फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Nighttime Battery Drain Secret, Check Background Apps Hurting Android & iPhone Battery Life

रातभर में खाली हो रही फोन की बैटरी?: इन सीक्रेट बैकग्राउंड एप्स को तुरंत करें बंद, जानें सबसे आसान तरीका

Sat, 26 Sep 2026 07:00 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 26 Sep 2026 07:00 PM IST
सार

क्या आपका स्मार्टफोन भी रातभर में बिना इस्तेमाल किए ही 15 से 20 प्रतिशत तक बैटरी खो देता है? तो इसके पीछे की वजह सिर्फ पुरानी बैटरी नहीं, बल्कि  बैकग्राउंड में चुपचाप चलने वाले वो एप्स भी हो सकते हैं, जो लगातार लोकेशन, इंटरनेट और प्रोसेसर का इस्तेमाल करते हैं। जानिए एंड्रॉइड और आईफोन में इन एप्स को ट्रैक कर बैटरी बचाने का सबसे आसान तरीका क्या है।
 

विज्ञापन
Nighttime Battery Drain Secret, Check Background Apps Hurting Android & iPhone Battery Life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अक्सर कुछ एप्स बैकग्राउंड में लगातार रन करते रहते हैं। जो इंटरनेट डेटा, लोकेशन सर्विस, प्रोसेसर और दूसरे सिस्टम रिसोर्सेज का इस्तेमाल करते रहते हैं, इससे फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है। यहां अच्छी बात यह है कि आपके स्मार्टफोन में ही ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जिनसे आप यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि कौन-सा एप आपकी बैटरी खत्म कर रहा है। आइए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन


एंड्रॉयड फोन में बैकग्राउंड एप्स और बैटरी यूसेज कैसे चेक करें?
अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं और आपके फाेन की बैटरी भी बिना इस्तेमाल के खत्म हो जाती है, तो बैटरी ड्रेन करने वाले एप्स का पता लगाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
विज्ञापन
  • सेटिंग्स खोलें: सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • बैटरी सेक्शन में जाएं: नीचे स्क्रॉल करके बैटरी या बैटरी एंड डिवाइस केयर वाले विकल्प पर टैप करें। ध्यान रहे यह अलग-अलग ब्रांड्स के फोन में इस ऑप्शन का नाम थोड़ा अलग हो सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बैटरी यूसेज देखें: यहां आपको बैटरी यूजेस या बैटरी यूजेस बाय एप्स का विकल्प दिखाई देगा।
  • एप्स की लिस्ट जांचें: इस पर टैप करते ही उन सभी ऐप्स की लिस्ट खुल जाएगी, जिन्होंने हाल ही में सबसे ज्यादा बैटरी खर्च की है।
  • अनावश्यक एप्स ट्रैक करें: लिस्ट में देखें कि रात के दौरान कौन-सा ऐप ज्यादा बैटरी ले रहा है। अगर कोई ऐसा एप ज्यादा बैटरी का इस्तेमाल कर रहा है जिसे आपने ओपन ही नहीं किया था, तो समझ जाएं कि वह बैकग्राउंड में एक्टिव है।
  • लिमिट सेट करें: उस एप पर टैप करके उसकी बैकग्राउंड एक्टिविटी को रेस्ट्रिक्ट (Restrict) या लिमिटेड कर दें।

आईफोन में बैटरी ड्रेन चेक और फिक्स करने का तरीका
अगर आप आईफोन (iOS) यूजर हैं, तो बैकग्राउंड एप ट्रैकिंग के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
  • सेटिंग्स में जाएं: अपने आईफोन की सेटिंग्स खोलें और बैटरी विकल्प पर जाएं।
  • डिटेल्स जांचें: यहां आपको एप्स के हिसाब से बैटरी खपत का पूरा ब्योरा मिल जाएगा।
  • टाइम पीरियड चुनें: आप Last 24 Hours या उपलब्ध दूसरे टाइम फ्रेम पर टैप करके यह देख सकते हैं कि किस ऐप ने बैकग्राउंड में सबसे ज्यादा बैटरी खर्च की है।
  • परमिशन लिमिटेड करें: जिस एप की जरूरत रात में न हो, उसके लिए सेटिंग्स के जनरल में जाकर बैकग्राउंड एप्स रिफ्रेश में जाकर रिफ्रेश बंद कर दें। इसके अलावा गैर-जरूरी एप्स की लोकेशन सर्विसेस बंद करके भी बैटरी बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed