फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   openai shuts down chatgpt atlas browser focus on chatgpt codex hindi

OpenAI Atlas: ओपनएआई ने बंद किया एटलस वेब ब्राउजर, एक साल भी नहीं चल पाया, जानें अब क्या है कंपनी का नया प्लान

Mon, 10 Aug 2026 04:50 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 04:50 PM IST
सार

ओपनएआई (OpenAI) ने अपने एआई-पावर्ड ब्राउजर ChatGPT Atlas को 9 अगस्त को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। ऐसा क्या हुआ कि लॉन्च के एक साल के भीतर ही कंपनी को इसे बंद करना पड़ा? जानिए इस बदलाव के पीछे कंपनी की क्या रणनीति है।

विज्ञापन
openai shuts down chatgpt atlas browser focus on chatgpt codex hindi
कंपनी ने एक साल के भीतर बंद किया एटलस ब्राउजर - फोटो : OpenAI

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में हर दिन कुछ नया हो रहा है। इस रेस में सबसे आगे चल रही कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने 9 अगस्त को एक ऐसा कदम उठाया, जिसने टेक जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कंपनी ने अपने एक्सपेरिमेंटल एआई-पावर्ड वेब ब्राउजर, ChatGPT Atlas को ऑफिशियली बंद कर दिया है। बीते दिन से यह सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि, अगर आप एआई ब्राउज़िंग के मुरीद हैं, तो आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ओपनएआई AI ब्राउजिंग के आइडिया को खत्म नहीं कर रही है, बल्कि इसे एक नए, ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल अवतार में पेश करने की ठोस तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


एक साल भी नहीं टिक पाया ChatGPT Atlas
ओपनएआई ने एक साल से भी कम समय पहले ChatGPT Atlas को एक ट्रेडिशनल वेब ब्राउजर के आधुनिक विकल्प के रूप में लॉन्च किया था। इसका मुख्य मकसद यूजर्स को सिर्फ इंटरनेट पर जानकारी खंगालने के बजाय, AI की मदद से वेब पेज को गहराई से समझने, उन्हें समराइज करने और सीधे सवालों के जवाब ढूंढने की ताकत देना था। इस ब्राउजर में कुछ खास एजेंट्स भी शामिल थे, जो वेबसाइट्स पर बिल्कुल किसी इंसान की तरह जानकारी जुटाने का काम कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों बंद करना पड़ा Atlas?
अब सवाल यह उठता है कि जब यह टूल इतना ही एडवांस था, तो कंपनी इसे शटडाउन क्यों किया? दरअसल, कंपनी का फोकस अब बिखरने के बजाय केंद्रित हो रहा है। ओपनएआई अब अलग-अलग स्टैंडअलोन एप्स चलाने के बजाय अपनी पूरी ताकत अपने मुख्य और सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट्स, ChatGPT और Codex पर लगाना चाहती है।


अब सीधे ChatGPT और Codex में मिलेगी ब्राउजिंग की पावर
ओपनएआई अब सिर्फ साधारण असिस्टेंट नहीं, बल्कि 'ट्रू डिजिटल एजेंट्स' तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एटलस को बंद करने का सीधा मतलब यह है कि इसके सभी बेहतरीन फीचर्स और एजेंटिक ब्राउज़िंग क्षमताओं को अब सीधे तौर पर ChatGPT और Codex के अंदर ही इंटीग्रेट किया जाएगा। भविष्य में आपको वेब पर जानकारी ढूंढने या किसी सर्विस के साथ इंटरैक्ट करने के लिए किसी तीसरे ब्राउजर की दरकार नहीं होगी, आपका ChatGPT ही आपके लिए यह सब कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed