सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   google gemini personal intelligence india launch features in hindi

Google: गूगल ने भारत में लॉन्च की नई सर्विस, बदल जाएगा सर्च करने का तरीका, जानिए आपको क्या मिलेगा फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Google Gemini Personal Intellegence: गूगल ने भारत में जेमिनी एआई का 'पर्सनल इंटेलिजेंस' फीचर लॉन्च कर दिया है, जो आपके जीमेल और गूगल फोटोज जैसे अकाउंट्स से जुड़कर आपको बेहतर तरीके से समझेगा। यह एआई अब आपकी ट्रैवल प्लानिंग से लेकर पसंद-नापसंद के आधार पर बिल्कुल सटीक और व्यक्तिगत जवाब देने में सक्षम है।

google gemini personal intelligence india launch features in hindi
जेमिनी पर्सनल इंटेलिजेंस हुआ लॉन्च - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह यूजर्स को बेहतर तरीके से समझने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में गूगल ने भारत में अपने एआई असिस्टेंट जेमिनी (Gemini AI) के लिए 'पर्सनल इंटेलिजेंस' फीचर पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को अपने अलग-अलग एप्स और अकाउंट्स जैसे जीमेल और गूगल फोटोज को कनेक्ट करने की सुविधा देता है, जिससे एआई ज्यादा संदर्भ के साथ जवाब दे सके।
Trending Videos


कैसे काम करता है पर्सनल इंटेलिजेंस?
गूगल के मुताबिक, यह फीचर दो मुख्य क्षमताओं पर आधारित है। पहली, जटिल जानकारी को समझने की क्षमता और दूसरी, यूजर के जुड़े अकाउंट्स से जरूरी जानकारी निकालने की क्षमता। इन दोनों को मिलाकर जेमिनी टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जैसे अलग-अलग स्रोतों से जानकारी लेकर ज्यादा सटीक और पर्सनलाइज्ड जवाब देता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप अपने ट्रैवल प्लान के बारे में पूछते हैं, तो यह आपके ईमेल और फोटो से जानकारी लेकर पूरी डिटेल एक जगह दिखा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा?
इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जैसी जटिल जानकारियों को एक साथ प्रोसेस कर सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप जेमिनी से अपनी अगली यात्रा के बारे में पूछते हैं, तो यह आपके पुराने कंफर्मेशन ईमेल्स और सेव की गई तस्वीरों को खंगालकर एक शानदार सारांश तैयार कर देगा। इतना ही नहीं, यह आपके हालिया यूट्यूब वीडियोज के आधार पर आपको नए सुझाव भी दे सकता है। खास बात यह है कि जेमिनी अपनी जानकारी के सोर्स का ज़िक्र भी करेगा, ताकि आप चाहें तो खुद भी उसे क्रॉस-चेक कर सकें।

फिलहाल यह फीचर भारत में सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे अभी जेमिनी प्रो और जेमिनी एआई अल्ट्रा सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि आने वाले हफ्तों में इसे फ्री यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।

AI की सीमाएं भी समझना जरूरी
हालांकि यह फीचर काफी एडवांस है, लेकिन गूगल ने माना है कि जेमिनी हर बार यूजर के डेटा को सही तरीके से समझ नहीं पाता। कई बार यह अलग-अलग जानकारी को गलत तरीके से जोड़ सकता है। जैसे अगर आपके पास गोल्फ कोर्स की कई तस्वीरें हैं, तो एआई यह मान सकता है कि आपको गोल्फ खेलना पसंद है, जबकि असल में आप वहां सिर्फ परिवार के साथ समय बिताने गए हों। ऐसे मामलों में यूजर्स सीधे फीडबैक देकर AI को सुधार सकते हैं, जिससे भविष्य में मिलने वाले जवाब और बेहतर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed