Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   airtel brings back rs 299 precharge plan with new data benefits and validity details

एयरटेल ने फिर शुरू किया 299 रुपये वाला प्लान: 28 दिन की वैलिडिटी और रोज 1GB डेटा, अब क्या बदला?

Thu, 12 Nov 2026 09:33 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 09:33 AM IST
सार

  • एयरटेल (Airtel) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए 299 रुपये वाला लोकप्रिय प्रीपेड प्लान वापस लॉन्च कर दिया है।
  • इस बार प्लान में पहले की तुलना में डेली डेटा लिमिट घटा दी गई है और अनलिमिटेड 5G का फायदा भी अब नहीं मिलेगा।
  • अगर आप भी 300 रुपये से कम का रिचार्ज ढूंढ रहे हैं, तो जानिए इस नए प्लान के फायदे और नुकसान।

विज्ञापन
airtel brings back rs 299 precharge plan with new data benefits and validity details
एयरटेल के किफायती प्लान की हुई वापसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने यूजर्स को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। अगस्त महीने में कंपनी ने जिस 299 रुपये वाले सस्ते प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया था, उसकी शानदार वापसी हुई है। 349 रुपये का महंगा रिचार्ज कराने को मजबूर ग्राहकों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। लेकिन ठहरिए, इस वापसी में एक बड़ा ट्विस्ट भी छिपा है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि नए 299 वाले प्लान में क्या बदला है और क्या यह आपके लिए सही है?
विज्ञापन


क्या हैं नए 299 रुपये वाले प्लान के फायदे?
एयरटेल के इस रिवाइज्ड प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS का फायदा भी दिया जा रहा है। सबसे बड़ा बदलाव डेटा बेनिफिट्स में हुआ है। अब इस प्लान में हर दिन केवल 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, यानी पूरे महीने में कुल 28GB डेटा। एक और ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने इस प्लान से अनलिमिटेड 5G एक्सेस पूरी तरह हटा लिया है।
विज्ञापन


पहले इसी प्लान में रोज 1.5GB डेटा और 5G का अनलिमिटेड मिलता था। साफ है कि कीमत भले ही पुरानी हो, लेकिन फायदे कम कर दिए गए हैं। बेसिक इंटरनेट यूजर्स के लिए यह प्लान आज भी बेस्ट है, लेकिन अगर आप दिनभर रील्स देखते हैं या हेवी फाइल्स डाउनलोड करते हैं, तो 1GB डेटा आपको कम पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


299 रुपये या 349 रुपये: आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट है?
अगर आपका ज्यादातर समय घर या ऑफिस के वाई-फाई (Wi-Fi) पर कटता है और घर से बाहर निकलने पर ही मोबाइल डेटा की जरूरत होती है, तो 299 रुपये का प्लान आपके पैसे बचाएगा। लेकिन, अगर आप एक हेवी इंटरनेट यूज़र हैं, तो 50 रुपये ज्यादा खर्च करके 349 रुपये वाला प्लान लेना समझदारी है। 349 रुपये के रिचार्ज में 1.5GB डेली डेटा के साथ-साथ एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है।


क्यों हुई 299 रुपये वाले प्लान की वापसी?
दरअसल, अगस्त में इस सस्ते प्लान के बंद होने से कंपनी की सब्सक्राइबर ग्रोथ में भारी कमी देखी गई। जुलाई-सितंबर तिमाही में एयरटेल ने केवल 7.16 लाख नए ग्राहक जोड़े, जबकि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 32.65 लाख था। साथ ही ग्राहकों का नेटवर्क छोड़ना भी 2.6% से बढ़कर 2.9% हो गया। सस्ते रिचार्ज के विकल्प खत्म होने से कई ग्राहक दूसरे नेटवर्क्स की तरफ रुख कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed