फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple Unveils Foldable 'iPhone Duo' Passport-Style Design: Features & Specifications

एपल ने 'आईफोन डुओ' नाम से लॉन्च किया फोल्डेबल आईफोन: फोल्ड होने पर दिखता है पासपोर्ट जैसा; जानिए क्या है खास

Thu, 10 Sep 2026 05:50 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 10 Sep 2026 05:50 AM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन से पर्दा उठा दिया है। एपल ने इसे आईफोन डुओ नाम से पेश किया है। कंपनी ने इसके बेस मॉडल को 2,99,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। आइए इस स्मार्टफोन के लुक्स, फीचर्स और डिजाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

विज्ञापन
Apple Unveils Foldable 'iPhone Duo' Passport-Style Design: Features & Specifications
एपल का फोल्ड फोन 'आईफोन डुओ' लॉन्च - फोटो : apple

विस्तार

लंबे समय से आईफाेन फोल्ड की राह देख रहे टेक लवर्स का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को आईफोन डुओ नाम से पेश कर दिया है। इसका डिजाइन किताब की तरह खुलने वाला है और फोल्ड होने पर यह फोन पासपोर्ट जैसा दिखाई देता है।
विज्ञापन


आईफोन डुओ में बाहर की तरफ 5.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जबकि फोन खोलने पर अंदर 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। एपल का कहना है कि यह अब तक किसी भी आईफोन में दी गई सबसे बड़ी डिस्प्ले है।
विज्ञापन


फोन को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें टाइटेनियम फ्रेम और सिरेमिक सील्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। आईफोन डुओ को फिलहाल स्टार व्हाइट और नाइट स्काई रंगों में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Apple Unveils Foldable 'iPhone Duo' Passport-Style Design: Features & Specifications
एपल का फोल्ड फोन 'आईफोन डुओ' लॉन्च - फोटो : apple
A20 Pro चिप और डुअल कैमरा
परफॉर्मेंस के लिए आईफोन डुओ में A20 Pro चिप दी गई है। फोन में पीछे की तरफ दो 48MP कैमरे मिलते हैं। इसमें एपल पेंसिल सपोर्ट भी दिया गया है, जो पहली बार किसी आईफोन में देखने को मिलेगा।

256GB स्टोरेज से शुरुआत
आईफोन डुओ का बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आता है। एपल के फोल्डेबल आईफोन की खासियत इसका चौड़ा, किताब जैसा फॉर्म फैक्टर है। कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि बंद होने पर यह सामान्य फोन की तरह इस्तेमाल हो सके और खोलने पर बड़ी स्क्रीन वाला डिवाइस बन जाए।

नई चिप और सिर्फ eSIM
आईफोन डुओ में A20 Pro चिपसेट दिया गया है। यह 2nm प्रोसेस पर आधारित छह-कोर प्रोसेसर और 32-कोर एनपीयू के साथ आता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए सिर्फ और सिर्फ ई-सिम का विकल्प दिया गया है, यानी इसमें फिजिकल सिम कार्ड लगाने की सुविधा नहीं होगी।

Apple Unveils Foldable 'iPhone Duo' Passport-Style Design: Features & Specifications
एपल का फोल्ड फोन 'आईफोन डुओ' लॉन्च - फोटो : apple
आईफोन डुओ की कीमत कितनी है?
  • भारत में एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये तय की गई है। इसका बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोन को अधिकतम 2TB स्टोरेज तक खरीदा जा सकता है।
  • प्री-बुकिंग की बात करें तो आईफोन डुओ की बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी, जबकि इसकी बिक्री 18 अक्तूबर से शुरू होगी।

Apple Unveils Foldable 'iPhone Duo' Passport-Style Design: Features & Specifications
एपल सीईओ जॉन टर्नस - फोटो : apple
नए सीईओ ने क्या कहा?
  • एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस ने आईफोन डुओ को कंपनी की अलग-अलग टीमों की क्रिएटिविटी, समझदारी और मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि जब एपल की टीमें ग्राहकों के लिए कुछ खास बनाने के मकसद से अपना सर्वश्रेष्ठ काम एक साथ लाती हैं, तो क्या-क्या संभव हो सकता है।
  • टर्नस ने आईफोन डुओ, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को यूजर्स के लिए स्मार्ट पर्सनल हब के तौर पर पेश किया। उनके मुताबिक, एपल वॉच और एयरपॉड्स नई रेंज के साथ मिलकर ये डिवाइस यूजर्स को ज्यादा पर्सनल और स्मार्ट तरीके से क्रिएट करने, बातचीत करने, प्रोडक्टिव रहने और एंटरटेनमेंट के साथ हेल्दी व एक्टिव रहने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed