फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   iPhone 18 pro and iPhone 18 pro max booking order date leaked online ahead of 9 september launch event

एपल: आईफोन 18 प्रो सीरीज की बुकिंग कब से होगी शुरू? सामने आई प्री-ऑर्डर डेट

Thu, 03 Sep 2026 09:54 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 09:54 AM IST
सार

एपल के 9 सितंबर के इवेंट से पहले ही आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की प्री-ऑर्डर डेट लीक हो गई है। दावा किया जा रहा है कि इस बार कंपनी अपनी लीग से हटकर एक नई तारीख और समय पर फोन को लॉन्च करेगी। जानिए पूरी डिटेल...

विज्ञापन
iPhone 18 pro and iPhone 18 pro max booking order date leaked online ahead of 9 september launch event
आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग डेट आई सामने - फोटो : एपल

विस्तार

एपल के मोस्ट अवेटेड इवेंट को लेकर दुनिया भर के गैजेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कंपनी 9 सितंबर 2026 को एक खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसे 'सरप्राइज एंड शाइन' नाम दिया गया है। भारत में यह भव्य कार्यक्रम रात ठीक 10.30 बजे से देखा जा सकता है। टेक बाजार में इस बात की खूब चर्चा है कि इस दिन मंच से तीन नए आईफोन दुनिया के सामने पेश किए जाएंगे। इनमें आईफोन 18 प्रो, प्रीमियम डिवाइस आईफोन 19 प्रो मैक्स  और कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन यानी आईफोन अल्ट्रा के शामिल होने की संभावना है। अब लॉन्च से पहले ही प्रो मॉडल्स की प्री-ऑर्डर डेट की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई हैं।
विज्ञापन


कब से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे आईफोन 18?
हर साल नए आईफोन की बुकिंग को लेकर एक तय पैटर्न देखा जाता रहा है, लेकिन इस बार कंपनी अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ सकती है। लीक हुई रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार प्री-ऑर्डर में एक दिन की देरी की जा रही है। अमेरिका में 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (ट्विन टावर्स) पर हमले की याद में शोक मनाया जाता है, जिस वजह से नए आईफोन मॉडल्स के लिए 12 सितंबर 2026 (शनिवार) से ऑर्डर लेना शुरू किया जा सकता है। 
विज्ञापन


तारीख के साथ-साथ इस बार बुकिंग शुरू होने के समय में भी एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। आमतौर पर भारत में आईफोन के प्री-ऑर्डर शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होते हैं, लेकिन नई जानकारी के अनुसार इस बार बुकिंग पैसिफिक टाइम के मुताबिक आधी रात से शुरू होगी। इसका सीधा मतलब है कि भारतीय ग्राहकों के लिए यह विंडो 12 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईफोन 18 प्रो मॉडल में कौन से फीचर्स होंगे खास?
  • डिजाइन और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर अपकमिंग प्रो मॉडल्स से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। डिवाइस के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक, नए डिवाइस में बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट वाला शानदार OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका साइज 6.3 इंच हो सकता है।
  • स्पीड और स्मूथनेस को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए कंपनी इसमें 2nm तकनीक पर आधारित बिल्कुल नया A20 Pro चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है। यह दमदार प्रोसेसर 2nm तकनीक पर आधारित होगा, जो पुराने मॉडल्स के मुकाबले 15 प्रतिशत ज्यादा तेज होगा और बैटरी की खपत को 30 प्रतिशत तक कम करेगा।
  • फोन को लंबे समय तक चालू रखने के लिए इसमें MagSafe वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5100mAh की एक पावरफुल बैटरी भी मिलने की उम्मीद है।
कैमरा भी होगा दमदार
  • आजकल स्मार्टफोन खरीदते वक्त कैमरा सबसे अहम पैमाना होता है और एपल इस मोर्चे पर यूजर्स को कभी निराश नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक, प्रो मॉडल्स के पिछले हिस्से में तीन शानदार कैमरों का सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 48MP का मेन सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 48MP का ही टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा।
  • यह जबरदस्त कॉम्बो हर तरह की रोशनी में बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करने में पूरी तरह सक्षम होगा। वहीं, सेल्फी और शानदार वीडियो कॉलिंग अनुभव के लिए फोन के फ्रंट में 18MP का एडवांस कैमरा दिया जा सकता है।

कैसा होगा आईफोन अल्ट्रा?
  • रिपोर्ट्स की मानें तो एपल अपने पहले फोल्डेबल फोन में शानदान अनुभव देगा। किताब की तरह फोल्ड होने वाले इस फोन को खोलने पर 7.8 इंच का बड़ा OLED पैनल सामने आएगा, जबकि बाहरी स्क्रीन 5.5 इंच की मिल सकती है। इसका 4:3 आस्पेक्ट रेशियो इसे बाजार में मौजूद अन्य फोल्डेबल फोन्स से थोड़ा ज्यादा चौड़ा और अलग बनाएगा। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर iOS 27 में स्क्रीन मुड़ने और हिंज के एंगल्स के हिसाब से खुद को ढालने के खास फीचर्स शामिल होने की बात कही जा रही है।
  • एपल फोल्डेबल स्क्रीन के बीच में दिखने वाली लकीर (क्रीज) को खत्म करने पर बहुत जोर दे रहा है। इसके लिए अल्ट्रा-थिन ग्लास और एक खास लिक्विड-मेटल हिंज का उपयोग किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन मुड़ने पर किसी भी तरह का निशान न दिखे।
  • फोन को इतना पतला रखने के चक्कर में कंपनी को कुछ समझौते भी करने पड़ सकते हैं। इसमें आईफोन प्रो मॉडल्स की तरह पूरा कैमरा सेटअप नहीं मिलेगा। पीछे की तरफ सिर्फ दो 48-मेगापिक्सल कैमरे (मेन और अल्ट्रा-वाइड) दिए जा सकते हैं, जबकि टेलीफोटो लेंस की कमी खल सकती है। इसके अलावा, पतले डिजाइन और TrueDepth हार्डवेयर के लिए जगह न होने के कारण शायद इसमें Face ID न मिले। इसके बजाय, एपल पावर बटन में ही Touch ID को वापस ला सकता है। अब देखना यह है कि 9 सितंबर को एपल के मंच से क्या-क्या असलियत बनकर सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed