फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inverter Fridge: इन्वर्टर फ्रिज क्या है, कैसे काम करता है और क्या सच में बचाता है बिजली?

Mon, 10 Aug 2026 04:31 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 04:31 PM IST
सार

फ्रिज 24 घंटे चलने वाला घरेलू उपकरण है, इसलिए इसकी बिजली खपत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इन्वर्टर फ्रिज इसी खपत को कम करने का दावा करता है, लेकिन सिर्फ ‘इन्वर्टर’ नाम देखकर इन्वर्टर फ्रिज खरीद लेना समझदारी नहीं है। जानिए एक इन्वर्टर फ्रिज एक नॉर्मल फ्रिज से कैसे अलग है। 

विज्ञापन
inverter fridge kya hai bijli bachata hai bhee star rating annual energy consumption
इन्वरेटर फ्रिज - फोटो : एआई जनरेटेड
फ्रिज घर के उन उपकरणों में शामिल है जो दिन-रात लगातार चलते हैं। लेकिन फिर भी जब बिजली बिल के बढ़ने की बात आती है तो हमारा ध्यान सबसे पहले एसी, कूलर और गीजर पर ही जाता है। इन दिनों बाजार में इन्वर्टर फ्रिज (Inverter Fridge) की मांग तेजी से बढ़ी है। लेकिन सवाल यह है कि इन्वर्टर फ्रिज क्या है और यह नॉर्मल फ्रिज से कितना अलग है और क्या यह वाकई में बिजली बचाने में कारगर है?
inverter fridge kya hai bijli bachata hai bhee star rating annual energy consumption
इन्वर्टर फ्रिज क्या होता है? - फोटो : AI
इन्वर्टर फ्रिज क्या होता है?
इन्वर्टर फ्रिज क्या है यह जानने से पहले आपको समझना होगा कि एक नॉर्मल फ्रिज कैसे काम करता है। एक नॉर्मल फ्रिज का कंप्रेसर हमेशा अपनी पूरी क्षमता (फिक्स्ड-स्पीड) पर काम करता है। जब फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ जाता है, तो यह पूरी ताकत से चालू हो जाता है और जैसे ही तापमान सही होता है, यह झटके से बंद हो जाता है। यह बार-बार 'ऑन-ऑफ' होने की प्रक्रिया बहुत अधिक बिजली की खपत करती है।

इसके उलट, इन्वर्टर फ्रिज स्मार्ट कंप्रेसर तकनीक पर काम करता है। यह फ्रिज के अंदर की कूलिंग की जरूरत के हिसाब से अपनी गति (Speed) को कम या ज्यादा कर सकता है। तापमान सही होने पर यह पूरी तरह बंद होने के बजाय, बेहद धीमी गति से चलता रहता है। इससे न केवल फालतू बिजली की खपत बचती है, बल्कि फ्रिज के अंदर का तापमान भी एक समान बना रहता है। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे इन्वर्टर एसी काम करते हैं और बिजली बचाने में मदद करते हैं।
inverter fridge kya hai bijli bachata hai bhee star rating annual energy consumption
Fridge - फोटो : AdobeStock
क्या इन्वर्टर फ्रिज बिजली बचाता है?
हां, इन्वर्टर फ्रिज बिजली की खपत कम करने में मदद कर सकता है, खासकर तब जब फ्रिज लंबे समय तक लगातार चलता है। इन्वर्टर फ्रिज का कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपनी क्षमता बदलता रहता है, जिससे बार-बार होने वाले स्टार्ट-स्टॉप प्रोसेस को कम किया जा सकता है।

हालांकि, हर इन्वर्टर फ्रिज समान मात्रा में बिजली नहीं बचाता। फ्रिज की क्षमता, इंसुलेशन, डिजाइन, तापमान सेटिंग, कमरे का तापमान और इस्तेमाल का तरीका भी बिजली खपत को प्रभावित करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
inverter fridge kya hai bijli bachata hai bhee star rating annual energy consumption
बीईई स्टार रेटिंग - फोटो : AI
BEE स्टार रेटिंग क्यों है जरूरी?
यदि आप बिजली बचाने के लिए इन्वर्टर फ्रिज खरीद रहे हैं तो केवल फ्रिज खरीद लेना ही समझदारी नहीं है। नया फ्रिज खरीदते समय ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के स्टार लेबल को जरूर देखना चाहिए। इसमें 1 से 5 स्टार तक रेटिंग होती है। फ्रिज पर जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग होगी वह उतनी कम बिजली की खपत करेगा।
 
विज्ञापन
inverter fridge kya hai bijli bachata hai bhee star rating annual energy consumption
सालाना बिजली खपत जरूर देखें - फोटो : AI Generated
सालाना बिजली खपत जरूर देखें
फ्रिज के लेबल पर सालाना बिजली खपत (Annual Energy Consumption in kWh) की जानकारी भी दी जाती है। उदाहरण के लिए, यदि आप एक ही साइज के दो इन्वर्टर फ्रिज देख रहे हैं, तो हमेशा वह मॉडल चुनें जिसके BEE लेबल पर सालाना बिजली खपत का आंकड़ा (यूनिट्स) कम हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed