{"_id":"6abcd9408abc3df814047be6","slug":"google-fitbit-air-launches-india-screenless-fitness-tracker-with-7-day-battery-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"न स्क्रीन का झंझट, न बार-बार नोटिफिकेशन का शोर: भारत आया गूगल फिटबिट एयर, कैसे रखेगा आपकी सेहत का ख्याल?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
न स्क्रीन का झंझट, न बार-बार नोटिफिकेशन का शोर: भारत आया गूगल फिटबिट एयर, कैसे रखेगा आपकी सेहत का ख्याल?
Wed, 30 Sep 2026 03:11 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:11 PM IST
सार
गूगल ने भारतीय वेयरेबल मार्केट में एक बिल्कुल अनोखा स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर फिटबिट एयर लॉन्च कर दिया है। बिना किसी डिस्प्ले, नोटिफिकेशन या एप्स वाला यह ट्रैकर करीब सात दिनों की लंबी बैटरी और 24/7 हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में...
विज्ञापन
गूगल फिटबिट एयर
- फोटो : google
विस्तार
अगर आप भी स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के लगातार बजने वाले नोटिफिकेशंस और स्क्रीन लाइट से परेशान हैं, तो गूगल का यह अनोखा डिवाइस आपको आकर्षित कर सकता है। टेक दिग्गज गूगल ने भारतीय वेयरेबल मार्केट में अपना पहला स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर फिटबिट एयर लॉन्च कर दिया है। बिना किसी डिस्प्ले, नोटिफिकेशन या ऑन-डिवाइस एप्स वाला यह ट्रैकर आपकी कलाई पर रहकर बिना किसी शोर-शराबे के 24/7 आपकी सेहत का पूरा ध्यान रखता है। आइए जानते हैं कैसे...
गूगल फिटबिट एयर क्या है?
गूगल भारत में एक अलग तरह का फिटनेस ट्रैकर लेकर आया है। कंपनी का नया फिटबिट एयर बिना स्क्रीन और नोटिफिकेशन के काम करता है। यानी इस डिवाइस पर न मैसेज दिखेंगे, न एप चलेंगे और न ही कलाई पर वर्कआउट की जानकारी देखने का विकल्प मिलेगा। इसके बजाय यह बैकग्राउंड में लगातार हेल्थ, फिटनेस और स्लीप से जुड़ा डेटा ट्रैक करेगा और उसे कनेक्टेड स्मार्टफोन पर भेजेगा। फिटबिट एयर की भारत में कीमत करीब 13,999 रखी गई है और इसकी बिक्री 2 अक्तूबर से शुरू होगी।
गूगल फिटबिट एयर की कीमत और बिक्री की जानकारी
गूगल फिटबिट एयर को भारत में लगभग 13,999 की कीमत पर पेश कर रहा है। इसकी बिक्री 2 अक्तूबर से शुरू होगी। ग्राहक इसे गूगल स्टोर और रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीद सकेंगे। रंगों की बात करें तो यह फिटनेस ट्रैकर चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसमें ओब्सीडियन, बेरी, लैवेंडर और फॉग शामिल है।
विज्ञापन
गूगल फिटबिट एयर स्क्रीनलेस क्यों है?
कौन-कौन सा हेल्थ डेटा ट्रैक करेगा?
वर्कआउट भी कर सकता है ट्रैक
फिटबिट एयर में ऑटोमैटिक एक्टिविटी ट्रैकिंग की सुविधा है। यह आम वर्कआउट को अपने आप डिटेक्ट कर सकता है। इसके अलावा यूजर गूगल हेल्थ एप के जरिए किसी वर्कआउट को मैन्युअली शुरू या लॉग भी कर सकता है। इसका मतलब है कि ट्रैकर पर स्क्रीन न होने के बावजूद वर्कआउट डेटा को फोन के जरिए मैनेज किया जा सकता है।
कितने दिन तक चलेगी बैटरी?
गूगल फिटबिट एयर की बैटरी लाइफ भी इसकी खासियतों में से एक है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकता है। अगर जल्दी चार्ज करने की जरूरत हो तो सिर्फ 5 मिनट की फास्ट चार्जिंग से एक दिन तक की बैटरी मिल सकती है। यानी इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी और यूजर इसे लगातार पहनकर हेल्थ और स्लीप डेटा ट्रैक कर सकता है।
गूगल हेल्थ कोच क्या करेगा?
गूगल फिटबिट एयर के हेल्थ कोच के साथ काम करता है। यह यूजर के हेल्थ और एक्टिविटी डेटा को पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स और रेकमेंडेशन में बदलने का काम करता है।
कुछ फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए गूगल हेल्थ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। एप में गाइडेड वर्कआउट और एक्टिविटी समरी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। खास बात है कि भारत में फिटबिट एयर के साथ तीन महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है।

- यह इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। फिटबिट एयर में कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है। साथ ही इसमें नोटिफिकेशन, मैसेज या ऐप्स देखने की सुविधा भी नहीं है।
- यह डिवाइस लगातार बैकग्राउंड में हेल्थ और फिटनेस से जुड़ा डेटा इकट्ठा करता है। इस डेटा को देखने के लिए यूजर को अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना होगा, जहां यह जानकारी गूगल हेल्थ एप में दिखाई जाएगी।
- कंपनी का फोकस इसे 24/7 पहनने वाले डिवाइस के तौर पर पेश करने पर है। स्क्रीन न होने की वजह से यह पारंपरिक स्मार्टवॉच की तुलना में हल्का भी है।
कौन-कौन सा हेल्थ डेटा ट्रैक करेगा?
- फिटबिट एयर कई तरह के हेल्थ और फिटनेस डेटा को ट्रैक करता है। इसमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ हार्ट रिदम, SpO2, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी यानी एचआरवी और स्लीप स्टेजेस शामिल हैं।
- यह वर्कआउट और रोजाना की एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकता है। यानी यूजर इसे पूरे दिन पहनकर अपनी एक्टिविटी, नींद और रिकवरी से जुड़े डेटा को बाद में फोन पर देख सकता है।
| फीचर | फिटबिट एयर |
|---|---|
| डिस्प्ले | कोई स्क्रीन नहीं |
| हेल्थ ट्रैकिंग | हार्ट रेट, SpO2, HRV, स्लीप |
| बैटरी | सात दिन तक |
| चार्जिंग | फास्ट चार्जिंग |
| हेल्थ एप | गूगल हेल्थ |
| फोन सपोर्ट | एंड्राॅयड 11+ और iOS 16.4+ |
| भारत कीमत | करीब 13,999 |
| बिक्री तारीख | 2 अक्तूबर |