{"_id":"6a7b0c16b9ee7b7e8b05a651","slug":"google-wallet-makes-online-order-tracking-easier-check-updates-one-place-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google Wallet: बार-बार कूरियर एप खोलने की झंझट खत्म, एक ही जगह ट्रैक कर सकेंगे ऑर्डर की डिटेल; ऐसे करेगा काम","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Google Wallet: बार-बार कूरियर एप खोलने की झंझट खत्म, एक ही जगह ट्रैक कर सकेंगे ऑर्डर की डिटेल; ऐसे करेगा काम
Tue, 11 Aug 2026 09:19 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:19 PM IST
सार
Google Wallet order tracking: ऑनलाइन शॉपिंग के बाद ऑर्डर को ट्रैक करने के लिए हम अक्सर रिटेलर की वेबसाइट या एप को बार बार देखते रहते हैं। लेकिन बहुत से लोगाें को नहीं पता है कि गूगल ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए गूगल वॉलेट में एक फीचर दिया है। आइए जानते हैं वह क्या है और उसकी मदद से आप एक ही जगह पर अपने ऑनलाइन ऑर्डर की रिसीप्ट, ट्रैकिंग नंबर और लाइव शिपिंग अपडेट कैसे देख सकते हैं।
विज्ञापन
गूगल वॉलेट का कमाल का फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Google Wallet online order tracking: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स के लिए गूगल में एक आसान और सुविधाजनक फीचर मौजूद है। गूगल वॉलेट एप के जरिए यूजर्स बिना किसी कूरियर एप, रिटेलर वेबसाइट या ईमेल कन्फर्मेशन के आसानी से अपने ऑनलाइन ऑर्डर को सीधे ट्रैक कर सकते हैं।
यह नया फीचर आपके Gmail से ऑर्डर की जानकारी खुद-ब-खुद ले लेता है और गूगल वॉलेट में ही ऑर्डर की रसीद, ट्रैकिंग नंबर और लाइव शिपिंग अपडेट दिखाता है। इससे यूजर्स को अपनी सभी डिलीवरी मॉनिटर करने के लिए एक ही जगह मिल जाती है।
जीमेल से अपने-आप मिलेगी ऑर्डर की जानकारी
गूगल वॉलेट में ऑर्डर ट्रैकिंग कैसे ऑन करें?
अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो जीमेल में इन जरूरी सेटिंग्स को ऑन करना होगा। इसके लिए नीचे बताए गएं स्टेप्स को फॉलो करें...
गूगल वॉलेट में ऑनलाइन ऑर्डर कैसे चेक करें?
कूरियर की वेबसाइट पर भी जा सकेंगे
इसके अलावा शिपमेंट की ज्यादा जानकारी देखने के लिए यूजर्स ट्रैक पैकेज विकल्प पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित कैरियर का ऑफिशियल ट्रैकिंग पेज खुल सकता है, जहां शिपमेंट से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी देखी जा सकती है।
फीचर काम करने के लिए ये सेटिंग जरूरी
क्या यह फीचर भारत में उपलब्ध?
नहीं, फिलहाल गूगल वॉलेट का यह ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैकिंग फीचर सिर्फ अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Google ने अभी यह नहीं बताया है कि इसे दूसरे देशों और क्षेत्रों में कब उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए भारत समेत अन्य देशों के यूजर्स इस फीचर का इंतजार करना पड़ सकता है।

- गूगल वॉलेट इस फीचर के लिए जीमेल में आने वाले ऑर्डर कन्फर्मेशन ईमेल से जानकारी लेता है। आपने गौर किया होगा कि जब कोई ऑनलाइन ऑर्डर किया जाता है तो उसका कन्फर्मेशन ईमेल जीमेल में आता है, तो गूगल वॉलेट उस ऑर्डर की डिलीवरी से जुड़ी जानकारी को अपने-आप एप में दिखा सकता है।
- इसमें ऑर्डर की रिसीप्ट, ट्रैकिंग नंबर और शिपिंग से जुड़े अपडेट शामिल होते हैं। इससे यूजर्स को डिलीवरी की स्थिति देखने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत कम हो जाती है।
विज्ञापन
गूगल वॉलेट में ऑर्डर ट्रैकिंग कैसे ऑन करें?
अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो जीमेल में इन जरूरी सेटिंग्स को ऑन करना होगा। इसके लिए नीचे बताए गएं स्टेप्स को फॉलो करें...
- सबसे पहले जीमेल खोलें।
- इसके बाद सेटिंग्स में जाएं।
- अपने गूगल अकाउंट को चुनें।
- पैकेज ट्रैकिंग विकल्प को ऑन करें।
- इसके बाद स्मार्ट फीचर्स एंड पर्सनाइजेशन को ऑन करें।
- इन सेटिंग्स के ऑन होने के बाद गूगल वॉलेट जीमेल से ऑर्डर की जानकारी एक्सेस कर सकेगा।
- इसके बाद गूगल वॉलेट में अलग से किसी सेटअप की जरूरत नहीं होगी।
गूगल वॉलेट में ऑनलाइन ऑर्डर कैसे चेक करें?
- जब जीमेल में किसी ऑनलाइन ऑर्डर का कन्फर्मेशन ईमेल आता है, तो गूगल वॉलेट डिलीवरी की जानकारी को अपने-आप एड कर सकता है।
- ऑर्डर चेक करने के लिए गूगल वॉलेट खोलें।
- एप की होम स्क्रीन पर आने वाली डिलीवरी दिखाई जा सकती हैं। जिस ऑर्डर की जानकारी देखनी है, उस पर टैप करने के बाद रिसीप्ट, शिपिंग जानकारी और डिलीवरी का मौजूदा स्टेटस देखा जा सकता है।
- अगर आपको अपने ऑनलाइन ऑर्डर की पूरी हिस्ट्री देखनी है तो व्यू मोर विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कूरियर की वेबसाइट पर भी जा सकेंगे
इसके अलावा शिपमेंट की ज्यादा जानकारी देखने के लिए यूजर्स ट्रैक पैकेज विकल्प पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित कैरियर का ऑफिशियल ट्रैकिंग पेज खुल सकता है, जहां शिपमेंट से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी देखी जा सकती है।
फीचर काम करने के लिए ये सेटिंग जरूरी
- सिर्फ ऊपर बताए गए स्टेप्स ही नहीं, इसका इस्तेमाल करने के लिए यह भी ध्यान रखना होगा। देखिए गूगल वॉलेट का ऑर्डर ट्रैकिंग फीचर Gmail में मौजूद ऑर्डर कन्फर्मेशन ईमेल से जानकारी लेकर काम करता है। Google Gmail में मौजूद जानकारी को स्कैन करके ऑर्डर और ट्रैकिंग से जुड़ी जानकारी निकालता है।
- अगर यूजर स्मार्ट फीचर्स एंड पर्सनलाइजेशन या पैकेज ट्रैकिंग को ऑन नहीं करता है, तो Google Wallet में डिलीवरी की जानकारी दिखाई नहीं देगी।