{"_id":"6aec743e9287d8ba3a0e4d6e","slug":"nothing-first-ai-native-screenless-product-carl-pei-launch-updates-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नथिंग का नया दांव: बिना स्क्रीन वाला एआई डिवाइस ला रहे कार्ल पेई, स्मार्टफोन से होगा बिल्कुल अलग","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
नथिंग का नया दांव: बिना स्क्रीन वाला एआई डिवाइस ला रहे कार्ल पेई, स्मार्टफोन से होगा बिल्कुल अलग
Thu, 05 Nov 2026 05:49 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:49 PM IST
सार
टेक्नोलॉजी ब्रांड Nothing जल्द ही अपना पहला AI प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने बिना स्क्रीन वाले एक डिवाइस का टीजर शेयर किया है। इस अनोखे एआई गैजेट से अगले महीने पर्दा उठने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नथिंग ला रहा स्क्रीनलेस एआई डिवाइस।
- फोटो : Carl Pei/X
विस्तार
आजकल हर टेक कंपनी अपने डिवाइस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तड़का लगाने में जुटी है। लेकिन, अपनी यूनीक डिजाइन के लिए मशहूर टेक ब्रांड नथिंग (Nothing) अब कुछ ऐसा लाने जा रहा है, जो मौजूदा बाजार से बिल्कुल अलग होगा। कंपनी के सीईओ (CEO) कार्ल पेई (Carl Pei) ने नथिंग के पहले 'एआई-नेटिव' प्रोडक्ट की ओर इशारा किया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह एक स्क्रीनलेस डिवाइस हो सकता है।
कार्ल पेई ने टूलमेकर्स (Toolmakers) नाम से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि यह नया गैजेट अगले महीने दस्तक देगा। यह प्रोडक्ट इस बात की नई मिसाल बनेगा कि आम यूजर्स AI के साथ कैसे इंटरैक्ट कर सकते हैं।
न कोई स्क्रीन, न कोई आम मोबाइल एप
कार्ल पेई ने फिलहाल इस गैजेट का नाम, डिजाइन या इसके काम करने का सटीक तरीका तो नहीं बताया है, लेकिन उन्होंने दो बातें बिल्कुल साफ कर दी हैं। पहली ये कि इस डिवाइस में कोई नई स्क्रीन नहीं होगी। दूसरी, इसके फीचर्स इतने खास होंगे कि उन्हें किसी साधारण मोबाइल एप्लिकेशन (App) के जरिए कॉपी नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
यह एलान ऐसे समय में हुआ है जब टेक इंडस्ट्री स्मार्टफोन और लैपटॉप से बाहर निकलकर एआई डिवाइस, पेंडेंट और स्मार्ट ग्लासेस जैसे नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। लेकिन पेई की सोच थोड़ी अलग है। उनका मानना है कि अभी सबसे बड़ी जरूरत ऐसे टूल्स बनाने की है, जो रोजमर्रा के काम में AI को सच में मददगार बना सकें।
चैटबॉट नहीं, प्रोडक्टिविटी पर होगा फोकस
नथिंग के सीईओ के मुताबिक, उनका यह अपकमिंग डिवाइस सिर्फ एक और एआई चैटबॉट नहीं होगा। इसका पूरा फोकस यूजर की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर होगा। उनका मानना है कि लोग एआई को नए कंज्यूमर डिवाइस के तौर पर तब अपनाएंगे, जब वह उनके पेंडिंग टास्क या जरूरी काम पूरे करने में मदद करेगा।
नथिंग आखिर क्या समस्या सुलझाना चाहता है?
पेई ने मौजूदा एआई सिस्टम्स की एक बड़ी कमी, यानी 'कॉन्टेक्स्ट' या संदर्भ की ओर इशारा किया। आज के एआई मॉडल भले ही कितने भी एडवांस क्यों न हों, लेकिन उनके पास यूज़र्स की दिनचर्या, बातचीत, शेड्यूल्स और पसंद-नापसंद की जानकारी नहीं होती।
नथिंग का नया प्रोडक्ट इसी गैप को भरने का काम करेगा। यह डिवाइस यूजर की इन जानकारियों को समझकर एआई सिस्टम को और भी ज्यादा स्मार्ट और व्यक्तिगत बनाएगा, ताकि वह रोजमर्रा के कामों में सटीक मदद कर सके।
अगले महीने उठेगा राज से पर्दा
हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि यह कोई वियरेबल गैजेट होगा, कोई ऑडियो प्रोडक्ट होगा, या हार्डवेयर की कोई बिल्कुल नई कैटेगरी। लेकिन बिना स्क्रीन और प्रोडक्टिविटी पर इसके फोकस ने इसे एक आम स्मार्टफोन बेस्ड एआई एक्सपीरियंस से काफी अलग कर दिया है। अब टेक प्रेमियों को अगले महीने का बेसब्री से इंतजार है, जब नथिंग इस डिवाइस से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाएगा।