{"_id":"6a786a1eaf14a1878107ca0e","slug":"redmi-note-17-5g-vs-motorola-edge-70-specifications-battery-camera-display-comparison-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Redmi Note 17 5G vs Motorola Edge 70: कैमरा, बैटरी और पावर की महाजंग में कौन किस पर पड़ेगा भारी? जानिए यहां","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Redmi Note 17 5G vs Motorola Edge 70: कैमरा, बैटरी और पावर की महाजंग में कौन किस पर पड़ेगा भारी? जानिए यहां
Sun, 09 Aug 2026 05:23 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:23 PM IST
सार
Redmi Note 17 5G और Motorola Edge 70 अपने-अपने तरीके से अलग नजर आते हैं। Redmi बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले पर जोर देता है, जबकि Motorola ज्यादा रैम, बेहतर कैमरा, हल्का डिजाइन और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आगे निकलता है।
विज्ञापन
Redmi Note 17 vs Motorola Edge 70 Pro
- फोटो : Xiaomi/Motorola
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी (Xiaomi) ने हाल ही में भारतीय बाजार में Redmi Note 17 5G को लॉन्च किया है। इस मिड-रेंज फोन को बाजार में 30,000 रुपये के बजट के अंदर उतारा गया है। इस बजट रेंज में Redmi Note 17 को Motorola Edge 70 तगड़ी टक्कर दे रहा है। एक तरफ Redmi का फोन 8000mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, वहीं Motorola का फोन 12GB रैम, 512GB स्टोरेज और 50MP डुअल रियर कैमरा जैसे फीचर्स देता है। दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं और दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। दोनों की कीमत लगभग बराबर है और ये 30,000 रुपये के बजट के भीतर भी आते हैं, तो चलिए जानते हैं इनमें से कौन सा दमदार मिड-रेंड फोन है।
बैटरी में Redmi की बड़ी बढ़त
डिस्प्ले में कहीं आगे है Motorola
Redmi Note 17 5G में कंपनी ने 7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2396 पिक्सल है। Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की स्क्रीन मिलती है, लेकिन इसका 1.5K रिजॉल्यूशन 1220x2712 पिक्सल है। दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसलिए बड़ी स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए Redmi बेहतर हो सकता है, जबकि ज्यादा शार्प और बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए Motorola Edge 70 एक बेहतर ऑप्शन है।
परफॉर्मेंस में भी Motorola का पलड़ा भारी
कैमरा में भी Motorola की बढ़त
डिजाइन और मजबूती में भी बड़ा अंतर
कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर
दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं। Redmi में HyperOS 3 दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों में Wi-Fi, GPS और Bluetooth मौजूद हैं। Redmi में डुअल नैनो SIM और दोनों SIM पर 4G/5G सपोर्ट भी दिया गया है। Motorola में NFC, USB OTG सपोर्ट और USB Type-C जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
Redmi Note 17 5G या Motorola Edge 70, कौन बेहतर?
विज्ञापन
बैटरी में Redmi की बड़ी बढ़त
- बैटरी के मामले में Redmi Note 17 5G साफ तौर पर आगे है। इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Motorola Edge 70 में 4800mAh बैटरी मिलती है। Redmi में 45W फास्ट चार्जिंग है, जबकि Motorola 68W TurboPower चार्जिंग के साथ आता है। Motorola की खासियत यह है कि इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है, जो Redmi में उपलब्ध नहीं है।
- यानी लंबे समय तक फोन चलाना प्राथमिकता है तो Redmi आकर्षक विकल्प है, जबकि तेज चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा चाहिए तो Motorola बेहतर नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्प्ले में कहीं आगे है Motorola
Redmi Note 17 5G में कंपनी ने 7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2396 पिक्सल है। Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की स्क्रीन मिलती है, लेकिन इसका 1.5K रिजॉल्यूशन 1220x2712 पिक्सल है। दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसलिए बड़ी स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए Redmi बेहतर हो सकता है, जबकि ज्यादा शार्प और बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए Motorola Edge 70 एक बेहतर ऑप्शन है।
परफॉर्मेंस में भी Motorola का पलड़ा भारी
- Redmi Note 17 5G में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 6GB रैम दी गई है। इसके मुकाबले Motorola Edge 70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ 12GB रैम मिलती है। स्टोरेज में भी Motorola काफी आगे है। मोटोरोला के फोन में 512GB स्टोरेज है, जबकि Redmi में 128GB स्टोरेज मिलता है।
- कागज पर देखें तो भारी मल्टीटास्किंग और ज्यादा मांग वाले कामों के लिए Motorola Edge 70 का हार्डवेयर ज्यादा दमदार दिखाई देता है।
कैमरा में भी Motorola की बढ़त
- कैमरा सेक्शन में दोनों के बीच अंतर साफ-साफ है। Redmi Note 17 5G में 50MP का सिंगल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे 1080p की रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
- Motorola Edge 70 में पीछे 50MP+50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें दूसरा सेंसर अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- इसलिए फोटोग्राफी, सेल्फी और अल्ट्रावाइड तस्वीरों को प्राथमिकता देने वालों के लिए Motorola ज्यादा दिलचस्प विकल्प बनता है।
डिजाइन और मजबूती में भी बड़ा अंतर
- Redmi Note 17 5G का वजन 225 ग्राम और मोटाई 8.4mm है। इसके मुकाबले Motorola Edge 70 सिर्फ 159 ग्राम वजन और 5.99mm मोटाई के साथ काफी हल्का और पतला है।
- मजबूती की बात करें तो Redmi को IP65 रेटिंग मिली है, जबकि Motorola Edge 70 IP69 रेटिंग के साथ आता है। Redmi का शरीर पॉलीकार्बोनेट का है।
कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर
दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं। Redmi में HyperOS 3 दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों में Wi-Fi, GPS और Bluetooth मौजूद हैं। Redmi में डुअल नैनो SIM और दोनों SIM पर 4G/5G सपोर्ट भी दिया गया है। Motorola में NFC, USB OTG सपोर्ट और USB Type-C जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
Redmi Note 17 5G या Motorola Edge 70, कौन बेहतर?
- इस कंपेरिजन में साफ है कि Motorola Edge 70 समान बजट में Redmi Note 17 5G से ज्यादा फीचर्स, फास्ट प्रोसेसर और बेहतर कैमरा और चार्जिंग सेटअप ऑफर कर रहा है।
- Redmi Note 17 5G की 8000mAh की बैटरी इसे बैकअप में जरूर आगे रखती है, लेकिन Motorola Edge 70 की 68W की टर्बो चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, ज्यादा रैम, अल्ट्रावाइड लेंस के साथ डुअल 50 MP कैमरा और NFC सपोर्ट जैसे फीचर्स इसे मिड-रेंज में बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं। इस कंपेरिजन में Motorola Edge 70, Redmi Note 17 5G से कहीं बेहतर और प्रीमियम फोन साबित होता है।