फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   iphone duo vs samsung galaxy z fold 8 ultra comparison specifications price ram storage warranty details

आईफोन डुओ बनाम सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा: 4.5 लाख का एपल फोन या सस्ता सैमसंग, कौन है बेहतर?

Fri, 23 Oct 2026 04:38 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 04:38 PM IST
सार

iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: एपल ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo के साथ बाजार में तहलका मचा दिया है। भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में इसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है। इसका सीधा मुकाबला सैमसंग के प्रीमियम Galaxy Z Fold 8 Ultra से है। दोनों ही फोन्स में धांसू फीचर्स, AI का सपोर्ट और शानदार कैमरा है। लेकिन आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा? आइए जानते हैं दोनों फोन्स की पूरी तुलना।

विज्ञापन
iphone duo vs samsung galaxy z fold 8 ultra comparison specifications price ram storage warranty details
सैमसंग के इस फोन से लोहा लेगा आईफोन डुओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में अब असली जंग शुरू हो चुकी है। एपल (Apple) के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की बिक्री आज से शुरू कर दी है। कंपनी को ग्राहकों से इस फोन के लिए मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी का यह पहला फोल्डेबल फोन लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स से लैस है। वहीं, दूसरी तरफ बाजार में इस फोन का मुकाबला सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy Z Fold 8 Ultra से होगा, जो पहले से ही बाजार पर अपनी धाक जमाए हुए है।
विज्ञापन


दोनों ही फोन बुक-स्टाइल फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर के साथ आते हैं। लेकिन जब बात प्रीमियम कीमत और दमदार परफॉर्मेंस की आती है, तो ग्राहक के मन में सवाल उठता है कि लाखों रुपये किस फोन पर खर्च किए जाएं? आइए कीमत से लेकर कैमरा और बैटरी तक, दोनों स्मार्टफोन्स का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोलते हैं।
विज्ञापन


कीमत: आपकी जेब पर कौन पड़ेगा भारी?
iPhone Duo की कीमत: एपल ने iPhone Duo को आईफोन प्रो मैक्स से भी ऊपर वाली कैटेगरी में रखा है। इसके 256GB बेस वेरिएंट की कीमत 2,99,900 रुपये है। वहीं, 512GB वेरिएंट 3,24,900 रुपये, 1TB वेरिएंट 3,74,900 रुपये और टॉप 2TB वेरिएंट 4,49,900 रुपये का है। यह स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर्स में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत: Galaxy Z Fold 8 Ultra की बात करें तो सैमसंग का यह फोन एपल के मुकाबले काफी सस्ता है। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये है। 12GB+512GB मॉडल 2,19,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट 2,59,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे क्रीम, ग्रेफाइट, वॉयलेट शैडो और ग्रीन शैडो कलर्स में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले और ओएस: स्क्रीन और सॉफ्टवेयर का मजा
iPhone Duo: इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 7.6 इंच का सुपर रेटिना XDR फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.4 इंच का कवर स्क्रीन दिया गया है। डायनामिक आइलैंड, टाइटेनियम फ्रेम और नए 'कैमरा कंट्रोल' बटन के साथ यह फोन iOS 27 पर काम करता है। इसमें एपल इंटेलिजेंस और एडवांस सिरी एआई का पूरा सपोर्ट मिलता है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra: सैमसंग आपको बड़ी स्क्रीन का अनुभव देता है। इसमें 8 इंच का बड़ा AMOLED इंटरनल डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती हैं और कवर स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 3 की मजबूती है। यह फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है, जिसमें गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) के कमाल के फीचर्स मिलते हैं।

चिपसेट और बैटरी: परफॉर्मेंस में कौन आगे?
iPhone Duo: एपल का यह फोन सुपरफास्ट A20 Pro चिपसेट पर चलता है। यह 2TB तक की बड़ी स्टोरेज सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें तो बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे और अंदरूनी स्क्रीन पर 31 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra: सैमसंग ने इसमें कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है। यह 16GB रैम के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा और डिजाइन: कौन है ज्यादा स्लिम और स्मार्ट?
iPhone Duo: इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें वैरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी के साथ 48MP का फ्यूजन मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 12MP का सेंटर स्टेज और अंदर की स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले फेसटाइम कैमरा दिया गया है। इसका वजन 254 ग्राम है और फोल्ड होने पर यह 11.3mm मोटा है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra: सैमसंग कैमरा के मामले में बहुत वर्सेटाइल है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है—200MP का प्राइमरी लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस। दोनों स्क्रीन्स पर 10MP के कैमरे हैं। खास बात यह है कि सैमसंग का फोन एप्पल से हल्का और पतला है। इसका वजन सिर्फ 215 ग्राम है और फोल्ड होने पर मोटाई 8.9mm है।

आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए?
  • अगर आपको एपल का इकोसिस्टम पसंद है, साथ ही कंपनी के नए A20 Pro चिप की परफॉर्मेंस का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं और बजट की भी कमी नहीं है, तो आप बेझिझक iPhone Duo ले सकते हैं।
  • लेकिन, अगर आपको एक बड़ी स्क्रीन, 200MP का शानदार कैमरा सेटअप, स्लिम डिजाइन, हल्का वजन और कीमत में लगभग एक लाख रुपये की बचत चाहिए, तो Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को आंख मूंदकर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed