{"_id":"66a867ae362a29f01908a4ba","slug":"millions-affected-by-google-chrome-password-glitch-on-windows-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडोज यूजर्स के लिए अलर्ट: खतरे में 1.5 करोड़ यूजर्स के पासवर्ड, गूगल की गलती से मुसीबत में यूजर्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
विंडोज यूजर्स के लिए अलर्ट: खतरे में 1.5 करोड़ यूजर्स के पासवर्ड, गूगल की गलती से मुसीबत में यूजर्स
Tue, 30 Jul 2024 09:51 AM IST
प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:51 AM IST
सार
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल क्रोम के चेंज इन प्रोडक्ट बिहैवियर के कारण गूगल पासवर्ड मैनेजर प्रभावित हुआ हुआ है। बता दें कि गूगल पासवर्ड मैनेजर को करोड़ों लोग पासवर्ड सेव करने और ऑटोफिल के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
Google Chrome
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल की एक गलती के कारण करोड़ों विंड़ोज यूजर्स मुसीबत में पड़ गए हैं। गूगल क्रोम में एक बग के कारण 1.5 करोड़ विंडोज यूजर्स के पासवर्ड गायब हो गए हैं। यह घटना 24-25 जुलाई की है। क्रोम के इस बग के कारण मेडिकल से लेकर एयरलाइंस और बैंक भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल क्रोम के चेंज इन प्रोडक्ट बिहैवियर के कारण गूगल पासवर्ड मैनेजर प्रभावित हुआ हुआ है। बता दें कि गूगल पासवर्ड मैनेजर को करोड़ों लोग पासवर्ड सेव करने और ऑटोफिल के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह बग गूगल क्रोम के M127 वर्जन में था जो कि विंडोज के लिए है। इस बग से मैक यूजर्स प्रभावित नहीं हुए हैं। इस बग के कारण लोग अपने सेव पासवर्ड को भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। कई लोगों को उनके पासवर्ड दिख ही नहीं रहे थे।
विज्ञापन
करीब 18 घंटे तक यह बग मौजूद था जिससे करीब 1.5 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए हैं। गूगल ने इस बग के लिए माफी मांगी है और तुरंत नया अपडेट रिलीज किया है। गूगल ने लोगों को क्रोम ब्राउजर को री-स्टार्ट करने की भी सलाह दी है
गूगल क्रोम की यह खामी ऑनलाइन पासवर्ड मैनेजर पर निर्भरता पर सवाल खड़े कर रही है। अधिकतर यूजर्स ऑनलाइन पासवर्ड और ऑटोफिल पर भरोसा करते हैं और इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब जरूरी हो उसी वक्त ये टूल धोखा दे दें तो मुसीबत हो जाती है।