{"_id":"6a5c8a8997ef4b86a00af0cb","slug":"facebook-down-app-website-news-feed-not-working-outage-details-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Facebook Down: लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Facebook Down: लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत
Sun, 19 Jul 2026 01:58 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:58 PM IST
सार
अगर शनिवार सुबह से Facebook इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है, तो इसकी वजह सिर्फ आपका इंटरनेट नहीं है। दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने लॉगिन फेल होने, वेबसाइट न खुलने, न्यूज फीड अपडेट न होने और अपने-आप लॉगआउट होने जैसी समस्याओं की शिकायत की है। जानिए आखिर क्या हुआ।
विज्ञापन
दुनियाभर में डाउन हुआ फेसबुक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर शनिवार सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हजारों यूजर्स के साथ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि उन्हें फेसबुक लॉगिन करने, वेबसाइट खोलने और ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है।
19 जुलाई की सुबह अचानक Facebook से जुड़ी शिकायतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई यूजर्स ने X समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि फेसबुक की सेवाएं सामान्य तरीके से काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
19 जुलाई की सुबह अचानक Facebook से जुड़ी शिकायतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई यूजर्स ने X समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि फेसबुक की सेवाएं सामान्य तरीके से काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
यूजर्स को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?
- फेसबुक डाउन होने के बाद अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कुछ लोग अपने अकाउंट में लॉगिन ही नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कई यूजर्स के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप लोड होने में दिक्कत आ रही है।
- इसके अलावा बड़ी संख्या में यूजर्स ने शिकायत की कि उनका News Feed अपडेट नहीं हो रहा। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि उनका Facebook अकाउंट अचानक अपने-आप लॉगआउट हो गया, जिसके बाद दोबारा लॉगिन करने में भी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा
- जैसे ही समस्या सामने आई, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने पूछा कि क्या सिर्फ उनका अकाउंट प्रभावित हुआ है या फिर Facebook की सर्विस में कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आई है।
- फिलहाल यह समस्या कितने समय तक रहेगी, इसे लेकर Meta की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि बार-बार लॉगिन की कोशिश करने के बजाय कुछ समय इंतजार करें। यदि यह सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या है, तो कंपनी की ओर से इसे जल्द ठीक किया जा सकता है।