फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   how to check phone ip rating water resistance during rain monsoon

IP Rating: आपका फोन कितना पानी झेल सकता है? ऐसे चेक करें IP रेटिंग, 2 मिनट में मिलेगी पूरी जानकारी

Mon, 10 Aug 2026 01:15 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 01:15 PM IST
सार

How To Check IP Rating: बारिश में भीगने पर फोन खराब होने का डर हर किसी को रहता है। लेकिन आपका स्मार्टफोन पानी और धूल से कितना सुरक्षित है, इसका अंदाजा उसकी IP रेटिंग से लगाया जा सकता है। यह रेटिंग घर बैठे कुछ मिनटों में जांची जा सकती है, बस सही तरीका पता होना चाहिए।

विज्ञापन
how to check phone ip rating water resistance during rain monsoon
ऐसे चेक करें फोन की IP रेटिंग - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

मानसून में अचानक शुरू हुई तेज बारिश में आपको संभलने का मौका नहीं मिलता। बारिश की तेज बूंदें जेब में रखे आपके स्मार्टफोन को चंद सकेंड में गीला कर देती हैं। ऐसे में यदि फोन वाटरप्रूफ न हो तो पानी से खराब होने का डर बना रहता है। ऐसे में नया फोन खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि वह फोन पानी और धूल से कितनी सुरक्षा देता है।
विज्ञापन


यह जानकारी फोन की IP रेटिंग से मिलती है। हालांकि, यहां एक बात समझना जरूरी है कि ज्यादातर फोन पूरी तरह पानी से सुरक्षित नहीं होते। IP रेटिंग केवल यह बताती है कि तय परिस्थितियों में डिवाइस पानी और धूल से कितना सुरक्षित है। आइए, समझते हैं कि आप अपने फोन की वाटर रेसिस्टेंस क्षमता की जांच कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले पता करें फोन का मॉडल

IP रेटिंग जांचने के लिए सबसे पहले अपने फोन का सही मॉडल नंबर पता करें। इसके लिए फोन की सेटिंग्स खोलें और About Phone या About Device विकल्प पर जाएं। यहां आपको फोन के मॉडल से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। मॉडल नंबर मिलते ही इसकी IP रेटिंग पता करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Google पर ऐसे खोजें रेटिंग

मॉडल नंबर पता करने के बाद Google पर फोन का नाम और IP Rating लिखकर खोज सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, आप Google Pixel 8 की जानकारी के लिए Google Pixel 8 IP Rating लिखकर सर्च करें। इसी तरह iPhone के लिए उसके मॉडल के साथ Water Resistance लिखकर जानकारी हासिल की जा सकती है। फोन के डिब्बे या यूजर मैनुअल में भी IP रेटिंग दी गई हो सकती है।

कंपनी की वेबसाइट सबसे भरोसेमंद

अगर इंटरनेट पर अलग-अलग वेबसाइटों पर अलग जानकारी मिल रही है तो सीधे फोन बनाने वाली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट देखें। Samsung, Apple, Google और दूसरी कंपनियां अपने फोन की डिटेल स्पेसिफिकेशन में पानी और धूल से सुरक्षा की जानकारी देती हैं।

बारिश में फोन को सुरक्षित कैसे रखें?

IP रेटिंग पता होने के बावजूद फोन को जानबूझकर पानी के संपर्क में लाना समझदारी नहीं है। बारिश के दौरान वॉटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल करें। अगर चार्जिंग पोर्ट में पानी चला गया है तो फोन को तुरंत चार्ज न करें। पहले पोर्ट और फोन को अच्छी तरह सूखने दें।

फोन से साथ न करें खिलवाड़

ध्यान देने वाली बात यह है कि IP67, IP68 और IP69 रेटिंग वाले स्मार्टफोन पानी और धूल से सबसे बेहतर प्रोटेक्शन देते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप फोन को पानी में डालकर या उसे भिगोकर टेस्ट करें। समय के साथ पानी से बचाने वाली सील कमजोर हो सकती है। फोन गिरने या डैमेज होने पर भी इसकी सुरक्षा कम हो सकती है। इसलिए फोन की IP रेटिंग जानना जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है सावधानी बरतना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed