Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple Services Back Online? iCloud and Apple Pay Still Facing Outages?

क्या अभी भी डाउन है iCloud और Apple Pay?: इंटरनल अपडेट से आई थी बड़ी रुकावट, जानें कंपनी ने क्या कहा

Wed, 18 Nov 2026 08:37 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 18 Nov 2026 08:37 AM IST
सार

  • एपल की सेवाओं में आई थी रुकावट।
  • इंटरनल अपडेट से हुई थी समस्या।
  • आईक्लॉड और एपल पे हुए प्रभावित।
  • कंपनी ने साइबर हमले से किया इनकार।

विज्ञापन
Apple Services Back Online? iCloud and Apple Pay Still Facing Outages?
एपल की सेवाएं बहाल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मंगलवार को एक इंटरनल साॅफ्टवेयर अपडेट की वजह से एपल की कई प्रमुख सेवाओं में भारी तकनीकी रुकावट आई, जिससे अमेरिका समेत कई जगहों पर करोड़ों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपडेट के अनुसार, एपल ने अधिकतर सिस्टम और सेवाओं को बहाल (Restore) कर दिया है, हालांकि कुछ यूजर्स ने आज (बुधवार) भी छिटपुट दिक्कतों की शिकायत दर्ज कराई है।   

विज्ञापन


क्या थी समस्या?
17 नवंबर को एपल के एक इंटरनल अपडेट की वजह से आईक्लाउड, एपल पे, एप स्टोर और एपल म्यूजिक समेत कई सेवाएं प्रभावित हुई थीं। हजारों यूजर्स ने लॉगिन, पेमेंट और दूसरी सेवाओं के इस्तेमाल में दिक्कत की शिकायत की थी। कंपनी ने साफ किया था कि यह समस्या किसी साइबर हमले की वजह से नहीं आई। एपल के अनुसार, ज्यादातर सिस्टम दोबारा काम करने लगे थे और बाकी सेवाओं को बहाल करने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, 18 नवंबर को भी कुछ यूजर्स ने एपल की सेवाओं में परेशानी की शिकायत की है।
विज्ञापन


क्या अभी भी डाउन हैं एपल की सेवाएं?

  • डाउनडिटेक्टर पर एपल की मुख्य सेवाएं फिलहाल बहाल दिखाई दे रही हैं, लेकिन कुछ यूजर्स की शिकायतें अब भी सामने आई हैं। 18 नवंबर को सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईक्लाउड, एपल पे और एप स्टोर इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स को दोबारा परेशानी हुई। कुछ यूजर्स ने अकाउंट में साइन इन नहीं कर पाने, एप एक्सेस करने और नए डिवाइस एक्टिवेट करने में दिक्कत बता रहे हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालांकि एपल के आधिकारिक सिस्टम स्टेटस पेज पर प्रभावित सेवाएं चालू दिखाई दे रही हैं। वहीं, आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइटों के आंकड़ों में यूजर्स की शिकायतें दर्ज की गईं। इसका मतलब है कि यूजर्स की कुछ व्यक्तिगत या क्षेत्रीय समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन फिलहाल बड़े स्तर पर सेवाएं डाउन होने की पुष्टि नहीं हुई है। 
Trending Videos

Apple Services Back Online? iCloud and Apple Pay Still Facing Outages?
एपल सिस्टम स्टेटस - फोटो : apple.com

इंटरनल अपडेट से कैसे प्रभावित हुई थीं सेवाएं?

  • एपल ने बताया कि एक इंटरनल अपडेट की वजह से उसके कई सिस्टम में तकनीकी समस्या आई। इसकी वजह से आईक्लॉउड और एपल पे समेत कंपनी की कई सेवाएं प्रभावित हुई थीं।
  • रॉयटर्स के अनुसार, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था कि उसके ज्यादातर सिस्टम फिर से काम करने लगे हैं और बाकी सेवाओं को भी जल्द ऑनलाइन लाने की कोशिश की जा रही है। एपल ने यह भी साफ किया था कि इस रुकावट के पीछे किसी तरह का साइबर हमला नहीं था। 

डाउनडिटेक्टर पर हजारों यूजर्स ने की थी शिकायत
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में एपल की सेवाओं को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हुई थीं।

  • एपल पे: दोपहर 12:20 बजे ET के आसपास करीब 2,300 शिकायतें।
  • आईक्लाउड: आउटेज के चरम पर करीब 1,800 शिकायतें।
  • ये आंकड़े यूजर्स की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट पर आधारित हैं। इसलिए वास्तविक रूप से प्रभावित लोगों की संख्या इससे अलग हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: एपल और गूगल की सेवाओं में आई दिक्कत: आईक्लाउड से जीमेल तक के यूजर्स हुए परेशान, तकनीकी समस्या की शिकायत

हाल के दिनों में कई बड़ी कंपनियों की सेवाएं हुईं प्रभावित

  • एपल की यह तकनीकी रुकावट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका में हाल के दिनों में कई बड़ी कंपनियों की सेवाओं में व्यवधान देखने को मिला है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक तकनीकी रुकावट, एफएए नेटवर्क की खराबी, यूनाइटेड एयरलाइंस की तकनीकी समस्या और जेपी मार्गन चेस के सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी शामिल हैं।
  • इन घटनाओं की वजह से ईमेल, बैंकिंग और उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई थीं। संबंधित कंपनियों और अधिकारियों ने इन घटनाओं को साइबर हमलों से जुड़ा नहीं बताया था।  फिलहाल एपल की सेवाओं के पूरी तरह बंद होने की पुष्टि नहीं है। अगर आईक्लाउड में लॉगिन, एप स्टोर से एप डाउनलोड करने या एपल पे इस्तेमाल करने में परेशानी आ रही है, तो एपल के आधिकारिक स्टेटस पेज पर संबंधित सेवा की स्थिति देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed