सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   google gemini 3 1 pro launch enhanced reasoning ai model

Gemini 3.1 Pro: गूगल ने लॉन्च किया Gemini 3.1 Pro, जटिल सवालों के लिए और ज्यादा समझदार बना AI मॉडल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Google ने अपना नया AI मॉडल Gemini 3.1 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल जटिल समस्याओं को बेहतर तर्क क्षमता के साथ हल कर सकता है। तीन महीने पहले आए Gemini 3 Pro के मुकाबले यह बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

google gemini 3 1 pro launch enhanced reasoning ai model
Google Gemini - फोटो : Google Gemini
विज्ञापन

विस्तार

टेक दिग्गज Google ने अपने लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Gemini 3.1 Pro को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल जटिल समस्याओं को समझने और हल करने में पहले से ज्यादा सक्षम है। यह अपडेट ठीक तीन महीने बाद आया है, जब 19 नवंबर को Gemini 3 Pro जारी किया गया था।
Trending Videos


Gemini 3.1 Pro में क्या हैं सुधार?
Google का कहना है कि Gemini 3.1 Pro में “कोर रीजनिंग” यानी बेसिक रिजनिंग एबिलिटी को बेहतर बनाया गया है। कंपनी इसे ऐसे मॉडल के रूप में पेश कर रही है, जो कठिन और बहु-स्तरीय सवालों को ज्यादा सटीकता से संभाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बेंचमार्क में बेहतर प्रदर्शन
कंपनी ने बताया कि नए मॉडल ने कई AI बेंचमार्क पर Gemini 3 Pro और अन्य कंपनियों के फ्लैगशिप मॉडलों से बेहतर प्रदर्शन किया है। खासतौर पर ARC-AGI-2 टेस्ट में, जो नई लॉजिक पैटर्न को समझने की क्षमता को मापता है, Gemini 3.1 Pro ने प्रतिद्वंद्वी मॉडलों को पीछे छोड़ा। इससे इसकी अनुकूलन क्षमता और तर्क शक्ति मजबूत होने का संकेत मिलता है।

मुश्किल सवालों के अनुसार देगा जवाब
Google के अनुसार, यह मॉडल उन स्थितियों के लिए तैयार किया गया है जहां सिर्फ साधारण जवाब काफी नहीं होता। यह उन्नत तर्क तकनीकों का उपयोग करके मल्टी-लेयर सवालों और जटिल काम को हल करता है।

इसका उपयोग कठिन विषयों को विजुअल तरीके से समझाने, बड़े डेटा को एकीकृत रूप में प्रस्तुत करने और क्रिएटिव वर्कफ्लो को सपोर्ट करने जैसे कामों में किया जा सकता है।

किन यूजर्स को मिलेगा एक्सेस?
Gemini 3.1 Pro को Gemini एप के जरिए सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। हालांकि, Google AI Pro और Google AI Ultra प्लान के सब्सक्राइबर्स को ज्यादा यूसेज लिमिट मिलेगी। यह मॉडल NotebookLM में भी उपलब्ध है, लेकिन वहां एक्सेस केवल Pro और Ultra यूजर्स तक सीमित रहेगा।

इस लॉन्च के साथ Google ने साफ कर दिया है कि जनरेटिव AI की दौड़ में तर्क क्षमता को मजबूत बनाना उसकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed