सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   bharti group chairman sunil mittal says ai will change future of healthcare education research

India AI Summit: सुनील मित्तल बोले- हेल्थकेयर, शिक्षा और शोध का भविष्य है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवीन पारमुवाल Updated Thu, 19 Feb 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

भारती ग्रुप के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से हेल्थकेअर, शिक्षा और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि एआई अब केवल एक तकनीकी ट्रेंड नहीं, बल्कि उद्योगों की जरूरत बन गया है।

bharti group chairman sunil mittal says ai will change future of healthcare education research
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

AI Impact Summit 2026: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी और उद्योग जगत के बड़े नाम शामिल हो रहे हैं। इसी समिट में भारती ग्रुप के चेयरमैन सुनील मित्तल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के भविष्य पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि एआई आने वाले समय में कई बड़े सेक्टरों की तस्वीर बदल देगा।
Trending Videos


सुनील मित्तल ने कहा कि हेल्थकेअर, शिक्षा, मेडिकल साइंस और गहरी रिसर्च जैसे क्षेत्र एआई की मदद से तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि एआई अब सिर्फ एक टेक्नोलॉजी का ट्रेंड नहीं रह गया है। यह उद्योगों में बदलाव लाने वाला एक प्रमुख आधार बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों के काम का तरीका बदलेगा
मित्तल के अनुसार, एआई की वजह से कंपनियों के काम करने और ग्राहकों को सेवाएं देने का तरीका बदल रहा है। उन्होंने कहा कि खासकर हेल्थकेअर और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। इससे काम करने की क्षमता बढ़ेगी, नई खोज को बढ़ावा मिलेगा और लोगों तक सेवाएं आसानी से पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें: बिल गेट्स ने AI समिट में क्यों रद्द किया भाषण: कौन से विवाद को नहीं देना चाहते 'तूल', क्या है एपस्टीन कनेक्शन?

भारती ग्रुप में भी एआई का इस्तेमाल
उन्होंने यह भी बताया कि भारती समूह के लिए एआई कामकाज का एक अहम हिस्सा बन गया है। कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने, नेटवर्क को मजबूत बनाने और मैनेजमेंट को असरदार बनाने के लिए एआई का उपयोग कर रही है। इसकी मदद से सर्विस की क्वालिटी सुधर रही है और कंपनी के आंतरिक काम भी तेज हो रहे हैं।

समिट में क्या है खास
इस समिट में 300 से अधिक प्रदर्शनी पवेलियन लगाए गए हैं। यहां लोग, धरती और विकास जैसे तीन मुख्य विषयों पर लाइव डेमो भी दिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा, 600 से अधिक नए स्टार्टअप भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। ये स्टार्टअप्स ऐसे समाधान पेश कर रहे हैं, जिन्हें असल दुनिया में लागू किया जा चुका है। समिट के दौरान 500 से अधिक सेशन होंगे, जिनमें 3,250 से जादा विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। इन बैठकों में इस बात पर चर्चा होगी कि एआई का फायदा दुनिया के हर नागरिक तक कैसे पहुंचाया जाए।

यह भी पढ़ें: देश में गीगावॉट-स्केल AI डेटा सेंटर की तैयारी: L&T और NVIDIA ने मिलाया हाथ, दो बड़े शहरों में बनेगा प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed