{"_id":"6996da209086ba36590237c6","slug":"xiaomi-qled-tv-x-pro-75-inch-4k-launch-india-price-features-specifications-details-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Xiaomi ने लॉन्च की 4K QLED TV X Pro: सोनी और सैमसंग को देगा कड़ी टक्कर, जानें कितनी है प्राइस","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Xiaomi ने लॉन्च की 4K QLED TV X Pro: सोनी और सैमसंग को देगा कड़ी टक्कर, जानें कितनी है प्राइस
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 19 Feb 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Xiaomi ने भारत में अपनी नई 75-इंच 4K QLED TV X Pro लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस टीवी को Dolby Vision, 120Hz सपोर्ट और Android 14 आधारित Google TV के साथ पेश किया है।
Xiaomi ने लॉन्च की नई 4K टीवी
- फोटो : Xiaomi
विज्ञापन
विस्तार
Xiaomi ने भारत में अपने प्रीमियम स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए 75-इंच का नया Xiaomi QLED TV X Pro लॉन्च किया है। इस सेगमेंट में जहां Sony और Samsung जैसे ब्रांड्स अपने 75-इंच QLED टीवी 1 लाख रुपये से ज्यादा में बेच रहे हैं, वहीं Xiaomi ने इसे किफायती दाम में उतारा है।
कंपनी का कहना है कि देशभर में मजबूत सर्विस नेटवर्क और प्रीमियम एक्सपीरियंस Xiaomi को TCL, Vu Televisions और Haier जैसे ब्रांड्स पर बढ़त दिलाता है। गौरतलब है कि Xiaomi ने चार साल पहले भारत में 75-इंच टीवी कैटेगरी में कदम रखा था। आइए इस टीवी की सभी खूबियों के बारे में आपको बताते हैं।
डिस्प्ले और विजुअल क्वालिटी
यह नया मॉडल 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है और Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि 10-बिट पैनल 94% DCI-P3 कलर गैमट कवर करता है, जिससे रंग ज्यादा सटीक और जीवंत दिखते हैं।
गेमिंग के लिए इसमें 120Hz का सिम्युलेटेड रिफ्रेश रेट, MEMC टेक्नोलॉजी और Auto Low Latency Mode (ALLM) दिया गया है, जिससे कंसोल गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है।
Trending Videos

ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स
टीवी में 34W का स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Audio, DTS:X और DTS Virtual:X को सपोर्ट करता है। यह सेटअप मध्यम और बड़े लिविंग रूम के लिए संतुलित साउंड देने का दावा करता है।
यह स्मार्ट टीवी Android 14 आधारित Google TV पर चलता है और Xiaomi का PatchWall इंटरफेस मिलता है, जो अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट एक जगह दिखाता है। इसके अलावा 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का भी एक्सेस मिलता है।
स्मार्ट फीचर्स में Hands-free Google Assistant, AirPlay 2, Google Cast और Miracast सपोर्ट शामिल है।
कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस
कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI पोर्ट (एक eARC के साथ), दो USB-A पोर्ट, Ethernet, Optical, AV, एंटीना और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसके अलावा डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth सपोर्ट भी मौजूद है। टीवी में Quad Core A55 प्रोसेसर, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।
कीमत, ऑफर और उपलब्धता

- Xiaomi QLED TV X Pro 75 की कीमत ₹69,999 है। HDFC या ICICI क्रेडिट कार्ड EMI से खरीदने पर ₹5,000 की शुरुआती छूट मिलेगी, जिससे प्रभावी कीमत ₹64,999 हो जाती है।
- 19 से 26 फरवरी के बीच प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ₹10,999 कीमत की चार साल की वारंटी मुफ्त दी जाएगी, जिसे 15 मार्च से पहले रिडीम करना होगा।
- यह टीवी 27 फरवरी से mi.com, Amazon India और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।