फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   WhatsApp Rolls Out Message Text Actions on Android and iPhone Tap Phone Numbers Dates and Addresses in Chats

WhatsApp का नया फीचर: चैट के नंबर, तारीख और पते पर टैप करते ही खुलेंगे शॉर्टकट, क्या आपके फोन में आया?

Mon, 02 Nov 2026 06:30 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 06:30 PM IST
सार

WhatsApp चैट में आए फोन नंबर, तारीख, पते और ईमेल के नीचे अब डॉटेट लाइन दिखेगी। इस पर टैप करते ही कॉल, कॉन्टैक्ट सेव, कैलेंडर इवेंट या मैप्स जैसे शॉर्टकट मिलेंगे। क्या आपके फोन में यह आ गया है? जानिए फीचर कैसे काम करता है और प्राइवेसी पर क्या असर होगा।

विज्ञापन
WhatsApp Rolls Out Message Text Actions on Android and iPhone Tap Phone Numbers Dates and Addresses in Chats
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अब चैट में आए किसी फोन नंबर को कॉपी करके डायल करने या पता कॉपी करके मैप्स में डालने की झंझट नहीं रहेगी। WhatsApp एक ऐसा फीचर ला रहा है, जो मैसेज में लिखी जरूरी जानकारी को खुद पहचानकर उस पर सीधे काम करने का रास्ता दे देता है। कंपनी इसे 'मैसेज टेक्स्ट एक्शन' कह रही है। फिलहाल यह कुछ चुनिंदा एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स तक ही पहुंचा है।

विज्ञापन

कैसे काम करता है ये फीचर?

WhatsApp अब मैसेज में लिखे फोन नंबर, तारीख, समय, पते और ईमेल को पहचान लेता है। जो जानकारी उसे मिलती है, उसके नीचे डॉटेड लाइन दिख जाती है। उस पर टैप करते ही एक छोटा मेन्यू खुलता है, जिसमें उस जानकारी से जुड़े विकल्प दिखते हैं। यह सुविधा आने वाले और भेजे गए, दोनों तरह के मैसेज पर मिलती है। अगर आपको यह लाइन पसंद नहीं, तो आप उसे नजरअंदाज करके पहले की तरह चैट कर सकते हैं। मेन्यू के ऊपर पहचाना गया टेक्स्ट भी दिखता है, ताकि आप देख सकें कि ऐप ने सही चीज पकड़ी या नहीं।

विज्ञापन

किस जानकारी पर क्या विकल्प मिलेंगे?

  • फोन नंबर: उसे कॉपी कर सकते हैं, कॉन्टैक्ट बना सकते हैं या सीधे कॉल लगा सकते हैं। अगर नंबर किसी बिजनेस का है, तो ऐप उसकी जानकारी भी दिखा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तारीख या समय: तारीख की जानकारी कॉपी करने के अलावा फोन के कैलेंडर में जोड़ी जा सकती है, या WhatsApp के अंदर ही इवेंट बनाया जा सकता है। ग्रुप चैट में कोई मीटिंग, जन्मदिन या प्लान शेयर हो, तब यह काफी काम आएगा।
  • पता: उसे मैप्स में खोल सकते हैं या कॉपी कर सकते हैं।
  • ईमेल: उसे कॉपी कर सकते हैं या सीधे फोन के मेल ऐप में खोल सकते हैं।

क्या प्राइवेसी पर असर पड़ेगा?

कंपनी का कहना है कि यह जानकारी यूजर के अपने फोन पर ही पहचानी जाती है। ऐप तय पैटर्न देखकर समझता है कि कौन सा टेक्स्ट तारीख, नंबर या ईमेल जैसा दिख रहा है। इस प्रक्रिया में मैसेज की सामग्री या सुझाए गए एक्शन WhatsApp के सर्वर तक नहीं भेजे जाते। कंपनी के मुताबिक इसका एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर भी कोई असर नहीं पड़ता, यानी आपकी निजी चैट पहले जितनी ही सुरक्षित रहेगी।

गलत पहचान हो तो?

अगर ऐप ने कुछ गलत पकड़ लिया हो या गैर-ज़रूरी सुझाव दिया हो, तो यूज़र फीडबैक भी दे सकते हैं। मेन्यू में सुझाव को मददगार या मददगार नहीं बताने का विकल्प है। मददगार नहीं चुनने पर वजह बतानी होती है, जैसे गलत टेक्स्ट पकड़ा गया या जिस एक्शन की जरूरत नहीं थी, वह सुझा दिया गया। कंपनी के मुताबिक इस फीडबैक के साथ सिर्फ एक संकेत जाता है, मैसेज का कंटेंट नहीं। इससे फीचर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

आपके फोन में कब मिलेगा?

यह फीचर अभी WhatsApp के लेटेस्ट एंड्रॉइड और आईफोन वर्जन पर कुछ चुनिंदा यूजर्स को दिख रहा है, इसलिए हो सकता है आपके फोन में अभी न आया हो। कंपनी ने सबके लिए आने की तारीख नहीं बताई है, पर उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इसे और यूजर्स मिलेंगे। इसे पाने के लिए ऐप को अपडेट रखना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed