{"_id":"6abb48614401f39e590e402e","slug":"how-set-instagram-reels-audio-ringtone-iphone-and-android-step-by-step-guide-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्स: इंस्टाग्राम रील के ऑडियो को फोन की रिंगटोन कैसे बनाएं? जानें आईफोन और एंड्रॉयड के लिए सबसे आसान तरीका","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
टिप्स: इंस्टाग्राम रील के ऑडियो को फोन की रिंगटोन कैसे बनाएं? जानें आईफोन और एंड्रॉयड के लिए सबसे आसान तरीका
Tue, 29 Sep 2026 10:41 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:41 AM IST
सार
क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि इंस्टाग्राम रील्स स्क्रॉल करते-करते कोई गाना या म्यूजिक इतना पसंद आ गया हो कि उसे रिंगटोन बनाने का मन करने लगे? अब ऐसा करना बिल्कुल आसान है! बस कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में अपनी पसंदीदा रील धुन को फोन की रिंगटोन सेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
कई बार इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल करते हुए कोई म्यूजिक या धुन इतनी पसंद आ जाती है कि उसे बार-बार सुनने का मन करता है। ऐसे में कई लोग उस ऑडियो को फोन की रिंगटोन के तौर पर भी इस्तेमाल करना चाहते हैं। एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अपनी पसंद की ऑडियो फाइल को रिंगटोन बनाना काफी आसान है। वहीं अब आईफोन पर भी यह काम पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है।
अगर आपके पास आईओएस 26 वाला आईफोन है, तो 30 सेकंड या उससे कम लंबी एमपी3 या एम4ए ऑडियो फाइल को फाइल्स एप से सीधे रिंगटोन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इंस्टाग्राम रील की पसंदीदा धुन को आईफोन और एंड्रॉयड पर रिंगटोन कैसे बनाएं।
सबसे पहले रील को करें डाउनलोड
आईफोन पर रील की रिंगटोन कैसे बनाएं?
पुराने आईफोन या दूसरे iOS वर्जन पर क्या करें?
एंड्रॉयड फोन पर और आसान है तरीका
अब बात करते हैं एंड्रॉयड यूजर्स की। अगर आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम रील का म्यूजिक रिंगटोन के तौर पर यूज करना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया भी काफी आसान है। इसके लिए बस नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें...
विज्ञापन
अगर आपके पास आईओएस 26 वाला आईफोन है, तो 30 सेकंड या उससे कम लंबी एमपी3 या एम4ए ऑडियो फाइल को फाइल्स एप से सीधे रिंगटोन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इंस्टाग्राम रील की पसंदीदा धुन को आईफोन और एंड्रॉयड पर रिंगटोन कैसे बनाएं।
विज्ञापन
सबसे पहले रील को करें डाउनलोड
- आईफोन पर किसी इंस्टाग्राम रील के म्यूजिक को रिंगटोन के तौर पर इस्तेमाल करने से पहले रील या उसके ऑडियो को फोन में सेव करना जरूरी होगा। कई रील्स में तो सीधे डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाता है। किसी-किसी में रील के नीचे डाउनलोड का विकल्प नहीं मिलता है, तो इंटरनेट पर कई टूल्स की मदद से आप रील का लिंक के जरिए वीडिया डाउलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद वीडियो के उस हिस्से को करें ट्रिम, जिसे रिंगटोन बनाना है वीडियो फोन में डाउनलोड होने के बाद उसे गैलरी या फोटोज एप में खोलें। अब वीडियो को ट्रिम करके केवल वही हिस्सा रखें, जिसमें आपकी पसंद की धुन या म्यूजिक है।
- अगर आप पूरी उपलब्ध क्लिप को ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो वीडियो को ट्रिम करने की जरूरत नहीं है। हालांकि आईफोन पर सीधे रिंगटोन बनाने के लिए ऑडियो फाइल 30 सेकंड या उससे कम की होनी चाहिए।
विज्ञापन
आईफोन पर रील की रिंगटोन कैसे बनाएं?
- इसके लिए आपके आईफोन में आईओएस 26 होना जरूरी है, इसके लिए अब पहले की तरह GarageBand की जरूरत नहीं पड़ती। एपल ने iOS 26 में फाइल्स एप के जरिए शॉर्ट ऑडियो फाइल को सीधे रिंगटोन बनाने का विकल्प दिया है।
- अब सबसे पहले स्टेप में वीडियो को फाइल्स मे सेव करें। इसके लिए वीडियो डाउनलोड करने के बाद उसे फोटोस या गैलरी में खोलें। शेयर बटन पर टैप करें और सेव टू फाइल्स विकल्प चुनकर वीडियो को फाइल्स एप में सेव कर दें।
- दूसरे स्टेप में वीडियो से ऑडियो फाइल तैयार करें। यहां ध्यान रखना जरूरी है कि आईफोन में सीधे फाइल्स के लिए ऑडियो फाइल चाहिए। वीडियो को सीधे रिंगटोन के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
- वीडियो के ऑडियो को निकालकर उसे MP3 या M4A फॉर्मेट में सेव करें। इसके बाद फाइल को 30 सेकंड या उससे कम का रखें। iOS 26 में फाइल्स एप से सीधे फाइल्स बनाने के लिए MP3 या M4A फाइल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- तीसरे स्टेप में फाइल्स एप में जाएं। इसके लिए आईफोन में फाइल्स एप खोलें और उस फोल्डर में जाएं, जहां आपने ऑडियो फाइल सेव की है। ऑडियो फाइल पर लॉन्ग प्रेस करें और शेयर विकल्प चुनें।
- चौथे और फाइनल स्टेप में यूज एस रिंगटोन चुनें। इसके लिए शेयर मेन्यू में जाने पर आपको यूज एस रिंगटोन विकल्प दिखाई देगा। उस पर टैप करते ही आपकी ऑडियो फाइल आईफोन की रिंगटोन के तौर पर सेट हो जाएगी। अगर यह विकल्प तुरंत दिखाई न दे, तो शेयर मेन्यू में मोर पर टैप करके इसे खोज सकते हैं। इसके बाद आप सेटिंग्स के साउंड एंड हैपटिक्स में जाकर रिंगटोन पर क्लिक करें और यहां आप रिंगटोन को देख और चुन सकते हैं।
पुराने आईफोन या दूसरे iOS वर्जन पर क्या करें?
- अगर आपके आईफोन में iOS 26 नहीं है या फाइल्स एप में यूज एस रिंगटोन विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो कंपनी के अनुसार GarageBand के जरिए कस्टम रिंगटोन बनाई जा सकती है।
- एपल के आधिकारिक तरीके में GarageBand में ऑडियो फाइल इंपोर्ट करके उसे रिंगटोन के तौर पर एक्सपोर्ट किया जाता है। इसलिए पुराने iOS वर्जन वाले आईफोन पर GarageBand वाला तरीका इस्तेमाल किया जा सकता है।
एंड्रॉयड फोन पर और आसान है तरीका
अब बात करते हैं एंड्रॉयड यूजर्स की। अगर आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम रील का म्यूजिक रिंगटोन के तौर पर यूज करना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया भी काफी आसान है। इसके लिए बस नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें...
- रील का लिंक कॉपी करें: सबसे पहले आईफोन की तरह एंड्रॉयड वाले भी इंस्टाग्राम पर अपनी पसंद की रील खोलें और उसका लिंक कॉपी कर लें।
- रील का ऑडियो डाउनलोड करें: अब इंटरनेट पर इंस्टाग्राम वीडियो को ऑडियो में बदलने के लिए उपलब्ध किसी टूल में रील का लिंक पेस्ट करें और उसका ऑडियो वर्जन डाउनलोड करें।
- डाउनलोड फोल्डर खोलें: इसके लिए ऑडियो डाउनलोड होने के बाद फोन की फाइल्स एप में जाएं और डाउनलोड फोल्डर खोलें।
- ऑडियो को रिंगटोन फोल्डर में डालें: डाउनलोड की गई ऑडियो फाइल को कॉपी करें और फोन के रिंगटोन फोल्डर में पेस्ट कर दें।
- सेटिंग्स से रिंगटोन चुनें: अब फोन की सेटिंग्स में जाकर रिंगटोन बदलने वाले विकल्प पर जाएं। यहां आपको अपनी सेव की गई ऑडियो फाइल भी दिखाई देगी। उस फाइल को चुनते ही आपकी पसंद की इंस्टाग्राम रील की धुन फोन की रिंगटोन बन जाएगी।
- ध्यान रखने वाली बात: यहां ध्यान रखें कि इंस्टाग्राम रील के किसी म्यूजिक या ऑडियो को डाउनलोड करके रिंगटोन के तौर पर इस्तेमाल करने से पहले उसके इस्तेमाल के अधिकारों का ध्यान रखना जरूरी है। खास तौर पर कॉपीराइट वाले म्यूजिक को दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल करने पर संबंधित अधिकार लागू हो सकते हैं।