फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   boat cinehead f1 f1 pro smart projector launch price features 4k google tv

Smart Projector: घर की दीवार बनेगी सिनेमा हॉल की स्क्रीन, ये छोटा प्रोजेक्टर देगा 4K रेजॉल्यूशन, जानें फीचर्स

Mon, 10 Aug 2026 03:17 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 03:17 PM IST
सार

boAt ने स्मार्ट प्रोजेक्टर बाजार में कदम रखते हुए CineHead F1 सीरीज पेश की है। इसमें दो मॉडल शामिल हैं, जो 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन, Full HD रिजॉल्यूशन, 4K सपोर्ट और Google TV जैसे फीचर्स के साथ घर में थिएटर जैसा अनुभव देने का दावा करते हैं।

विज्ञापन
boat cinehead f1 f1 pro smart projector launch price features 4k google tv
बोट ने लॉन्च किए दो शानदार स्मार्ट प्रोजेक्टर - फोटो : Boat

विस्तार

एंटरटेन्मेंट अब टीवी स्क्रीन या सिनेमा हॉल तक ही सीमित नहीं रह गया है। अब आप अपने घर की दीवार को भी सिनेमा हॉल की स्क्रीन में बदल सकते हैं। हाल ही में boAt ने स्मार्ट प्रोजेक्टर बाजार में एंट्री करते हुए CineHead F1 सीरीज लॉन्च की है, जिसके जरिए कंपनी घर की किसी भी दीवार को बड़े स्क्रीन में बदला जा सकता है। इस सीरीज में CineHead F1 और CineHead F1 Pro दो मॉडल शामिल हैं।
विज्ञापन


दोनों प्रोजेक्टर में 1080p Full HD रिजॉल्यूशन, 4K सपोर्ट, Dolby Audio और Google TV 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। ये प्रोजेक्टर 40 से 120 इंच तक की स्क्रीन पर तस्वीर दिखा सकते हैं। यानी बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक, घर की जगह के हिसाब से स्क्रीन का आकार तय किया जा सकता है।
विज्ञापन


Google TV से मिलेगा स्मार्ट टीवी जैसा अनुभव
CineHead F1 सीरीज की खासियत सिर्फ बड़ी स्क्रीन पर प्रोजेक्शन ही नहीं है, दोनों मॉडलों में Official Google TV 5.0 का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके जरिए Google Play Store से 10,000 से ज्यादा एप्स तक पहुंच मिलती है। यूजर्स को उनकी पसंद के मुताबिक कंटेंट सुझाव, अलग-अलग यूजर प्रोफाइल और बच्चों के लिए Kids Mode भी मिलेगा। बिल्ट-इन Google Assistant की मदद से वॉयस कमांड देकर कंटेंट और दूसरे फीचर्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ मिलने वाले वॉयस रिमोट में Netflix और YouTube के लिए अलग हॉटकी दी गई हैं। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन या दूसरे डिवाइस की स्क्रीन को वायरलेस तरीके से प्रोजेक्टर पर मिरर भी किया जा सकता है। Netflix और YouTube जैसी OTT एप्स सीधे प्रोजेक्टर पर उपलब्ध हैं।

F1 Pro में ज्यादा रोशनी और दमदार आवाज
सीरीज का प्रीमियम मॉडल CineHead F1 Pro है। इसमें 500 ANSI लुमेंस की ब्राइटनेस दी गई है। प्रोजेक्टर 1080p Full HD में तस्वीर दिखाता है और 4K कंटेंट का समर्थन करता है। ऑडियो के लिए इसमें 10W स्पीकर और Dolby Audio मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसे उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो बड़ी स्क्रीन के साथ ज्यादा ब्राइट तस्वीर और दमदार आवाज चाहते हैं।

CineHead F1 में 300 ANSI लुमेंस ब्राइटनेस
CineHead F1 में 300 ANSI लुमेंस ब्राइटनेस मिलती है। इसमें भी 1080p Full HD रिजॉल्यूशन और 4K सपोर्ट है। आवाज के लिए इसमें 6W स्पीकर और Dolby Audio दिया गया है। यह मॉडल भी 120 इंच तक की स्क्रीन को सपोर्ट करता है। इसमें सील्ड और धूल से सुरक्षित ऑप्टिकल इंजन लगाया गया है, जबकि कंपनी लैम्प की उम्र 30,000 घंटे तक होने का दावा करती है।

प्रोजेक्टर लगाना भी होगा आसान
boAt ने सेटअप को आसान बनाने के लिए दोनों मॉडल में ऑटो फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन दिया है। इसके अलावा ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस फीचर भी मौजूद है। इससे प्रोजेक्टर को दूसरी जगह रखने पर तस्वीर को बार-बार हाथ से ठीक करने की जरूरत कम होगी। एडजस्टेबल स्टैंड की मदद से प्रोजेक्टर का कोण और पोजिशन भी आसानी से बदला जा सकता है।

कनेक्टिविटी के भी कई विकल्प
दोनों प्रोजेक्टर में 2.4GHz और 5GHz डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, HDMI, USB और AUX पोर्ट मिलते हैं। HDMI ARC और eARC का सपोर्ट भी दिया गया है। हार्डवेयर की बात करें तो दोनों मॉडल MediaTek प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप स्मूद स्मार्ट एंटरटेनमेंट और कम देरी वाले गेमिंग अनुभव के लिए तैयार किया गया है।


कितनी है कीमत?
boAt CineHead F1 Pro की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है। इसे boAt की वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। वहीं, CineHead F1 इसी महीने के अंत में लॉन्च होगा। कंपनी ने अभी इसके दाम और सेल शुरू होने की डेट का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed