Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Apple Releases iOS 27 3 Developer Beta 1 Update

Apple ने नया iOS 27.3 बीटा अपडेट किया जारी: जानिए आपको कब मिलेगा और क्या होंगे बड़े बदलाव?

Wed, 04 Nov 2026 06:45 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 06:45 PM IST
सार

  • एपल ने iOS 27.3 और नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स का पहला डेवलपर बीटा जारी कर दिया है।
  • इसमें Siri AI, Apple Watch के लिए ऑडियो इंटेलिजेंस और नया हेल्थ ऐप जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।
  • सिरी अब नॉर्मल भाषा और स्क्रीन की जानकारी को समझकर कई काम एक साथ कर सकेगा।
  • जानें इन सभी धांसू फीचर्स का आम यूजर्स के लिए फाइनल रोलआउट कब और कैसे होगा?

विज्ञापन
Apple Releases iOS 27 3 Developer Beta 1 Update
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एपल ने अपने यूजर्स के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27.3 का पहला डेवलपर बीटा रोल आउट कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS 27.3 के डेवलपर बीटा भी पेश कर दिए हैं। इस नए अपडेट में 'एप्पल इंटेलिजेंस' के तहत AI आधारित सिरी, एपल वॉच के लिए ऑडियो इंटेलिजेंस टूल्स और पूरी तरह से नए लुक वाला हेल्थ एप देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


Siri AI से चुटकियों में होंगे एप के काम

  • एपल ने डेवलपर्स के लिए 'एप इंटेंट्स' की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे सिरी एआई को सीधे अलग-अलग ऐप्स से जोड़ा जा सकेगा। अब यूजर्स सिर्फ अपनी सामान्य बोलचाल की भाषा में कमांड देकर कई काम करवा सकेंगे।
  • विज्ञापन
  • सिरी से सीधे ऑनलाइन फूड ऑर्डर देना, रेस्टोरेंट में टेबल बुक करना या कूरियर-डिलीवरी का स्टेटस ट्रैक करना अब बेहद आसान हो जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नया सिस्टम आपकी स्क्रीन पर मौजूद जानकारी और पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर काम करेगा। सिरी को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वह एक साथ कई काम निपटा सके।
  • एपल के सफारी, मेल, मैप्स, मैसेजेस, म्यूजिक, नोट्स, फोटोज और वेदर जैसे कई प्रमुख एप्स में ये एआई फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।

Apple Watch के लिए 'ऑडियो इंटेलिजेंस' टूल्स

iOS 27.3 और watchOS 27.3 बीटा अपडेट में एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 के लिए दो खास ऑडियो इंटेलिजेंस फीचर्स शामिल किए गए हैं।

  1. सिरी रीकैप: यह आपकी लंबी बातचीत या चैट्स के मेन पॉइंट्स को छोटे बुलेट पॉइंट्स में समेट कर दिखाएगा।
  2. लाइव रिवाइंड: इसकी मदद से यूजर किसी बातचीत या ऑडियो के पिछले 15 सेकंड का ट्रांसक्रिप्शन तुरंत देख पाएंगे।

नए अवतार में आया हेल्थ एप

कंपनी ने अपने हेल्थ ऐप के डिजाइन को पूरी तरह से रीफ्रेश कर दिया है। इसमें दो नए और खास सेक्शन्स शामिल किए गए हैं।

  1. इनसाइट्स टैब: इसमें यूजर की दिनभर की हार्ट रेट, स्टेप काउंट और वाइटल्स जैसी बुनियादी हेल्थ डिटेल्स दिखेंगी।
  2. लोंजेबिलटी टैब: इस सेक्शन में यूजर की मेंटल हेल्थ, मेटाबॉलिक स्टेटस, सुनने की क्षमता, मूवमेंट और लॉन्ग-टर्म हार्ट हेल्थ से जुड़ा विस्तृत डेटा मिलेगा।

कब तक मिलेगा यह अपडेट?

फिलहाल iOS 27.3 और बाकी सॉफ्टवेयर अपडेट्स को सिर्फ डेवलपर्स के लिए बीटा वर्जन में पेश किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आम यूजर्स के लिए इसका फाइनल और स्टेबल रोलआउट दिसंबर तक शुरू हो सकता है। हालांकि, Siri AI और ऑडियो इंटेलिजेंस के कुछ एडवांस फीचर्स डिवाइस मॉडल, भाषा और क्षेत्र के हिसाब से उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed