरी जानकारी निकालना अक्सर मुश्किल काम होता है। कई बार बैंक के फॉर्म धुंधले होते हैं, मेडिकल रिपोर्ट में हाथ से नोट्स लिखे होते हैं तो सरकारी कागजों पर मुहर और हस्ताक्षर जानकारी पढ़ने में परेशानी पैदा करते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतजेन ने अपना नया एआई मॉडल पत्रम 1.5 पेश किया है।

विज्ञापन

भारत के दस्तावेजों को समझने के लिए किया गया तैयारी

पत्रम 1.5 एक विजन-लैंग्वेज मॉडल है, जिसे खास तौर पर भारतीय दस्तावेजों और तस्वीरों को समझने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 7 अरब पैरामीटर हैं और इसे ओपन-वेट मॉडल के रूप में उपलब्ध कराया गया है। यह Patram सीरीज का नया वर्जन है, जिसकी शुरुआत जून 2025 में पत्रम 1 के साथ हुई थी। इसकी खासियत सिर्फ लिखे हुए शब्द पढ़ना नहीं है, बल्कि यह दस्तावेजों में मौजूद टेबल, चार्ट, फॉर्म, फोटो और डायग्राम को भी समझ सकता है। एक ही रिक्वेस्ट में कई तस्वीरें देने पर भी यह उनका विश्लेषण कर सकता है।

विज्ञापन

पुराने ओसीआर सिस्टम से कैसे अलग है पत्रम 1.5?

आमतौर पर दस्तावेज पढ़ने वाले एआई सिस्टम दो चरणों में काम करते हैं। पहले ओसीआर तकनीक तस्वीर में मौजूद शब्दों को टेक्स्ट में बदलती है और फिर भाषा मॉडल उस टेक्स्ट के आधार पर जवाब देता है। इस प्रक्रिया में दस्तावेज की बनावट, मुहर, हस्तलिखित नोट्स और टेबल जैसी जरूरी जानकारियां छूट सकती हैं। पत्रम 1.5 इस तरीके से अलग है। यह सीधे दस्तावेज की तस्वीर को देखकर उसे पढ़ता और उसी आधार पर जानकारी समझता है। इसमें ओसीआर 3.0 तकनीक भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत के हिसाब से निकाल सकेंगे जानकारी

  • इस मॉडल की कुछ खास खूबियां इसे रोजमर्रा के कामों के लिए उपयोगी बनाती हैं।
  • सटीक जानकारी: पूरे दस्तावेज के बजाय सिर्फ जरूरी जानकारी निकालने का निर्देश दिया जा सकता है।
  • अलग-अलग फॉर्मेट: जवाब टेक्स्ट, मार्कडाउन, एचटीएमएल या जेसन में मिल सकता है।
  • कस्टम फील्ड: बैंक ग्राहक का आईडी नंबर और ब्रांच का नाम अपनी जरूरत के मुताबिक हासिल कर सकते हैं।
  • भाषा की समझ: यह अंग्रेजी के साथ भारतीय भाषाओं के मिश्रण में लिखे दस्तावेज भी पढ़ सकता है।
  • एक साथ कई तस्वीरें: एक रिक्वेस्ट में कई इमेज को समझने की क्षमता भी इसमें है।

गलत जानकारी देने के बजाय बताएगा अपनी सीमा

बैंकिंग, स्वास्थ्य और सरकारी कामकाज में छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पत्रम1.5 को इस तरह प्रशिक्षित किया गया है कि वह अधूरी या अस्पष्ट जानकारी को अपनी तरफ से भरने की कोशिश न करे। अगर किसी दस्तावेज में कोई नंबर धुंधला है या जरूरी जानकारी मौजूद नहीं है, तो यह उसकी वजह भी बताएगा। जहां किसी जानकारी का अनुमान लगाया जा सकता है, वहां यह उस अनुमान को स्पष्ट करते हुए इंसानी जांच की जरूरत बताएगा। मसलन, बिजली के बिल में कई तारीखें होने पर सिर्फ तारीख पूछने के बजाय यह स्पष्ट कर सकता है कि किस तारीख की जानकारी चाहिए।

49 टेस्ट में परखी गई मॉडल की क्षमता

भारतजेन के मुताबिक, पत्रम 1.5 को कुल 49 तरह के परीक्षणों से गुजारा गया है। इनमें 34 सार्वजनिक बेंचमार्क और कंपनी के अपने पत्रमबेंच के 15 टेस्ट शामिल हैं। इस आंतरिक टेस्ट सेट में भारतीय दस्तावेजों के 11,828 नमूने शामिल हैं, जिन्हें 8,773 पेज से तैयार किया गया है। इसकी तुलना 20 अन्य इमेज रीडिंग एआई मॉडल और सात विशेषज्ञ ओसीआर सिस्टम से भी की गई। इच्छुक लोग इसे भारतजेन प्लेग्राउंड पर दस्तावेज या तस्वीर अपलोड करके आजमा सकते हैं। यहां पार्स, एक्सट्रैक्ट, क्लासिफाई, स्प्लिट और सेक्शन जैसे टूल भी मिलते हैं। भविष्य में डिजिटाइज, ट्रांसलेट और एडिट जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed