Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Google November 2026 Pixel Drop Gemini Task Automation Rambler Voice Typing Hindi Notification Summaries and P

गूगल पिक्सल का नवंबर 2026 ड्रॉप शुरू: जेमिनी के नए AI फीचर होंगे एड, अपडेट के बाद कितना बदल जाएगा आपका फोन?

Wed, 11 Nov 2026 04:09 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 04:09 PM IST
सार

  • गूगल पिक्सल का नवंबर 2026 ड्रॉप शुरू हो गया है।
  • इस अपडेट के बाद टाइपिंग का तरीका बदलने वाला है।
  • अब आपका फोन आपके लिए कुछ काम खुद कर देगा।
  • इस अपडेट के बाद क्या-क्या बदल जाएगा आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Google November 2026 Pixel Drop Gemini Task Automation Rambler Voice Typing Hindi Notification Summaries and P
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गूगल ने अपने पिक्सल फोन के लिए नवंबर 2026 का पिक्सल ड्रॉप जारी करना शुरू कर दिया है। इस बार जोर उस AI पर है जो रोजमर्रा के छोटे-मोटे कामों में सचमुच मेहनत बचाता हो। सबसे ज्यादा फायदा पिक्सल 10 सीरीज के यूजर्स को मिला है। इसमें पिक्सल 10, 10 प्रो, 10 प्रो XL और 10 प्रो फोल्ड शामिल हैं, जबकि पिक्सल 10a इस बार छूट गया है। अपडेट 10 नवंबर से आना शुरू हुआ है और अगले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे सभी डिवाइस तक पहुंचेगा। फोन, कैरियर और इलाके के हिसाब से इसमें देर हो सकती है।

विज्ञापन

कौन सा फीचर है सबसे मजेदार?

इस ड्रॉप का सबसे दिलचस्प फीचर 'रैम्बलर' है जो जीबोर्ड की वॉइस टाइपिंग को बेहतर बनाता है। हम बोलते वक्त रुकते हैं, बातें दोहराते हैं, 'उम्म' जैसे शब्द लगाते हैं और बीच में अपनी बात बदल भी देते हैं। रैम्बलर ऐसे फालतू शब्द हटा देता है और बीच में किया गया सुधार भी समझ लेता है। मिसाल के तौर पर, अगर आप बोलें कि 'शनिवार को मिलते हैं, नहीं, शुक्रवार को', तो मैसेज में सीधा शुक्रवार वाला साफ वाक्य बनेगा। बीच वाक्य में भाषा बदलने पर भी यह काम करता है, जो हिंदी-अंग्रेजी मिलाकर लिखने वालों के लिए काम की बात है। यह फीचर पिक्सल 10 सीरीज के लिए है।

विज्ञापन

कई काम खुद ही कर देगा जेमिनी

जेमिनी अब सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगा बल्कि सपोर्टेड ऐप्स में कुछ काम खुद करके भी दे सकेगा। जैसे कैब बुक करना, किराने का सामान मंगवाना, पुराना खाना दोबारा ऑर्डर करना या रेस्टोरेंट में जगह खोजना। गूगल यह मल्टी-स्टेप ऑटोमेशन भारत, ब्रिटेन और जापान में ला रहा है। कंट्रोल यूजर के हाथ में रहता है, क्योंकि आप देख सकते हैं कि Gemini क्या कर रहा है और जब चाहें उसे रोक सकते हैं। इसके अलावा फोन अब कुछ सुझाव खुद देगा। कोई पूछे कि आप कब पहुंचेंगे, तो फोन पहुंचने का अनुमानित समय शेयर करने का ऑफर दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होम स्क्रीन और नोटिफिकेशन के ये नए फीचर भी जुड़ेंगे

  • बोलकर बनाएं विजेट: तय सूची से चुनने की जगह बोलकर बताएं कि कैसा विजेट चाहिए। जैसे महीने के खर्च का ट्रैकर, अगली छुट्टी का काउंटडाउन या पसंदीदा खेल टीम के रंगों वाला विजेट। यह चुनिंदा पिक्सल 10 और पिक्सल 11 मॉडल पर मिलेगा।
  • नए आइकन स्टाइल: एप आइकन को एक जैसा लुक देने के लिए नए स्टाइल जुड़े हैं। यह पिक्सल 6a और उसके बाद के फोन पर आएंगे।
  • पिक्सल सर्च: यह भी पिक्सल 6a और नए फोन तक पहुंच रहा है।
  • हिंदी में नोटिफिकेशन समरी: लंबे ग्रुप चैट का सार बिना हर मैसेज खोले मिल जाएगा।
  • और भाषाएं: हिंदी के साथ जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश, इटैलियन और पारंपरिक चीनी भी जुड़ी हैं।
  • किन फोन पर चलेगा: नोटिफिकेशन समरी पिक्सल 9 और नए सपोर्टेड फोन पर काम करेगी। पिक्सल 9a और 10a इसमें शामिल नहीं हैं।

पिक्सल वॉच में भी मिलेंग ने फीचर

पिक्सल वॉच 3 और उसके बाद के मॉडल में स्टेप-बाय-स्टेप वर्कआउट आ रहा है, जो कसरत के दौरान गाइड करता है और रेप्स व वजन भी दर्ज करता है। वॉच अब फोन के अनलॉक होने पर खुद अनलॉक हो जाएगी, यानी पिन या पैटर्न की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल ने इसी के साथ 'पिक्सल टैग' नाम का ट्रैकर भी उतारा है, जिसे चाबी, बैग या वॉलेट में रखा जा सकता है। यह गूगल के फाइंड हब नेटवर्क से जुड़ता है और अल्ट्रा वाइडबैंड को सपोर्ट करता है, जिससे पास पहुंचने पर चीज की दिशा और दूरी दिखती है। इसकी बदली जा सकने वाली बैटरी एक साल से ज्यादा चलने का दावा है। अमेरिका में यह 11 नवंबर से बिक्री पर है, एक टैग 29.99 डॉलर का और चार का पैक 99.99 डॉलर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed