सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Airtel: एयरटेल ने ग्राहकों को दिया झटका! 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान किया महंगा, जानें क्या है नई कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 11:19 AM IST
सार

Airtel Recharge Price Hike: एयरटेल ने अपने 84 दिन वाले पॉपुलर रिचार्ज प्लान में बदलाव करते हुए कीमत बढ़ा दी है। साथ ही कुछ सस्ते प्लान बंद कर दिए गए हैं। यह कदम टेलीकॉम सेक्टर में धीरे-धीरे बढ़ती कीमतों की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन
airtel 84 days recharge plan price hike new benefits 899 hindi
Airtel - फोटो : FREEPIK
देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए यूजर्स को झटका दिया है। कंपनी ने 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत बढ़ा दी है। पहले 859 रुपये में मिलने वाला यह प्लान अब 899 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, कंपनी ने 799 रुपये वाला प्लान भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। इससे साफ है कि एयरटेल अपने प्लान्स को धीरे-धीरे महंगा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Trending Videos
airtel 84 days recharge plan price hike new benefits 899 hindi
नए प्लान में क्या फायदे? - फोटो : एयरटेल
899 रुपये वाले प्लान में क्या फायदे?
899 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को पहले की तरह ही अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती रहेगी। इसके साथ हर दिन 100 SMS भी दिए जाएंगे। डेटा की बात करें तो इस प्लान में 84 दिनों तक रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा। अगर आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
airtel 84 days recharge plan price hike new benefits 899 hindi
मिलेंगे एडिशनल बेनिफिट्स - फोटो : Adobe Stock
मिलेंगे एडिशनल बेनिफिट्स
इस प्लान के साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते हैं। यूजर्स को 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का एक्सेस, कॉल और मैसेज के लिए स्पैम प्रोटेक्शन अलर्ट और हर 30 दिन में एक बार फ्री हेलो ट्यून्स का लाभ दिया जा रहा है। हालांकि, पहले इस प्लान में मिलने वाला RewardsMini कैशबैक बेनिफिट अब हटा दिया गया है। कंपनी ने इस बदलाव पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
airtel 84 days recharge plan price hike new benefits 899 hindi
धीरे-धीरे महंगे हो रहे प्लान्स - फोटो : Adobe Stock
धीरे-धीरे महंगे हो रहे प्लान्स
यह कीमत बढ़ोतरी भले ही ज्यादा बड़ी नहीं है और सिर्फ एक प्लान तक सीमित है, लेकिन यह टेलीकॉम सेक्टर में आने वाले समय के संकेत दे रही है। कंपनी धीरे-धीरे अपने पॉपुलर 1.5GB डेटा प्लान्स पर मिलने वाले डिस्काउंट को कम कर रही है। इसका मकसद यूजर्स को 5G सेवाओं की ओर शिफ्ट करना और कंपनी का औसत रेवेन्यू (ARPU) बढ़ाना हो सकता है।
विज्ञापन
airtel 84 days recharge plan price hike new benefits 899 hindi
धीरे-धीरे बढ़ रही प्लान्स की कीमत - फोटो : Adobestock
धीरे-धीरे बढ़ रही प्लान्स की कीमत
यह कीमत बढ़ोतरी भले ही ज्यादा बड़ी नहीं है और सिर्फ एक प्लान तक सीमित है, लेकिन यह टेलीकॉम सेक्टर में आने वाले समय के संकेत दे रही है। कंपनी धीरे-धीरे अपने पॉपुलर 1.5GB डेटा प्लान्स पर मिलने वाले डिस्काउंट को कम कर रही है। इसका मकसद यूजर्स को 5G सेवाओं की ओर शिफ्ट करना और कंपनी का औसत रेवेन्यू (ARPU) बढ़ाना हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed