सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   google ai overview shows fake customer care numbers scam warning

Google AI Overview दिखा रहा फर्जी कस्टमर केयर नंबर: एआई फीचर दे रहा गलत जानकारी, सुरक्षा के लिए क्या करें?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

अगर आप गूगल सर्च पर किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर ढूंढते हैं, तो जरा संभल जाइए। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जालसाज गूगल के 'एआई ओवरव्यू' फीचर में अपने फर्जी नंबर डाल रहे हैं, जिसपर कॉल या मैसेज करने पर आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।

google ai overview shows fake customer care numbers scam warning
गूगल एआई ओवरव्यू - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

गूगल ने साल 2024 में एआई ओवरव्यू (AI Overviews) नाम का एक नया फीचर शुरू किया था। जब आप गूगल में कुछ सर्च करते हैं, तो गूगल आपको वेबसाइट्स के लिंक दिखाने के बजाय सबसे ऊपर एआई (AI) द्वारा तैयार की गई एक छोटी 'समरी' यानी सारांश दिखाता है। यह पढ़ने में तो आसान होता है, लेकिन कई बार गलतियां भी करता है। हालांकि, अब इसकी जो कमियां सामने आ रही हैं वो आपको कहीं ज्यादा परेशान कर सकती हैं।
Trending Videos


एआई फीचर जुटा रहा गलत जानकारी
वायर्ड की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन ठगी करने वाले अपराधियों को गूगल के इस नए एआई फीचर से फायदा पहुंच रहा है। इंटरनेट में पहले से ही कई गलत जानकारियां और फर्ज हेल्पलाइन नंबर पहले से मौजूद हैं। अब गूगल का एआई ओवरव्यू मोड इन्हीं जानकारियों को लोगों को दिखा रहा है। दरअसल, जालसाज बड़ी कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती अनजान वेबसाइट्स बनाते हैं। वे इनपर अपने फर्जी नंबर डाल देते हैं। जब गूगल का एआई उन वेबसाइट्स से जानकारी जुटाता है, तो वह बिना जांच-पड़ताल किए उन फर्जी नंबरों को ही ऑफिशियल बताकर आपके सामने पेश कर देता है। इन नंबरों पर संपर्क करने वालो लोगों को ही ठगी का शिकार बना लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होती है फर्जी हेल्पलाइन नंबरों से ठगी
उदाहरण के लिए, अगर आप किसी एयरलाइन या बैंक का हेल्पलाइन नंबर ढूंढ रहे हैं और एआई आपको एक फर्जी नंबर दिखा देता है, तो उस पर कॉल करने पर आपसे पेमेंट या बैंक की जानकारी मांगी जा सकती है। फोन उठाने वाला व्यक्ति बिल्कुल पेशेवर कर्मचारी की तरह बात करता है, जिससे आप आसानी से उसके झांसे में आ सकते हैं। 

एआई का भरोसा पड़ सकता है भारी
वर्षों से ठग गूगल सर्च के नतीजों में अपने नंबर ऊपर लाने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन एआई ओवरव्यू ने इस खतरे को और बढ़ा दिया है। दिक्कत यह है कि जब हम एआई के लिखे हुए जवाब देखते हैं, तो हमें लगता है कि यह जानकारी गूगल की तरफ से जांची-परखी और एकदम सच है। जालसाज हमारे इसी भरोसे का फायदा उठाकर हमें धोखा दे सकते हैं।

सुरक्षा के लिए क्या करें?
गूगल का कहना है कि उन्होंने इस तरह की ठगी को रोकने के लिए कई नए सुरक्षा उपाय जोड़े हैं। फिर भी, कंपनी खुद यह सलाह देती है कि एआई की दी गई जानकारी को पक्का न मानें।

बचने के आसान तरीके:
  • एआई ओवरव्यू में दिखने वाले नंबरों पर तुरंत भरोसा न करें।
  • हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही संपर्क सूत्र की तलाश करें।
  • किसी भी अनजान नंबर पर अपनी बैंकिंग जानकारी या ओटीपी (OTP) साझा न करें।
  • जानकारी की पुष्टि के लिए एक से ज्यादा बार सर्च करें और अलग-अलग स्रोतों का मिलान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed