{"_id":"6a1ad0f6bffb9652410dd73c","slug":"motorola-reveals-key-specifications-of-edge-70-pro-ahead-of-launch-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटोरोला का धमाका: 4 जून को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Pro+, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
मोटोरोला का धमाका: 4 जून को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Pro+, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Suyash Pandey
Updated Sat, 30 May 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Motorola Edge 70 Pro Plus: मोटोरोला भारत में अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप फोन मोटोरोला एज 70 प्रो+ 4 जून को लॉन्च करने जा रहा है। 6,500mAh की दमदार बैटरी, सुपरफास्ट प्रोसेसर और 50MP पेरिस्कोप कैमरे वाले इस फोन ने लॉन्च से पहले ही टेक बाजार में हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं इसके सभी धांसू फीचर्स के बारे में।
Motorola Edge 70 Pro+
- फोटो : Motorola
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अगर आप एक नया और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो मोटोरोला आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। मोटोरोला भारत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज का नया फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन 4 जून को भारत में एंट्री लेगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके सभी बड़े स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। आइए जानते हैं कि इस फोन में आपको क्या-क्या खास मिलने वाला है।
मोटोरोला हमेशा अपने डिजाइन के साथ नए प्रयोग करता है। इस बार कंपनी ने पैनटोन के साथ मिलकर तीन बेहद खूबसूरत कलर्स और फिनिश दिए हैं:
इस फोन में 6.8-इंच का 1.5K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
पावर के मामले में यह फोन एक बीस्ट है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह आराम से 2 दिन से ज्यादा चलेगी।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है:
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित हेल्लो यूआई पर चलेगा। मोटोरोला ने वादा किया है कि इस फोन को:
1. डिजाइन और रंग
मोटोरोला हमेशा अपने डिजाइन के साथ नए प्रयोग करता है। इस बार कंपनी ने पैनटोन के साथ मिलकर तीन बेहद खूबसूरत कलर्स और फिनिश दिए हैं:
- पैनटोन चिकोरी कॉफी: इसमें आपको स्कल्प्टेड वुड (लकड़ी जैसा) फिनिश मिलेगा।
- पैनटोन स्टॉर्मी सी: यह ट्विल-इंस्पायर्ड (कपड़े जैसी बुनावट) फिनिश के साथ आएगा।
- पैनटोन जिनफंडेल: इसमें आपको साटन-लक्स (स्मूद और प्रीमियम) फिनिश मिलेगा।
2. डिस्प्ले और मजबूती
इस फोन में 6.8-इंच का 1.5K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
- 144Hz रिफ्रेश रेट: गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद होगा।
- 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस: इतनी तेज ब्राइटनेस के साथ कड़कती धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी।
- मजबूती: स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। साथ ही इसे IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है। मिलिट्री-ग्रेड मजबूती (MIL-810H सर्टिफिकेशन) के कारण यह गिरने पर भी आसानी से नहीं टूटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. परफॉर्मेंस और कूलिंग
- प्रोसेसर: इस फोन में मिडियाटेत डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 3.4GHz है। कंपनी का दावा है कि AnTuTu बेंचमार्क पर इसने 24 लाख से ज्यादा का स्कोर किया है। इसका मतलब है कि फोन सुपरफास्ट काम करेगा।
- रैम: इसमें 16GB तक की दमदार LPDDR5x RAM मिलेगी।
- कूलिंग सिस्टम: हैवी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए 4,600 स्क्वायर मिलीमीटर का बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है, जो गर्मी को तुरंत बाहर निकालता है।
Trending Videos
4. बैटरी और चार्जिंग: 2 दिन का बैकअप
पावर के मामले में यह फोन एक बीस्ट है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह आराम से 2 दिन से ज्यादा चलेगी।
- 90W वायर्ड चार्जिंग: फोन कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो जाएगा।
- 15W वायरलेस चार्जिंग: इस बार कंपनी ने इसमें बिना तार के चार्ज करने की सुविधा भी दी है।
5. कैमरा: दूर की फोटो भी आएगी साफ
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है:
- मुख्य कैमरा: 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर लगा है। बेहतर और स्थिर वीडियो के लिए इसमें 3.5-डिग्री OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) दिया गया है। इससे हाथ हिलने पर भी फोटो खराब नहीं होगी।
- पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा: यह भी 50 मेगापिक्सल का है, जो 50x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ आता है। यानी आप दूर की चीजों की भी साफ फोटो खींच सकेंगे।
6. सॉफ्टवेयर: लेटेस्ट एंड्रॉयड का मजा
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित हेल्लो यूआई पर चलेगा। मोटोरोला ने वादा किया है कि इस फोन को:
- 3 साल तक सॉफ्टवेयर (ओएस) अपडेट्स मिलेंगे।
- 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।
| फीचर्स | स्पेसिफिकेशंस |
| डिस्प्ले | 6.8-इंच 1.5K एमोलेड, 144Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम (4nm) |
| बैटरी और चार्जिंग | 6,500mAh, 90W वायर्ड, 15W वायरलेस |
| रियर कैमरा | 50MP (मुख्य) + 50MP (पेरिस्कोप टेलीफोटो) |
| रैम | 16GB तक (LPDDR5x) |
| सॉफ्टवेयर | हेल्लो यूआई (एंड्रॉयड 16), 3+5 साल अपडेट |
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन