फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   bill gates disagrees donald trump ai slowdown safety regulation china

एआई पर ट्रंप की सोच से बिल गेट्स ने जताई असहमति: बोले- इसके खतरे अफवाह नहीं, नियमों की है सख्त जरूरत

Tue, 29 Sep 2026 02:27 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2026 02:27 PM IST
सार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रफ्तार और सुरक्षा को लेकर बहस के बीच बिल गेट्स ने डोनाल्ड ट्रंप के रुख से असहमति जताई है। गेट्स ने कहा कि एआई डेवलपमेंट को धीमा करने और सुरक्षा नियम लागू करने की मांग को ‘होक्स’ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने एआई के लिए सख्त सुरक्षा उपायों, निगरानी और कानून की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही, गेट्स ने ट्रंप से सीधे इस मुद्दे पर चर्चा करने की इच्छा भी जताई है।

विज्ञापन
bill gates disagrees donald trump ai slowdown safety regulation china
बिल गेट्स, पूर्व सीईओ, माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : Bill Gates/Instagram

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से होते विकास और इसके संभावित खतरों को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। इसी बीच, माइक्रोसॉफ्ट के दिग्गज सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एआई नीतियों पर कड़ा एतराज जताया है। हाल ही में ट्रंप ने एआई की रफ्तार धीमी करने की मांग को एक 'अफवाह' (hoax) करार दिया था और कहा था कि इस तरह के कदमों से चीन को अनुचित फायदा पहुंचेगा। 
विज्ञापन


हालांकि, गेट्स ने एक हालिया मीडिया इंटरव्यू के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि वह ट्रंप के इस विचार से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एआई से जुड़े जोखिम कोई छलावा या कल्पना नहीं हैं, बल्कि ये बेहद वास्तविक और गंभीर हैं। गेट्स का मानना है कि सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि चीन सहित दुनिया के सभी देश एआई के लिए सख्त सुरक्षा उपाय लागू करना चाहेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे संवाद की तैयारी
  • इस गंभीर मसले को सुलझाने और गलतफहमियों को दूर करने के लिए बिल गेट्स अब सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत करने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि तकनीकी क्षेत्र में उनका जीवन भर का अनुभव और इस नई तकनीक की जटिलताओं को लेकर उनकी गहरी समझ ट्रंप का नजरिया बदल सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गेट्स इस बात को लेकर बेहद आश्वस्त हैं कि अगर अमेरिका एआई निगरानी के लिए सख्त नियम और एक मजबूत ढांचा तैयार करने में पहल करता है, तो चीन भी निश्चित रूप से इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगा। उनका मुख्य उद्देश्य अमेरिकी नेतृत्व को यह समझाना है कि एआई की असीमित ताकत को बिना किसी लगाम के छोड़ना पूरी दुनिया के लिए चिंताजनक साबित हो सकता है।

कड़े नियमों और सरकारी निगरानी की मांग कर रहे गेट्स
  • तकनीकी जगत के कई अन्य लीडर्स की तरह, बिल गेट्स भी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि एआई मॉडल्स के लिए अब कड़े सरकारी नियमों का होना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने राजनेताओं और कानून लागू करने वाली एजेंसियों से इस संवेदनशील मुद्दे पर तुरंत गंभीरता से चर्चा शुरू करने की अपील की है ताकि यह तय किया जा सके कि एआई की सुरक्षा और निगरानी का स्वरूप कैसा होना चाहिए। गेट्स ने चेतावनी देते हुए कहा है कि एडवांस एआई में इतनी ताकत है कि यह अनियंत्रित होने पर अरबों लोगों की जान को खतरे में डाल सकता है।
  • सिर्फ बिल गेट्स ही नहीं, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के डारियो अमदेई जैसे टेक दिग्गज भी सुरक्षा कारणों से एआई के विकास को नियंत्रित करने के पक्ष में हैं, जबकि मेटा के मार्क जुकरबर्ग और एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग ने इसके विपरीत राय रखी है। दूसरी ओर, व्हाइट हाउस में इस मुद्दे पर सरगर्मी बढ़ रही है और जल्द ही डोनाल्ड ट्रंप एआई के भविष्य और इससे जुड़े संभावित नियमों पर चर्चा करने के लिए एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई और अन्य टेक लीडर्स के साथ एक अहम बैठक करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed