फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   samsung one ui 9 update galaxy s25 s26 z fold 7 z flip 7 new features

सैमसंग वन यूआई 9 का रोलआउट शुरू: गैलेक्सी एस25-एस26 के साथ जेड फोल्ड 7 और फ्लिप 7 यूजर्स को भी मिल रहा अपडेट

Tue, 29 Sep 2026 03:53 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2026 03:53 PM IST
सार

सैमसंग ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Galaxy S26 और S25 सीरीज के लिए अपना नया One UI 9 अपडेट रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही Z Fold 7 और Z Flip 7 यूजर्स को भी यह स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। जानें इस नए अपडेट में कौन से खास एआई फीचर्स और टूल्स दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
samsung one ui 9 update galaxy s25 s26 z fold 7 z flip 7 new features
सैमसंग के फोन्स में मिलने लगा One UI 9 का अपडेट - फोटो : Samsung

विस्तार

सैमसंग ने अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट One UI 9 का स्टेबल रोलआउट तेज कर दिया है। Android 17 पर आधारित यह अपडेट पहले Galaxy S26 सीरीज के लिए शुरू हुआ था। अब Galaxy S25 सीरीज और कंपनी के नए फोल्डेबल फोन भी इसकी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। सैमसंग के मुताबिक, One UI 9 में नए Galaxy AI फीचर्स के साथ यूजर एक्सपीरियंस और सिक्योरिटी को बेहतर किया गया है।
विज्ञापन


Galaxy S25 और फोल्डेबल फोन को मिला अपडेट
साउथ कोरिया में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra के लिए One UI 9 का स्टेबल अपडेट जारी हो चुका है। इसी के साथ Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को भी नया सॉफ्टवेयर मिलना शुरू हो गया है। फिलहाल रोलआउट चुनिंदा मार्केट से शुरू हुआ है और दूसरे देशों में इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


Galaxy S26 यूजर्स को भी मिल रहा One UI 9
Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra के लिए One UI 9 की शुरुआत 16 सितंबर को साउथ कोरिया से हुई थी। अमेरिका में भी कुछ Galaxy S26 यूजर्स, खासकर टी-मोबाइल कनेक्शन वाले ग्राहकों को अपडेट मिलना शुरू हुआ है। हालांकि, सभी वेरिएंट और क्षेत्रों में इसकी उपलब्धता अभी एक जैसी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेंगे ये नए एआई फीचर्स
One UI 9 में सैमसंग ने कई नए Galaxy AI टूल जोड़े हैं। इनमें My FanCam शामिल है, जो वीडियो में चुने गए व्यक्ति को फ्रेम के बीच रखने में मदद करता है। इसके अलावा Now Nudge, Security Brief, बेहतर Scam Detection और डिवाइस केयर से जुड़े नए फीचर्स भी अपडेट का हिस्सा हैं।


पुराने Galaxy फोन की भी बढ़ी उम्मीद
सैमसंग ने One UI 9 का बीटा प्रोग्राम Galaxy S25 सीरीज और Z Fold 7, Z Flip 7 जैसे डिवाइस तक भी बढ़ाया था। कंपनी की ओर से A सीरीज के कई मॉडल के लिए भी स्टेबल बिल्ड सामने आने की खबरें हैं। हालांकि, हर फोन को One UI 9 के सभी AI फीचर्स मिलेंगे या नहीं, यह हार्डवेयर और क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed