सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Induction Cooking : Why Aluminum Pot Won't Work and Magnet Test Solution

Induction: इंडक्शन पर काम क्यों नहीं करती एल्यूमिनियम कढ़ाई? जानें किन बर्तनों को कर सकते हैं यूज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 17 Mar 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Induction Cooktop Guide: एलपीजी गैस की समस्याओं के बीच इंडक्शन कुकटॉप तेजी से हर किचन का हिस्सा बन रहा है, लेकिन इसमें हर बर्तन काम नहीं करता। खासकर एल्यूमीनियम और तांबे के बर्तन सीधे इस्तेमाल नहीं किए जा सकते। इनकी वजह कमजोर मैग्नेटिक प्रॉपर्टी है। आइए विस्तार से समझते हैं कि क्यों केवल चुंबकीय बर्तन ही इंडक्शन पर काम करते हैं और कैसे आप अपने पुराने बर्तनों को भी इस पर इस्तेमाल कर सकते हैं?
 

Induction Cooking : Why Aluminum Pot Won't Work and Magnet Test Solution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

इंडक्शन चूल्हा पारंपरिक गैस से अलग तकनीक पर काम करता है। यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन के सिद्धांत का उपयोग करता है। इसके अंदर एक कॉइल होती है, जिसमें बिजली प्रवाहित होते ही एक चुंबकीय क्षेत्र बन जाता है। इस पर बर्तन रखने पर उसमें एक एडी करंट पैदा होता है। जो करंट बर्तन को सीधे गर्म करता है। यानी गर्मी चूल्हे में नहीं, बर्तन के अंदर पैदा होती है।
Trending Videos


एल्यूमीनियम और तांबा क्यों नहीं चलते?
अब बात करते हैं आखिर एल्यूमीनियम और तांबा काम क्यों नहीं करते? कई लोगों को लगता है कि एल्यूमीनियम अच्छा कंडक्टर है, इसलिए इंडक्शन पर बेहतर काम करेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। इसकी असली वजह मैग्नेटिक प्रॉपर्टी है। एल्यूमीनियम में पैरामैग्नेटिक (बहुत कमजोर चुंबकीय) और तांबा में डायामैग्नेटिक (लगभग न के बराबर चुंबकीय) होता है।  इन धातुओं में मैग्नेटिक पारगम्यता (Magnetic Permeability) बहुत कम होती है, इसलिए  एडी करंट ठीक से नहीं बनती। बर्तन गर्म नहीं होता और  इंडक्शन पर नो पैन डिटेक्टेड दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Induction: इंडक्शन यूज करने के बाद आप भी तुरंत बंद कर देते हैं मेन स्विच? होगा ये बड़ा नुकसान, जानिए क्यों

इंडक्शन पर कौन से बर्तन का कर सकते हैं इस्तेमाल?
अगर आप इंडक्शन यूज करते हैं, तो ये बर्तन बेस्ट माने जाते हैं:
  • कास्ट आयरन (लोहे के बर्तन): ये बर्तन सबसे तेज गर्म होते हैं और लंबे समय तक हीट रखते हैं।
  • स्टेनलेस स्टील (मैग्नेटिक बेस): ये टिकाऊ और सुरक्षित होते है। लेकिन ध्यान रखें कि ये मैग्नेटिक इंडक्शन पर चिपकना चाहिए।
  • ट्रिपल लेयर बर्तन: फिर आते हैं ऐसे बर्तन जो अंदर-बाहर स्टील और बीच में अलग मेटल के होते हैं। इसमें नीचे इंडक्शन बेस होता है
  •  इंडक्शन बेस नॉन-स्टिक: हालांकि आजकल लगभग सभी बड़े ब्रांड इंडक्शन सपोर्ट देते हैं।
आपका बर्तन काम करेगा या नहीं?
आपका बर्तन काम करेगा या नहीं, ये जानने का सबसे आसान तरीका है, फ्रिज वाला मैग्नेट लें फिर बर्तन के नीचे लगाएं। अगर चिपक जाए तो इसका मतलब है कि इंडक्शन पर चलेगा। अगर नहीं चिपका तो मतलब काम नहीं करेगा।

ये भी पढ़े:Induction Safety Tips: LPG संकट में इंडक्शन बन रहा सहारा, लेकिन कितनी देर चलाना है सुरक्षित? जानें जरूरी नियम

क्या एल्यूमीनियम बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं?
तो क्या एल्यूमीनियम बर्तन इस्तेमाल नहीं कर सकते? इसका जवाब है नहीं...इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सीधे नहीं। इसके लिए आपको इंडक्शन एडॉप्टर प्लेट (स्टील प्लेट) का उपयोग करना होगा। या फिर इंडक्शन बेस वाले बर्तन खरीदें। यहां ध्यान रखें कि एडाॅप्टर प्लेट से कुकिंग धीमी होगी और बिजली ज्यादा खर्च होगी।

इंडक्शन कुकिंग के फायदे
एलपीजी गैस कि बढ़ते दाम समेत संबंधित अन्य समस्याओं के बीच इंडक्शन लोगों के किचन का सहारा बन गया है, ये गैस की कमी को तो पूरा करता ही है साथ में इसके अन्य कई फायदे हैं। जैसे:
  • जल्दी खाना पकता है।
  • गैस की जरूरत नहीं पड़ती।
  • ज्यादा सुरक्षित (फ्लेम नहीं)।
  • एनर्जी एफिशिएंट भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed