Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Gemini Users Can Save Chat History Without AI Training Opt in

जेमिनी में चैट हिस्ट्री के लिए अब AI ट्रेनिंग की इजाजत जरूरी नहीं: Google ला रहा नई सेटिंग, आपको कब मिलेगी?

Tue, 17 Nov 2026 07:13 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 07:13 PM IST
सार

  • गूगल ने जेमिनी में चैट हिस्ट्री और AI ट्रेनिंग की सेटिंग को अलग-अलग कर दिया है।
  • अब चैट सेव रखने के लिए अपनी बातचीत को AI मॉडल की ट्रेनिंग में देना जरूरी नहीं होगा।
  • हिस्ट्री बंद करने पर भी आगे की चैट करीब दो महीने तक रखी जाएगी।
  • आइए जानते है कि आप तक ये फीचर कब पहुंचेगा?

विज्ञापन
Gemini Users Can Save Chat History Without AI Training Opt in
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अब तक Gemini पर पुरानी चैट देखने के लिए अपनी बातचीत को Google के AI मॉडल की ट्रेनिंग में देना पड़ता था। जो यूजर ऐसा नहीं चाहते थे, उन्हें अपना चैट रिकॉर्ड गंवाना पड़ता था। अब Google ने 16 नवंबर को Gemini ऐप्स के प्राइवेसी हब में बदलाव करके इस मजबूरी से राहत देने की राह खोल दी है। चैट हिस्ट्री और AI ट्रेनिंग की पसंद अब अलग-अलग तय होगी। यह बदलाव सबसे पहले 9to5Google की रिपोर्ट में सामने आया है।
विज्ञापन

पहले एक ही स्विच से बंधी थीं दो बातें

Gemini की मौजूदा 'कीप एक्टिविटी' सेटिंग एक साथ दो काम संभालती थी। एक यूजर की चैट कितने समय तक सेव रहेगी, और दूसरी क्या गूगल उन बातचीत को अपने AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल कर सकता है। नतीजा यह कि दोनों बातें एक ही स्विच से बंधी थीं। जिसे पुरानी चैट देखनी थी, उसे ट्रेनिंग की इजाजत भी देनी पड़ती थी। जो ट्रेनिंग से दूर रहना चाहता था, उसके पास अपना चैट आर्काइव खोने का ही रास्ता बचता था। यही उलझन अब सुलझाई जा रही है।
विज्ञापन

अब दो अलग टॉगल, दो अलग फैसले

नई व्यवस्था में गूगल उस एक सेटिंग को दो हिस्सों में बांट रहा है। पहला है 'हिस्ट्री', जो तय करता है कि आपकी चैट कितने समय तक सेव रहेगी। दूसरा एक अलग टॉगल है, जिससे आप तय कर सकते हैं कि आपके टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और अपलोड की गई मीडिया को गूगल के जनरेटिव AI मॉडल की ट्रेनिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं। यानी अब चैट सहेजना और डेटा देना, दो अलग फैसले होंगे, और एक के लिए दूसरे की कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्री बंद करने पर क्या होगा

  • अपडेट हुए दस्तावेजों के मुताबिक अगर यूजर हिस्ट्री बंद करता है, तो आगे की बातचीत करीब दो महीने तक रखी जाएगी।
  • इससे पहले टेम्पररी चैट और बिना हिस्ट्री वाली चैट सिर्फ 72 घंटे तक रखी जाती थीं।
  • Google के मुताबिक इस दौरान चैट आपको जवाब देने, आपका फीडबैक संभालने और Google, उसके यूजर्स व आम जनता की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होगी।
  • इस प्रक्रिया में इंसानी समीक्षकों की मदद भी ली जाएगी।
  • यानी हिस्ट्री बंद करने का मतलब चैट का तुरंत मिट जाना नहीं है।

कब मिलेगा बदलाव और कैसे चलेगा पता?

यह नई प्राइवेसी सेटिंग एक झटके में सबके पास नहीं पहुंचेगी। गूगल इसे आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे लागू कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी जैसे-जैसे किसी यूजर के खाते पर बदलाव लागू करेगी, उसे सीधे ईमेल भेजकर इसकी जानकारी देगी। यानी यह बदलाव चरणों में आएगा, इसलिए हर यूजर को एक ही दिन नई सेटिंग नहीं मिलेगी। अगर आपको अपने Gemini एप में अभी नई सेटिंग न दिखे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ दिन इंतजार करें और अपना ईमेल भी देखते रहें, क्योंकि कंपनी जानकारी वहीं भेज रही है।

यूजर के लिए क्या बदलेगा?

इस बदलाव का सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा, जो Gemini को रोज इस्तेमाल करते हैं और पुरानी बातचीत संभालकर रखना चाहते हैं। अब तक उनके सामने दो ही विकल्प थे, अपना चैट आर्काइव गंवाना या अपना डेटा AI के विकास में देना। नई व्यवस्था में दोनों बातें अलग हो गई हैं, इसलिए यूजर को अपनी निजी बातचीत पर ज्यादा नियंत्रण मिलेगा। फिर भी बेहतर होगा कि सेटिंग दिखते ही दोनों टॉगल को ध्यान से देख लिया जाए। खासकर तब, जब आप चैट में फोटो या फाइलें भी अपलोड करते हों, क्योंकि ट्रेनिंग वाले टॉगल में अपलोड की गई मीडिया भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed