OxygenOS का सफर खत्म: OnePlus और Realme के स्मार्टफोन्स में अब चलेगा OPPO का 'ColorOS'
OnePlus और Realme ने अपने सॉफ्टवेयर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। Android 17 के साथ दोनों कंपनियां OxygenOS और Realme UI को छोड़कर OPPO के ColorOS 17 पर शिफ्ट होंगी। हालांकि पुराने यूजर्स के लिए रोलबैक का विकल्प भी मिलेगा और भारत में कंपनी का कारोबार पहले की तरह जारी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Android 17 के साथ शुरू होगा बदलाव
-
OnePlus ने अपने आधिकारिक कम्युनिटी फोरम पर बताया कि ColorOS 17 के आधिकारिक लॉन्च के बाद दुनियाभर के योग्य OnePlus यूजर्स अपनी मर्जी से ColorOS 17 में अपग्रेड कर सकेंगे।
विज्ञापन -
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन स्मार्टफोन्स को Android 17 अपडेट नहीं मिलेगा, उन्हें पहले की तरह OxygenOS पर मेंटेनेंस अपडेट और जरूरी सपोर्ट मिलता रहेगा।
विज्ञापन विज्ञापन
OxygenOS पर वापस लौटने का भी मिलेगा विकल्प
OnePlus ने यूजर्स को राहत देते हुए कहा है कि अगर कोई ColorOS 17 इस्तेमाल करने के बाद वापस OxygenOS पर लौटना चाहता है, तो उसके लिए रोलबैक (Rollback) का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इसकी पूरी प्रक्रिया बाद में साझा की जाएगी।यह भी पढ़ें: Apple ने फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज: Nvidia को पछाड़ बनी दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी, AI रेस में बदला खेल
क्यों लिया गया यह फैसला?
- OnePlus के मुताबिक, यह बदलाव कंपनी की ऑपरेशनल एडजस्टमेंट प्लान का हिस्सा है। इसका मकसद सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को आसान बनाना, अपडेट्स की स्पीड बढ़ाना और बेहतर सॉफ्टवेयर क्वालिटी देना है। इसके लिए OPPO की इंजीनियरिंग और रिसर्च टीम की साझा क्षमताओं का इस्तेमाल किया जाएगा।
- वहीं, Realme ने भी कहा कि एक ही सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म अपनाने से डेवलपमेंट आसान होगा और यूजर्स को नए अपडेट पहले की तुलना में तेजी से मिल सकेंगे।
- OnePlus ने साफ किया है कि इस बदलाव का असर पहले किए गए वादों पर नहीं पड़ेगा। यानी सभी योग्य डिवाइस को तय समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट, सिक्योरिटी पैच और वारंटी सपोर्ट मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें: Meta के खिलाफ कोर्ट पहुंचे कर्मचारी: आरोप- नौकरी से निकालने के लिए AI से की मॉनिटरिंग, नहीं ली सहमति
भारत में जारी रहेगा OnePlus का कारोबार
-
हाल ही में OnePlus ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका में नए प्रोडक्ट लॉन्च बंद करने का फैसला किया था। हालांकि, कंपनी ने दोहराया है कि भारत में उसका कारोबार सामान्य रूप से जारी रहेगा। साथ ही, 2027 में भारत से कारोबार बंद करने की खबरों को भी कंपनी ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।
-
कभी OxygenOS, OnePlus की सबसे बड़ी पहचान हुआ करता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसमें ColorOS के कई फीचर्स शामिल किए जा चुके हैं। अब Android 17 के साथ यह बदलाव पूरी तरह आधिकारिक हो जाएगा और OnePlus तथा Realme दोनों OPPO के एकीकृत ColorOS 17 प्लेटफॉर्म पर आ जाएंगे।