{"_id":"69e7514fd23cfb74cd0562eb","slug":"telecom-tariff-hike-india-airtel-jio-vi-prepaid-plan-changes-hindi-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Telecom: शुरू हो गया टेलीकॉम कंपनियों का खेल! महंगे हो रहे हैं रीचार्ज प्लान, लगने वाला है बड़ा झटका?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Telecom: शुरू हो गया टेलीकॉम कंपनियों का खेल! महंगे हो रहे हैं रीचार्ज प्लान, लगने वाला है बड़ा झटका?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:02 PM IST
सार
Mobile Tariff Price Hike: भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया ने बिना शोर-शराबे के अपने प्रीपेड प्लान्स में बदलाव शुरू कर दिए हैं। टेलीकॉम कंपनियों के इस यह कदम से साफ होता दिख रहा है कि 2026 के अंत तक संभावित टैरिफ हाइक की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
1 of 6
टेलीकॉम प्लान्स हुए महंगे
- फोटो : एआई जनरेटेड
Link Copied
देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां इन दिनों अपने प्रीपेड प्लान्स में बिना बड़े एलान के बदलाव कर रही हैं। इन बदलावों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स “टेस्टिंग द वाटर्स” रणनीति बता रहे हैं। यानी कंपनियां छोटे-छोटे बदलाव करके यह समझना चाहती हैं कि ग्राहक कीमतों में बढ़ोतरी पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं, ताकि आगे बड़े बदलाव आसानी से किए जा सकें।
एयरटेल ने वैल्यू प्लान किए बंद
इस रणनीति के तहत सबसे बड़ा बदलाव भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की ओर से देखने को मिला है। कंपनी ने अपना लोकप्रिय 799 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया है, जिसे यूजर्स के बीच काफी वैल्यू-फॉर-मनी माना जाता था। इसके साथ ही 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है। भले ही यह बदलाव छोटा लगे, लेकिन करोड़ों यूजर्स के स्तर पर यह कंपनियों के लिए बड़ा रेवेन्यू बढ़ाने वाला कदम साबित हो सकता है।
Trending Videos
2 of 6
Vodafone Idea ने भी बदला गेम
- फोटो : VI
Vodafone Idea ने भी बदला गेम
वहीं, वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) अपने “नॉन स्टॉप हीरो” प्लान्स में बदलाव कर रही है। कंपनी अब कई सर्किल्स में अनलिमिटेड डेटा की सुविधा को केवल रात के समय तक सीमित कर रही है। इससे यूजर्स की डेटा उपयोग करने की आजादी कम हो जाती है, जबकि प्लान की कीमत और पोजिशनिंग लगभग वैसी ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
ओटीटी
- फोटो : अमर उजाला
OTT बंडलिंग से बढ़ाई जा रही वैल्यू
टेलीकॉम कंपनियां अब प्लान्स के साथ ओटीटी (OTT) सब्सक्रिप्शन जोड़कर भी कीमतों में बदलाव को छिपाने की कोशिश कर रही हैं। यूजर्स को यह दिखाया जा रहा है कि उन्हें ज्यादा वैल्यू मिल रही है, जबकि असल में बेस प्लान की कीमत या फायदे में धीरे-धीरे बदलाव किया जा रहा है।
4 of 6
टेलीकॉम
- फोटो : AI जनरेटेड
ARPU बढ़ाना है कंपनियों का बड़ा लक्ष्य
इन सभी बदलावों का मुख्य उद्देश्य ARPU यानी प्रति यूजर से होने वाली औसत कमाई (रेवेन्यू) को बढ़ाना है। भारती एयरटेल का लक्ष्य ARPU को करीब 300 रुपये तक पहुंचाना है, जो अभी लगभग 250 रुपये के आसपास है। वहीं रिलायंस जियो संभावित आईपीओ से पहले अपने रेवेन्यू को मजबूत करना चाहती है। वोडाफोन आइडिया के लिए यह और भी जरूरी है, क्योंकि कंपनी को 5G विस्तार और पुराने बकाया चुकाने के लिए ज्यादा कैश फ्लो चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
बड़े टैरिफ हाइक की आहट
- फोटो : अमर उजाला
क्या जल्द हो सकता है बड़ा टैरिफ हाइक?
इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये छोटे बदलाव आने वाले बड़े टैरिफ हाइक का संकेत हैं। अनुमान है कि 2026 के अंत तक टेलीकॉम कंपनियां 15 से 20 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ा सकती हैं। हालांकि फिलहाल महंगाई और ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कंपनियां सीधे बड़ा एलान करने से बच रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X