सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple Special Event Mega launch March 4 Affordable iPhone, New iPad, M5 MacBook arriving tech news hindi

iPhone 17e लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट: इस दिन आ सकता है एपल का नया डिवाइस

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Thu, 19 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Apple Special Event March 2026: क्या आप भी एक किफायती आईफोन या सुपरफास्ट लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं? एपल ने चार मार्च के लिए अपना स्पेशल एक्सपीरियंस इवेंट कंफर्म कर दिया है। न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में एक साथ होने वाले इस आयोजन में कई ऐसे प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे, जो टेक की दुनिया को बदल कर रख देंगे। जानिए इस बारे में विस्तार से....
 

Apple Special Event Mega launch March 4 Affordable iPhone, New iPad, M5 MacBook arriving tech news hindi
एपल स्पेशल इवेंट - फोटो : apple.com
विज्ञापन

विस्तार

पिछले साल एपल ने अपने कई प्रोडक्ट्स सिर्फ एक प्रेस रिलीज के जरिए लॉन्च कर दिए थे, लेकिन 2026 में रणनीति बदल गई है। टेक दिग्गज एपल ने आधिकारिक रूप से चार  मार्च को एक स्पेशल एपल एक्सपीरियंस आयोजित करने की पुष्टि कही है। इसकी सबसे खास बात है कि इसबार इसे पारंपरिक इवेंट नहीं बल्कि एक्सपीरियंस कहा जा रहा है। इसका मतलब है कि मीडिया और एक्सपर्ट्स को इन डिवाइसेस को हाथ में लेकर इस्तेमाल करने (Hands-on) का पूरा मौका मिलेगा।
Trending Videos


क्या लॉन्च हो सकता है?
आईफोन 17 ई: मिड-रेंज मार्केट पर एपल की नजर

इस बार तो सबसे ज्यादा चर्चा आईफोन 17 ई की है और इस इवेंट में 17 ई की लॉन्चिंग की उम्मीद भी है। ये उन लोगों के लिए खास होगा जो कम बजट में एपल का लेटेस्ट अनुभव चाहते हैं। माना जा रहा है कि यह फोन न केवल दिखने में स्टाइलिश होगा, बल्कि परफॉरमेंस में भी दमदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: FiMI AI Assistant: अब यूपीआई यूजर्स को तुरंत मिलेगा शिकायतों का समाधान, NPCI ने लॉन्च किया FiMI एआई मॉडल

एम5 चिप और सस्ता लैपटॉप का सस्पेंस
एपल अपने मैक (Mac) पोर्टफोलियो को पूरी तरह रिफ्रेश कर रहा है।
  • मैकबुक एयर: इनमें लेटेस्ट एम 5 चिप मिलने की उम्मीद है।
  • किफायती मैकबुक: सबसे बड़ा सरप्राइज एक ऐसा लैपटॉप हो सकता है जिसकी कीमत 700 डाॅलर यानी करीब 60 हजार रुपये के आसपास होगी। इसमें पहली बार आईफोन के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि कीमत कम रखी जा सके।
नए रंग और एपल इंटेलिजेंस
इवेंट के इनवाइट में पीले, नीले और हरे जैसे ब्राइट कलर्स का इस्तेमाल किया गया है। यह इशारा है कि नए आईपैड और आईपैड एयर इन वाइब्रेंट शेड्स में पेश किए जाएंगे। खास बात ये है कि ये नए आईपैड एपल इंटेलिजेंस (AI) को पूरी तरह सपोर्ट करेंगे।

ये भी पढ़े: Wired Earphones: वायर्ड इयरफोन का लौट रहा दौर? जानिए क्यों इस पुराने गैजेट के दीवाने हो रहे लोग

इवेंट कहां होगा?
एपल का यह इवेंट बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के दौरान ही होगा। यह प्रतिद्वंद्वी कंपनियों जैसे सैमसंग से स्पॉटलाइट चुराने की एक बड़ी चाल मानी जा रही है। इवेंट चार मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसके प्री-ऑर्डर संभावता छह मार्च से शुरू होने के उम्मीद हैं। सेल की बात करें तो ये 13 मार्च से शुरू हो सकती है। हालांकि कंपनी की फिलहाल तारीखों की कोई पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed