Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   nvidia next ceo tim cook jensen huang successor ian buck colette kress

एनवीडिया में नेतृत्व बदलाव की अटकलें: नए सीईओ की रेस में क्यों सामने आया टिम कुक का नाम? जानें क्या है मामला

Thu, 12 Nov 2026 03:41 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 03:41 PM IST
सार

  • एनवीडिया का बोर्ड हुआंग के भविष्य पर चर्चा के लिए आज बैठक कर सकता है।
  • प्रीडिक्शन वेबसाइट पर कंपनी के अगले उत्तराधिकारी की चर्चा में एपल के पूर्व प्रमुख टिम कुक का नाम सामने आया है।
  • एनवीडिया के इयान बक और सीएफओ कोलेट क्रेस का नाम भी संभावित लीडर के तौर पर चर्चा में है।

विज्ञापन
nvidia next ceo tim cook jensen huang successor ian buck colette kress
प्रीडिक्शन वेबसाइट पर कुक के नाम पर लगी बोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक, एनवीडिया (Nvidia) के भीतर इस समय भारी उथल-पुथल मची हुई है। कंपनी के को-फाउंडर और तीन दशकों से इसके कर्ता-धर्ता रहे सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, एनवीडिया का बोर्ड हुआंग के भविष्य पर चर्चा के लिए आज बैठक कर सकता है। इस बीच, सबसे चौंकाने वाली खबर यह आई है कि एपल (Apple) के पूर्व सीईओ टिम कुक (Tim Cook) का नाम अचानक एनवीडिया के अगले बॉस की रेस में आ गया है।
विज्ञापन


दरअसल, यह पूरी चर्चा ऑनलाइन प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म कलशी (Kalshi) से शुरू हुई, जहां यूजर्स भविष्य की घटनाओं पर दांव लगाते हैं। 12 नवंबर 2026 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर एनवीडिया के नए सीईओ के रूप में टिम कुक के नाम की चर्चा तेजी से उछली। एक समय तो प्रेडिक्शन मार्केट में उनके एनवीडिया का नया सीईओ बनने की संभावना 91% तक आंकी गई थी, जो बाद में घटकर 10% पर आ गई।
विज्ञापन


आखिर क्यों आया टिम कुक का नाम?
टिम कुक ने साल 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद एपल की कमान संभाली थी और 2026 में जॉन टर्नस को कार्यभार सौंपने से पहले एपल को दुनिया की सबसे अमीर कंपनी बनाया। उनके इसी बेजोड़ अनुभव के कारण तकनीक जगत में उनकी भारी साख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सीएनबीसी (CNBC) पर एक चर्चा के दौरान फ्यूचरम ग्रुप के सीईओ डैनियल न्यूमैन ने कहा था कि एनवीडिया को जेन्सेन हुआंग जैसी ऐतिहासिक शख्सियत के बाद अपनी कमान संभालने के लिए अपने खुद के टिम कुक की जरूरत होगी। यानी, उन्हें एक ऐसे सुलझे हुए लीडर की तलाश करनी होगी जो टिम कुक की तरह कंपनी के ऑपरेशन्स और स्केल को संभाल सके। इसी टिप्पणी और सट्टेबाजी के बाजार ने टिम कुक के नाम को हवा दे दी।

जेन्सेन हुआंग की कुर्सी पर खतरा क्यों?
एनवीडिया को ग्राफिक्स चिप से निकालकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया का बादशाह बनाने वाले जेन्सेन हुआंग इस समय चौतरफा विवादों से घिरे हैं। उन पर दो विवाहेतर संबंधों के आरोप लगे हैं, जिनमें से एक महिला के तार चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का शक है। इन सुरक्षा चिंताओं और विवादों के कारण एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट आई है। खबरों की मानें तो कंपनी के बोर्ड ने उन्हें पद से हटाने या न हटाने को लेकर बैठक भी की है।

रेस में कौन-कौन शामिल?
भले ही टिम कुक का नाम चर्चा में हो, लेकिन प्रेडिक्शन मार्केट में एनवीडिया के दो अंदरूनी अधिकारी सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें इयान बक 42% संभावना के साथ सबसे आगे हैं, जो कंपनी के डेटा सेंटर और एआई ऑपरेशन्स को देखते हैं। उनके बाद एनवीडिया की सीएफओ कोलेट क्रेस 27% संभावना के साथ दूसरे नंबर पर हैं।


क्या वाकई टिम कुक बनेंगे एनवीडिया के बॉस?
इसकी संभावना फिलहाल बेहद कम है। एनवीडिया और एपल के बिजनेस मॉडल में जमीन-आसमान का अंतर है। एनवीडिया का पूरा कारोबार एआई चिप्स, डेटा सेंटर्स और एडवांस कंप्यूटिंग पर टिका है, जबकि टिम कुक का अनुभव कंज्यूमर टेक, सप्लाई चेन और स्मार्टफोन्स में है। इसके अलावा, एनवीडिया या टिम कुक की तरफ से ऐसे किसी संपर्क की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि जेन्सेन हुआंग का संकट क्या मोड़ लेता है और एनवीडिया अपनी कमान किसे सौंपता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed