सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   AC Gas Guide: 1.5 टन AC में कितनी गैस भरवानी चाहिए? मैकेनिक को बुलाने से पहले जान लें ये काम की बात

AC Gas Guide: 1.5 टन AC में कितनी गैस भरवानी चाहिए? मैकेनिक को बुलाने से पहले जान लें ये काम की बात

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 21 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

1.5 Ton AC gas quantity: गर्मी में एसी का सही से काम करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई बार कूलिंग न होने पर लोग टेक्निशियन को बुलाकर गैस रिफिल करवा तो लेते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि आखिर 1.5 टन की एसी में कितनी गैस आती है और कितनी गैस डलवानी चाहिए। इस लेख में जानिए सही मात्रा में गैस भरवाकर आप अपने एसी की लाइफ बढ़ा सकते हैं...
 

AC Gas Guide: 1.5 टन AC में कितनी गैस भरवानी चाहिए? मैकेनिक को बुलाने से पहले जान लें ये काम की बात
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

AC gas filling charges 1.5 ton: गर्मी में एसी लोगों का बड़ा सहारा माना जाता है। अगर 1.5 टन वाली एसी में गैस की मात्रा की बात करें तो यह फिक्स नहीं होती, बल्कि रेफ्रिजरेंट के प्रकार यानी आर32 या आर-410 और मशीन के डिजाइन पर निर्भर करती है। आमतौर पर इसमें 600 ग्राम से लेकर 1.5 किग्रा तक गैस आ सकतीहै। जबकि  गैस रीफिलिंग का खर्च करीब 2500 से चार हजार के बीच होता है।
Trending Videos
  • R32 गैस वाला AC: इसमें आमतौर पर 600 से 700 ग्राम (0.6–0.7 किलोग्राम) गैस भरी जा सकती है।
  • R-410A गैस वाला AC (पुराने मॉडल): इसमें 900 ग्राम से लेकर 1.5 किलोग्राम तक गैस की जरूरत पड़ सकती है।
हर AC में गैस की मात्रा अलग क्यों होती है?
अधिकतर लोग सोचते हैं कि सभी 1.5 टन AC में एक जैसी गैस ही भरी जाती है। यहीं पर वो गलती कर जाते हैं, क्योंकि ऐसा नहीं है। इसके पीछे कुछ मुख्य कारण हैं:
विज्ञापन
विज्ञापन
  • एसी का डिजाइन और साइज।
  • एसी में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी।
  • रेफ्रिजरेंट (R32 या R-410A) का प्रकार।
  • पाइपिंग की लंबाई और सेटअप।
इन्हीं वजहों से अलग-अलग कंपनियों और मॉडल्स में गैस की मात्रा अलग होती है।


गैस भरवाने का खर्च कितना आता है?
अगर एसी में गैस खत्म हो जाए और आपको रिफिल करानी पड़े, तो इसकी कीमत आमतौर पर 2500 से चार हजार के बीच हो सकती है। यह कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि गैस कितनी भरनी है।
  • कौन सा गैस टाइप इस्तेमाल हो रहा है।
  • आपका शहर या सर्विस चार्ज कितना लेते हैं।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
यहां आप इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि अगर एसी में बार-बार गैस खत्म हो रही है, तो हो सकता है कि उसमें गैस लीक हो रही हो। ऐसे में गैस भरवाना नहीं, लीक को ठीक करना जरूरी है। इसलिए हमेशा एक्सपर्ट टेक्निशियन से ही सर्विस कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed