फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   best smartphones under 40000 india oneplus samsung redmi vivo nothing motorola realme tech news hindi

40,000 रुपये के बजट में कौन सा फोन खरीदें: Samsung, OnePlus या Nothing, कौन सा ऑप्शन है बेहतर?

Tue, 11 Aug 2026 11:44 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 11 Aug 2026 11:44 AM IST
सार

Best Smartphones Under 40,000: 40 हजार रुपये के बजट में स्मार्टफोन खरीदने वालों के सामने अब विकल्पों की कमी नहीं है। इस रेंज में दमदार प्रोसेसर, बड़े AMOLED डिस्प्ले, हाई-कैपेसिटी बैटरी और बेहतर कैमरे वाले फोन मौजूद हैं। लेकिन हर मॉडल की अपनी खासियत है। जानिए आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा फोन सही रहेगा।

विज्ञापन
best smartphones under 40000 india oneplus samsung redmi vivo nothing motorola realme tech news hindi
40,000 रुपये के अंदर बेस्ट फोन - फोटो : Vivo/Nothing/Motorola

विस्तार

40,000 रुपये का बजट लेकर स्मार्टफोन खरीदने निकलें तो एक समय पर कन्फ्यूजन होना तय है। इस कीमत पर अब सिर्फ अच्छा प्रोसेसर या शानदार कैमरा ही नहीं, बल्कि बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स तक मिल जाते हैं। ऐसे में सवाल यह नहीं रह जाता कि कौन सा फोन अच्छा है, बल्कि यह बन जाता है कि आपकी जरूरत के लिए कौन सा फोन सबसे सही है।
विज्ञापन


इस रेंज में Vivo, Redmi, OnePlus, Samsung, Nothing, Motorola और Realme जैसे ब्रांड कई दिलचस्प विकल्प पेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं किस फोन की सबसे बड़ी खासियत क्या है।
विज्ञापन

Vivo T5 Pro 5G: बैटरी चाहिए तो दमदार विकल्प

अगर फोन की बैटरी बार-बार खत्म होने से परेशान रहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपकी लिस्ट में जगह बना सकता है। इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी, 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है। करीब 39,990 रुपये की कीमत में इसकी सबसे बड़ी ताकत बैटरी बैकअप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Redmi Turbo 5: परफॉर्मेंस पर फोकस

गेमिंग और तेज परफॉर्मेंस प्राथमिकता है तो Redmi Turbo 5 पर नजर डाल सकते हैं। इसमें Dimensity 8500 Ultra, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग पैकेज को और मजबूत बनाती है। इसकी कीमत करीब 37,999 रुपये है।

OnePlus Nord CE6: बैलेंस्ड पैकेज

OnePlus Nord CE6 उन लोगों के लिए है जो किसी एक फीचर के बजाय हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन चाहते हैं। इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Snapdragon 7s Gen 4, 50MP रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा और 8000mAh बैटरी इसे करीब 39,999 रुपये में मजबूत ऑलराउंडर बनाते हैं।

Redmi Note 15 Pro+ 5G: कैमरा लवर्स की पसंद

फोटोग्राफी आपकी प्राथमिकता है तो Redmi Note 15 Pro+ 5G पर विचार किया जा सकता है। फोन में 200MP OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 100W HyperCharge सपोर्ट भी मिलता है। करीब 39,999 रुपये की कीमत में कैमरा और बैटरी इसका प्रमुख आकर्षण हैं।

Samsung Galaxy M47 5G: ब्रांड का भरोसा और AI फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो ब्रांड वैल्यू के साथ आधुनिक फीचर्स चाहते हैं। इसमें Super AMOLED डिस्प्ले, Gorilla Glass Victus+ और 50MP OIS कैमरा मिलता है। Snapdragon चिपसेट और Gemini Live जैसे AI फीचर्स इसे इस सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं।

Nothing Phone 4a: यूनीक डिजाइन वाला फोन

Nothing के फोन हमेशा अपने अलग डिजाइन के लिए पहचाने जाते हैं। Phone 4a में 6.78 इंच AMOLED LTPS डिस्प्ले के साथ 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 32MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है। इसकी करीब 39,999 रुपये कीमत में यह उन लोगों के लिए दिलचस्प विकल्प है जो फोन में कुछ अलग चाहते हैं।

Motorola Edge 70 Pro: परफॉर्मेंस और डिजाइन का मेल

Motorola Edge 70 Pro में Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर, 6.8 इंच डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी दी गई है। पीछे 50MP + 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। करीब ₹39,999 में यह फोन गेमिंग, बड़ी स्क्रीन और डिजाइन को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स को पसंद आ सकता है।

Realme 16: सेल्फी के लिए खास

Realme 16 करीब 38,999 रुपये की कीमत में 7000mAh बैटरी और Dimensity 6400 Turbo चिपसेट के साथ आता है। इसकी खासियत इसका 50MP फ्रंट कैमरा है। रियर में भी 50MP कैमरा मिलता है। इसलिए सेल्फी और बैटरी दोनों को महत्व देने वालों के लिए यह विकल्प काम का हो सकता है।

जान लें हमारी राय...

40,000 रुपये के बजट में किसी एक फोन को हर यूजर के लिए विजेता कहना सही नहीं होगा। अगर बैटरी बैकअप आपकी पहली प्राथमिकता है, तो Vivo T5 Pro 5G और OnePlus Nord CE6 मजबूत दावेदार हैं। कैमरा सबसे ज्यादा मायने रखता है तो Redmi Note 15 Pro+ 5G पर विचार किया जा सकता है। वहीं AI फीचर्स और Samsung का भरोसा चाहिए तो Galaxy M47 5G और अलग डिजाइन पसंद है तो Nothing Phone 4a आपकी पसंद बन सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed