फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Facebook Account Hacked? Follow These Simple Steps Recover and Secure Account

फेसबुक अकाउंट हो गया है हैक?: तुरंत रिकवर करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स, जानें शिकायत का भी आसान तरीका

Mon, 28 Sep 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Mon, 28 Sep 2026 07:00 AM IST
सार

क्या आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है या उसमें बिना आपकी अनुमति के बदलाव हो रहे हैं? ऐसे में आपकी प्राइवेसी और पर्सनल डेटा खतरे में पड़ सकता है। आइए जानते हैं, हैक हुए अकाउंट को रिकवर करने और दोबारा सुरक्षित करने का आसान तरीका क्या है।
 

विज्ञापन
Facebook Account Hacked? Follow These Simple Steps Recover and Secure Account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट हैकर होना काफी असुरक्षित और तनाव भरा हो सकता है। क्योंकि इससे आपके कॉन्टैक्ट्स, पर्सनल डेटा, फोटो और दूसरी जरूरी डिटेल्स का कंट्रोल किसी अनजान व्यक्ति या ग्रुप के हाथ में जा सकता है। इनका गलत या गैर-कानूनी इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत कदम उठाना जरूरी है।
विज्ञापन

अगर आपकी प्रोफाइल पिक्चर, पोस्ट, कमेंट, मैसेज या कॉन्टैक्ट डिटेल्स में बिना आपकी अनुमति बदलाव दिखाई दे रहे हैं, तो यह अकाउंट के साथ छेड़छाड़ का संकेत हो सकता है। कुछ मामलों में अंजान लॉगिन अलर्ट मिल सकते हैं, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन काम करना बंद हो सकता है या अकाउंट में लॉगिन करने में परेशानी आ सकती है। ऐसे में फेसबुक अकाउंट को वापस पाने के लिए कुछ रिकवरी विकल्प दिए गए हैं। जानिए क्या...
विज्ञापन


फेसबुक अकाउंट हैक होने के संकेत क्या हैं?
  • सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि क्या सच में आपका अकाउंट हैक हुआ है। अगर हां, तो उसके संकेत क्या हैं? दरअसल हैक हुए फेसबुक अकाउंट में कई तरह के बदलाव दिखाई दे सकते हैं। अगर आपकी अनुमति के बिना पोस्ट या कमेंट किए जा रहे हैं, तो यह अकाउंट के हैक होने का संकेत हो सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा प्रोफाइल पिक्चर, पासवर्ड या कॉन्टैक्ट डिटेल्स बदल जाना भी बड़ा संकेत है। कुछ यूजर्स को अनजान लॉगिन के अलर्ट मिल सकते हैं या उनके टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन में परेशानी आ सकती है।
  • आप यह भी देख सकते हैं कि किसी अनजान जगह से आपके फेसबुक अकाउंट में लॉगिन हुआ है। इसके अलावा बिना आपकी अनुमति के अकाउंट से ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर हटना या नया नंबर अथवा ईमेल जुड़ना भी अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की ओर इशारा क र सकता है।

हैक हुआ फेसबुक अकाउंट कैसे रिकवर करें?
अगर आपके अकाउंट में ऊपर बताए गए संकेत मिल रहे हैं और  आपको लगता है कि आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है, तो सबसे पहले फेसबुक के हैक अकाउंट रिकवरी पेज facebook.com/hacked  पर जाएं। इसके बाद नीचे बताए गए इन स्टेप्स का ध्यान रखें।
  • आप फोन, कंप्यूटर या किसी ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपने पहले कभी फेसबुक में लॉगिन किया हो।
  • वह मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस डालकर भी कोशिश करें, जिसे आप शायद भूल गए हों कि वह आपके फेसबुक अकाउंट से जुड़ा हुआ है।
  • अगर मोबाइल नंबर डाल रहे हैं, तो उसे कंट्री कोड के साथ डालकर भी कोशिश करें।
  • अपने ईमेल प्रोवाइडर से भी संपर्क करें और पता करें कि क्या वह आपके ईमेल अकाउंट का एक्सेस वापस पाने में आपकी मदद कर सकता है। अकाउंट वापस मिल जाए तो तुरंत बदलें पासवर्ड
  • अगर ऊपर दिया गया तरीका काम कर जाता है और आपको फेसबुक  अकाउंट का एक्सेस वापस मिल जाता है, तो सबसे पहले अपना पासवर्ड बदलें। इसके लिए सबसे पहले फेसबुक अकाउंट लॉगिन करें।
  • इसके बाद अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें। फिर सेटिंग्स एंड प्राइवेसी में जाकर अकाउंट सेंटर खोलें।
  • अब अकाउंट सेंटर खोलें। इसके बाद पासवर्ड एंड सिक्योरिटी चुनें। फिर चेंज पासवर्ड पर क्लिक करें और नया पासवर्ड सेट करें।
  • मेटा भी मजबूत और अलग पासवर्ड इस्तेमाल करने की सलाह देता है। कंपनी के मुताबिक पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जिसका अनुमान लगाना मुश्किल हो।


फेसबुक अकाउंट नहीं मिल रहा तो क्या करें?

  • अगर अभी भी फेसबुक अकाउंट का एक्सेस नहीं मिल रहा है, तो फेसबुक के पास अकाउंट को ढूंढने और रिकवर करने का एक और विकल्प है।
  • इसके लिए किसी ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल करें, जिससे आपने पहले कभी फेसबुक में लॉगिन किया हो। यह आपका मौजूदा फोन या कंप्यूटर हो सकता है। इसके अलावा कोई पुराना फोन या परिवार के किसी सदस्य का लैपटॉप भी इस्तेमाल किया जा सकता है, अगर उससे पहले आपके Facebook अकाउंट में लॉगिन किया गया हो।
  • इसके बाद फेसबुक का अकाउंट आइडेंटिफिकेशन पेज facebook.com/login/identify खोलें।
  • अब वह ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिसके आपके फेसबुक अकाउंट से जुड़े होने की संभावना है।
  • अगर इससे अकाउंट नहीं मिलता है, तो अपने अकाउंट नेम या यूजरनेम से भी उसे खोजने की कोशिश करें।


फेसबुक अकाउंट मिल जाए तो आगे क्या करें?

  • जब आपका अकाउंट लोकेट हो जाए, तो फेसबुक की ओर से दिए गए रिकवरी ऑप्शन्स को फॉलो करें।
  • अगर आपको No longer have access to these? का विकल्प दिखाई देता है, तो उसे चुनें। जिन यूजर्स को यह विकल्प दिखाई नहीं देता, उन्हें फेसबुक के ग्रीवेंस ऑफिसर से संपर्क करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए सभी प्रॉम्प्ट्स को फॉलो करें। आपसे नई कॉन्टैक्ट इंफॉर्मेशन देने के लिए कहा जा सकता है। जो नई जानकारी आप देंगे, वह पहले कभी आपके फेसबुक अकाउंट में इस्तेमाल नहीं हुई होनी चाहिए।
  • इसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए कि जिस अकाउंट को आप रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं, वह आपका ही है, स्क्रीन पर दिए गए सभी स्टेप्स पूरे करें।
  • सभी सिक्योरिटी चेक सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद पासवर्ड रीसेट करने के निर्देशों को फॉलो करें।
  • नया पासवर्ड ऐसा रखें, जिसे आपके लिए याद रखना आसान हो, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति के लिए उसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो।


फेसबुक के ग्रीवेंस ऑफिसर से कैसे संपर्क करें?
अगर ऊपर बताए गए अकाउंट रिकवरी के सभी विकल्प काम नहीं करते हैं, तो यूजर फेसबुक के ग्रीवेंस ऑफिसर से संपर्क कर सकता है। फेसबुक की सलाह है कि सबसे पहले सेल्फ-सर्विस रिकवरी विकल्पों को आजमाया जाए।



अकाउंट वापस मिलने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

  • अब अब आपका अकाउंट रिकवर हो गया है, तो अकाउंट रिकवर करने के बाद सिर्फ पासवर्ड बदलना ही पर्याप्त नहीं है। फेसबुक में लॉगिन अलर्ट और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसे सुरक्षा विकल्प भी उपलब्ध हैं। 
  • मेटा के मुताबिक, लॉगिन अलर्ट से अनजान डिवाइस से लॉगिन की कोशिश होने पर जानकारी मिल सकती है, जबकि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अतिरिक्त सुरक्षा देता है।
  • इसके अलावा फेसबुक की सुरक्षा सेटिंग्स में जाकर यह भी देखना उपयोगी है कि आपके अकाउंट में हाल ही में किन डिवाइस से लॉगिन किया गया है और किन ऐप्स को आपके अकाउंट की जानकारी इस्तेमाल करने की अनुमति मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed