Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ChatGPT Retire Advanced, Standard Voice Modes from December 11

चैटजीपीटी से हटेंगे एडवांस्ड और स्टैंडर्ड वाॅइस: अब सिर्फ लाइव मोड में कर सकेंगे बातचीत, कब से होगा यह बदलाव?

Thu, 12 Nov 2026 01:44 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 12 Nov 2026 01:44 PM IST
सार

  • चैटजीपीटी में दो वॉइस मोड होंगे बंद।
  • 11 दिसंबर से बदलाव होगा लागू।
  • यूजर्स लावइ वॉइस पर होंगे शिफ्ट।
  • पुरानी बातचीत चैट हिस्ट्री में रहेगी।

विज्ञापन
ChatGPT Retire Advanced, Standard Voice Modes from December 11
ChatGPT - फोटो : X

विस्तार

चैटजीपीटी में वाॅइस फीचर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी इस साल 11 दिसंबर से एडवांस्ड और स्टैंडर्ड वॉइस मोड को बंद करने जा रही है। इसके बाद यूजर्स को वाॅइस बातचीत के लिए नए लाइव वॉइस मोड पर शिफ्ट किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव का मकसद वॉइस अनुभव को आसान बनाना और नई तकनीक को बेहतर बनाने पर ध्यान देना है। लाइव वॉइस की मदद से यूजर्स एआई से ज्यादा स्वाभाविक तरीके से बातचीत कर सकते हैं। हालांकि, पुराने वॉइस मोड में की गई बातचीत चैट हिस्ट्री में बनी रहेगी।

विज्ञापन


कब बंद होंगे पुराने वॉइस मोड?

  • ओपनएआई ने हाल ही में इस बदलाव की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, 11 दिसंबर से चैटजीपीटी में एडवांस्ड और स्टैंडर्ड वॉइस विकल्प उपलब्ध नहीं रहेंगे। फिलहाल इन दोनों में से किसी मोड का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स अपने आप लाइव वॉइस पर शिफ्ट हो जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • इसके बाद सेटिंग्स में जाकर वॉइस सेक्शन के तहत एडवांस्ड और स्टैंडर्ड मोड को चुनने का विकल्प भी नहीं मिलेगा। ओपनएआई का कहना है कि इससे वॉइस अनुभव को सरल बनाने और GPT-Live को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा सकेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कंपनी ने इस फैसले को लेकर कहा, "यह बदलाव हमें वॉइस अनुभव को सरल बनाने और जीपीटी-लाइव को बेहतर बनाने पर फोकस करने की अनुमति देगा।


जीपीटी-लाइव कब पेश किया गया था?

  • ओपनएआई ने जुलाई में जीपीटी-लाइव को अपना लेटेस्ट वॉइस मॉडल पेश किया था। इसे चैटजीपीटी के साथ बातचीत को ज्यादा स्वाभाविक बनाने के लिए तैयार किया गया है।
  • कंपनी के अनुसार, जीपीटी-लाइव लॉन्च होने के बाद से चैटजीपीटी में वॉइस फीचर का इस्तेमाल लगभग दोगुना हो गया है। वहीं, लगभग सभी वॉइस यूजर्स नए जीपीटी-लाइव पर शिफ्ट हो चुके हैं।
  • ओपनएआई पुराने वॉइस मोड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से मिले फीडबैक का इस्तेमाल भी नए अनुभव को बेहतर बनाने में करेगी। कंपनी खास तौर पर जवाबों की गहराई और डिटेल, बातचीत में निरंतरता और पर्सनलाइजेशन जैसे पहलुओं पर काम कर सकेगी।


पुराने Voice मोड से कैसे अलग है लाइव वॉइस?

  • जीपीटी-लाइव की सबसे बड़ी खासियत है कि यह एक साथ सुन और बोल सकता है। यानी यूजर को अपनी बात पूरी करने के बाद मॉडल के सुनना खत्म करने या जवाब तैयार होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे बातचीत ज्यादा तेज और सहज हो जाती है।
  • इसके अलावा, बातचीत के दौरान मॉडल 'mhmm' या 'yeah' जैसे छोटे जवाब देकर यह भी जता सकता है कि वह यूजर की बात सुन रहा है। यह जरूरत के हिसाब से जल्दी जवाब दे सकता है। वहीं, अगर यूजर कुछ सोचने के लिए समय चाहता है तो मॉडल चुप भी रह सकता है।


क्या-क्या कर सकता है?
जीपीटी-लाइव की एक और खासियत है कि यह मुश्किल सवालों और टास्क को भी संभाल सकता है। इसके लिए यह बैकग्राउंड में ओपनएआई के एडवांस्ड टेक्स्ट मॉडल से जुड़ता है। इससे सिस्टम किसी जटिल अनुरोध पर काम करते हुए भी वॉइस बातचीत जारी रख सकता है।

कैसे काम करते हैं एडवांस्ड और स्टैंटर्ड वॉइस?
ओपनएआई के पुराने दोनों वॉइस मोड का काम करने का तरीका GPT-Live से अलग था।

  • एडवांस्ड वॉइस: यह ऐसा मॉडल इस्तेमाल करता था, जो ऑडियो को प्रोसेस और जनरेट करता था। हालांकि, यूजर के बोलना बंद करने के बाद ही यह जवाब देने की प्रक्रिया शुरू करता था।
  • स्टैंडर्ड वॉइस: यह तीन अलग-अलग मॉडल पर निर्भर था। इनमें पहला मॉडल स्पीच को टेक्स्ट में बदलता था, दूसरा जवाब तैयार करता था और तीसरा उस जवाब को दोबारा ऑडियो में बदलता था।

इसके मुकाबले जीपीटी-लाइव सुनने और बोलने की प्रक्रिया को एक साथ संभाल सकता है। यही वजह है कि इसमें बातचीत का अनुभव ज्यादा सहज बनाया गया है।



पुरानी वॉइस चैट हिस्ट्री में रहेंगी सुरक्षित?

  • एडवांस्ड और स्टैंडर्ड वॉइस मोड बंद होने के बावजूद यूजर्स की पुरानी बातचीत उपलब्ध रहेगी। ओपनएआई ने साफ किया है कि इन दोनों मोड के जरिए की गई बातचीत ChatGPT की हिस्ट्री में बनी रहेगी।
  • यूजर्स इन पुरानी बातचीत को टेक्स्ट या वॉइस के जरिए आगे भी जारी रख सकेंगे। यानी पुराने वॉइस विकल्प हटने का असर पहले से सेव चैट पर नहीं पड़ेगा।


लाइव वीडियो और स्क्रीन शेयरिंग पर क्या होगा असर?

  • ओपनएआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि लाइव वीडियो और स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा फिलहाल एडवांस्ड वॉइस से ही संचालित होती रहेगी। जब तक GPT-Live इन क्षमताओं को सपोर्ट नहीं करता, तब तक इनके लिए पुराने एडवांस्ड वॉइस का इस्तेमाल जारी रहेगा।
  • इसके अलावा, कस्टम जीपीटी के साथ होने वाली वॉइस बातचीत भी 11 दिसंबर तक एडवांस्ड वॉइस का इस्तेमाल करती रहेंगी। यानी सामान्य वॉइस बातचीत के लिए लाइव वॉइस पर बदलाव होगा, लेकिन लाइव वीडियो, स्क्रीन शेयरिंग और कस्टम जीपीटी से जुड़ी कुछ सुविधाओं में एडवांस्ड वॉइस की भूमिका बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed