Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Telegram Bots Get HTML Widgets, Bringing Shopping, Games, TON Payments Into Chats

टेलीग्राम का बड़ा अपडेट: चैट में ही मिलेंगे मिनी-एप्स, HTML विजेट और TON पेमेंट की सुविधा, जानें नए फीचर्स

Wed, 11 Nov 2026 04:38 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 11 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

सोशल मीडिया और मैसेजिंग की दुनिया में लगातार नए बदलाव हो रहे हैं। मैसेजिंग एप टेलीग्राम के सीईओ ने एक बड़ा एलान किया है। टेलीग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर बॉट API 10.4 अपडेट जारी कर दिया है। इस नए अपडेट के आने के बाद अब टेलीग्राम बॉट्स की क्षमता कई गुना बढ़ गई है। जिससे डेवलर्स और यूजर्स दोनों के लिए नए रास्ते खुल गए हैं।
 

विज्ञापन
Telegram Bots Get HTML Widgets, Bringing Shopping, Games, TON Payments Into Chats
टेलीग्राम सीईओ पावेल ड़रोव - फोटो : एएनआई

विस्तार

टेलीग्राम पर अब चैट के अंदर ही शॉपिंग, गेमिंग और कई डिजिटल टूल्स इस्तेमाल करना आसान हो सकता है। कंपनी के सीईओ ने घोषणा की है कि टेलीग्राम बॉट्स अब 4 KB से छोटे एचटीएमएल विजेट भेज सकेंगे। खास बात यह है कि ये विजेट किसी अलग वेबपेज पर खुलने के बजाय सीधे मैसेज बबल में दिखाई देंगे। इनमें बटन, रियल-टाइम अपडेट और TON ब्लॉकचेन के जरिए पेमेंट करने की सुविधा भी होगी। इस बदलाव से टेलीग्राम चैट के अंदर ही कई तरह के काम किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


अब टेलीग्राम में ही दिखेंगे एचटीएमएल विजेट?
  • टेलीग्राम के नए अपडेट के तहत बॉट्स अब 4 KB से छोटे एचटीएमएल विजेट भेज सकेंगे। ये विजेट मैसेज बबल के अंदर ही दिखाई देंगे। यानी यूजर्स को किसी अलग वेबसाइट या पेज पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • विज्ञापन
  • इन विजेट में इंटरैक्टिव बटन और रियल-टाइम अपडेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे बॉट्स के जरिए मिलने वाली जानकारी और सेवाओं का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान हो सकता है। यूजर्स सीधे चैट में ही दिए गए विकल्पों के साथ बातचीत कर सकेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


चैट में ही कर सकेंगे शॉपिंग और पेमेंट
  • इस फीचर का एक खास इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग में देखने को मिल सकता है। जैसे मान लीजिए 'ऑरोरा हेडफोन' जैसे प्रोडक्ट कार्ड को लिया जा सकता है। इसमें यूजर को रंगों के विकल्प, स्टॉक और रेटिंग जैसी जानकारी दिखाई देती है।
  • इसके साथ ही प्रोडक्ट कार्ड में 'बाय फॉर 1 ग्राम' का बटन भी दिया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर सीधे प्राइवेट बॉट चैट के अंदर खरीदारी कर सकता है। इसमें TON ब्लॉकचेन पेमेंट की सुविधा भी शामिल है।

बॉट एपीआई 10.4 अपडेट से मिली सुविधा
  • इस बदलाव के पीछे टेलीग्राम का बॉट एपीआई 10.4 अपडेट है, जिसे करीब नौ नवंबर को जारी किया गया था। इस अपडेट के बाद बॉट्स के जरिए छोटे HTML विजेट भेजने की सुविधा उपलब्ध हुई है।
  • इसका इस्तेमाल वायरल गेम्स, शॉपिंग और कई तरह के डिजिटल टूल्स के लिए किया जा सकता है। यानी टेलीग्राम बॉट्स अब सिर्फ टेक्स्ट या सामान्य जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि चैट के अंदर इंटरैक्टिव अनुभव भी दे सकेंगे।

30 लाख से ज्यादा वॉलेट बनाए गए
  • दिए गए आंकड़ों के अनुसार, इस इकोसिस्टम के जरिए अब तक 30 लाख से ज्यादा वॉलेट बनाए जा चुके हैं। साथ ही ग्राम में होने वाले लेन-देन की संख्या भी रोजाना बढ़ रही है।
  • टीओएन ब्लॉकचेन पेमेंट को इन विजेट में शामिल करने से यूजर्स को चैट के अंदर ही भुगतान का विकल्प मिलता है। इससे टेलीग्राम पर बॉट आधारित शॉपिंग और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ने की संभावना है।

एचटीएमएल विजेट के साथ सुरक्षा भी अहम
  • चैट में एचटीएमएल कोड के जरिए इंटरैक्टिव विजेट दिखाने की सुविधा के साथ सुरक्षा का सवाल भी जुड़ा है। कुछ लोगों ने मैसेज के जरिए भेजे जाने वाले कोड से संभावित सुरक्षा जोखिमों की ओर ध्यान दिलाया है।
  • हालांकि, इस फीचर का सैंडबॉक्स डिजाइन विजेट की पहुंच को सीमित रखने और संभावित खतरों को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया है। फिर भी यूजर्स को अनजान बॉट्स और संदिग्ध लिंक से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed