सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   mobile data may be taxed in india apart from 18 percent gst dot proposal

Mobile Data: क्या मोबाइल डेटा होगा महंगा? हर 1GB पर लग सकता है ₹1 का टैक्स, जानिए क्या है मामला

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 13 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत में मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल जल्द महंगा हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार मोबाइल डेटा पर प्रति GB टैक्स लगाने की संभावना का अध्ययन करा रही है। अगर यह लागू हुआ तो यूजर्स को मौजूदा GST के अलावा अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।

mobile data may be taxed in india apart from 18 percent gst dot proposal
सरकार के इस फैसले से महंगा हो सकता है डेटा - फोटो : AI जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

भारत में मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए आने वाले समय में डेटा महंगा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार मोबाइल डेटा उपयोग पर नया टैक्स लगाने के विकल्प की जांच कर रही है। इस संबंध में दूरसंचार विभाग (DoT) से विस्तृत अध्ययन करने को कहा गया है।
Trending Videos


कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी एक समीक्षा बैठक के दौरान यह मुद्दा सामने आया। इसके बाद दूरसंचार विभाग को यह जांचने का निर्देश दिया गया कि क्या मोबाइल डेटा इस्तेमाल पर टैक्स लगाया जा सकता है और अगर लगाया जाए तो उसका ढांचा कैसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर GB डेटा पर लग सकता है अतिरिक्त चार्ज
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जिन विकल्पों पर विचार कर रही है, उनमें प्रति GB डेटा पर लगभग ₹1 टैक्स लगाने का प्रस्ताव शामिल है। यदि ऐसा होता है तो जब भी कोई यूजर मोबाइल इंटरनेट का उपयोग करेगा, उस पर यह अतिरिक्त शुल्क जुड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: एक तरफ रसोई गैस की किल्लत, दूसरी ओर से ठगों ने ऑनलाइन बिछाया जाल, जानिए 'एलपीजी स्कैम' से कैसे बचें

अनुमान है कि यदि यह मॉडल लागू किया जाता है तो सरकार को इससे हर साल लगभग ₹22,900 करोड़ तक की अतिरिक्त आय हो सकती है।

पहले से लग रहा है 18% GST
गौरतलब है कि भारत में मोबाइल रिचार्ज और पोस्टपेड बिल पर पहले से 18% जीएसटी लगाया जाता है। यानी यूजर्स पहले ही टेलीकॉम सेवाओं पर टैक्स दे रहे हैं। अगर डेटा उपयोग पर अलग से टैक्स लागू होता है, तो यह मौजूदा कर के अलावा एक अतिरिक्त शुल्क होगा।

यह भी पढ़ें: एपल ने 10 साल पुराने iPhone के लिए जारी किया इमरजेंसी अपडेट, हैक होने का मंडरा रहा था खतरा

सरकार ने आधारिक सूचना जारी नहीं की
भारत उन देशों में शामिल है जहां मोबाइल इंटरनेट तुलनात्मक रूप से सस्ता है। कम कीमतों के कारण वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स के चलते डेटा की खपत तेजी से बढ़ी है। बताया जा रहा है कि फिलहाल सरकार ने दूरसंचार विभाग को प्रस्ताव के फायदे और नुकसान का अध्ययन करने के लिए कहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अभी तक सरकार की ओर से इस विषय में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed