Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   deepinder goyal temple wearable device brainflow science doctors controversy details in hindi

हेल्थ गैजेट या धोखा: क्या सच में दिमाग में खून का बहाव माप सकता है टेंपल डिवाइस? डॉक्टरों ने उठाए सवाल

Tue, 10 Nov 2026 01:13 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 01:13 PM IST
सार

Deepinder Goyal Temple Controversy: दीपिंदर गोयल के नए वियरेबल हेल्थ गैजेट टेंपल (Temple) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी का दावा है कि यह दिमाग के ब्लड फ्लो और एजिंग को मापता है। लेकिन, डॉक्टर समेत कई मेडिकल एक्सपर्ट्स ने इन दावों पर सवाल उठा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस महंगे गैजेट के पीछे की साइंस क्या है और डॉक्टर्स इसे लेकर क्यों चिंता जता रहे हैं।

विज्ञापन
deepinder goyal temple wearable device brainflow science doctors controversy details in hindi
टेंपल डिवाइस पर विवाद बढ़ा। - फोटो : @deepigoyal

विस्तार

Temple Device Controversy: जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल की 85 हजार रुपये की वियरेबल डिवाइस Temple इन दिनों चर्चा में है। कंपनी का दावा है कि यह माथे पर लगकर दिमाग में खून के बहाव और शरीर पर पड़ने वाले दबाव से जुड़े संकेत माप सकती है। लेकिन डॉक्टरों ने इसके वैज्ञानिक आधार पर सवाल उठाए हैं। कंपनी ने दो शुरुआती रिसर्च पेपर पेश किए हैं, लेकिन डॉक्टर इसे हेल्थ डिवाइस के दावों को साबित करने के लिए नाकाफी बता रहे हैं।
विज्ञापन


मशहूर हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सिरिएक एबी फिलिप्स, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'द लिवर डॉक' (The Liver Doc) के नाम से जाना जाता है, ने इस डिवाइस की कड़ी आलोचना की है। वहीं, दीपिंदर गोयल ने अपने रिसर्च और इस पर किए गए भारी निवेश का हवाला देते हुए अपनी टेक्नोलॉजी का बचाव किया है और जल्द ही इसके और भी वैज्ञानिक प्रमाण देने का वादा किया है।
विज्ञापन


क्या है दीपिंदर गोयल की Temple डिवाइस?
'टेंपल' एक वियरेबल डिवाइस है जिसे माथे के साइड में पैच की मदद से चिपकाया जाता है। यह शरीर के फिजियोलॉजिकल सिग्नल्स को मॉनिटर करने के लिए ऑप्टिकल सेंसर्स का उपयोग करता है। कंपनी के मुताबिक, यह दो चीजें मापता है- ब्रेनफ्लो (BrainFlow), जो दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन के बदलावों को ट्रैक करता है और एंट्रॉपी (Entropy), जो बताता है कि शरीर खुद को फिट रखने के लिए कितनी मेहनत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह डिवाइस गोयल की ग्रैविटी एजिंग हाइपोथिसिस से जुड़ा है। इसके अनुसार, लंबे समय तक ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ने वाले गुरुत्वाकर्षण का असर दिमाग के बूढ़े होने का कारण बन सकता है। हालांकि, विज्ञान की दुनिया में यह अभी भी सिर्फ एक सिद्धांत है। करीब 85,000 रुपये की कीमत बाले इस डिवाइस की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है। गोयल ने साफ किया है कि यह फिटनेस और वेलनेस डिवाइस है, कोई मेडिकल जांच करने वाला उपकरण नहीं।

डॉक्टर क्यों उठा रहे हैं सवाल?
  • Temple को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसके सेंसर वास्तव में क्या मापते हैं। यह डिवाइस फोटोप्लेथिसमोग्राफी यानी PPG तकनीक का इस्तेमाल करती है। इस तकनीक में त्वचा पर रोशनी डाली जाती है और उसके नीचे खून की मात्रा में होने वाले बदलावों को सेंसर से रिकॉर्ड किया जाता है। इसके सेंसर्स सिर और चेहरे को खून पहुंचाने वाली बाहरी नसों के पास होते हैं। जबकि दिमाग को खून मुख्य रूप से अंदरूनी धमनियों से मिलता है।
  • यही अंतर डॉक्टरों की चिंता की वजह है। उनका सवाल है कि त्वचा के पास मौजूद एक सतही नस से मिलने वाले संकेतों के आधार पर दिमाग के भीतर खून के बहाव का सही अंदाजा कैसे लगाया जा सकता है?
  • लिवर विशेषज्ञ डॉ. सायरिएक एबी फिलिप्स, जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर The Liver Doc के नाम से जाना जाता है, ने इस दावे की आलोचना की है। 5 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने गोयल के जवाब को "शब्दों का जाल" बताते हुए कहा कि ब्रेनफ्लो मापने के दावे के समर्थन में ठोस सबूत नहीं दिए गए हैं। उन्होंने डिवाइस को लेकर तीखी टिप्पणी भी की। 
  • फिलिप्स ने कहा कि गोयल के खुद के साइंस लीड (अवी रॉय) ने यह स्वीकार किया है कि उनका डिवाइस अभी तक ब्रेन फ्लो या एंट्रॉपी को मापने में प्रमाणित नहीं हुआ है, लेकिन वे अपनी वेबसाइट पर इसे मापने का दावा करते हैं।
  • डॉक्टर फिलिप्स ने दावा किया कि अन्य वियरेबल्स जैसे कि Whoop ने मानव शरीर रचना और शरीर विज्ञान की सीमाओं के भीतर ठीक वही मापा और प्रमाणित किया जो एक वियरेबल माप सकता है। टेंपल (Temple) अपनी हदों को पार कर रहा है और अपने संभावित ग्राहकों को धोखा दे रहा है। यह डिवाइस इंसानों में केवल चेहरे तक होने वाले रक्त प्रवाह और फ्लशिंग को ही माप सकता है और इसका दिमाग से बिल्कुल कोई लेना-देना नहीं है।

टेंपल पर रिसर्च में क्या दावा किया गया है?
टेंपल की 'ब्रेनफ्लो' तकनीक को लेकर अब तक दो रिसर्च पेपर सामने आए हैं। ये दोनों प्रीप्रिंट हैं। इसका मतलब है कि रिसर्च पेपर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन अभी इनकी औपचारिक पीयर रिव्यू प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इन पेपर्स में भी माना गया है कि डिवाइस बिल्कुल सटीक ब्लड फ्लो नहीं मापता, बल्कि बदलाव का संकेत देने वाला रिलेटिव इंडेक्स बताता है। शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि यह साबित करने के लिए और अध्ययन की जरूरत है कि डिवाइस का सिग्नल वास्तव में दिमाग में होने वाले बदलावों से ही जुड़ा है।



एंट्रॉपी स्कोर को लेकर क्या है दावा?
डिवाइस की एंट्रॉपी (Entropy) स्कोर के बारे में गोयल का दावा है कि यह मेटाबोलिक रीडिंग के साथ बेहतरीन तरीके से मेल खाता है। एंट्रॉपी का कॉन्सेप्ट थर्मोडायनामिक्स पर आधारित है। 2023 की एक स्टडी में नासा के कुछ डेटा का इस्तेमाल करके फिजियोलॉजिकल स्ट्रेस मापने की बात कही गई थी, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि टेंपल के दावों को साबित करने के लिए अभी बड़े स्तर पर और सटीक क्लिनिकल वैलिडेशन की जरूरत है।

दीपिंदर गोयल ने बचाव में क्या कहा?
डॉक्टर्स की आलोचनाओं के बाद गोयल ने बताया कि 'टेंपल' को डेवलप करने में 30 मिलियन डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपये) लगे हैं, जिसमें से 20 मिलियन डॉलर उनकी अपनी जेब से लगे हैं। उन्होंने WHOOP जैसे गैजेट्स का उदाहरण देते हुए कहा कि कई वियरेबल कंपनियां अपनी वैलिडेशन स्टडी पब्लिश होने से पहले ही प्रोडक्ट लॉन्च कर देती हैं।



इसके साथ ही, उन्होंने एक बिना स्क्रीन और बिना माइक्रोफोन वाले 'AI साथी' का भी एलान किया, जो गले की आवाज के वाइब्रेशन से मोशन सेंसर के जरिए मैसेज टाइप करने और रिमाइंडर सेट करने का काम करेगा। गोयल ने भारतीय डॉक्टर्स को लेकर दिए गए अपने पिछले बयान पर माफी भी मांगी और कहा कि उनका निशाना सभी पर नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ 'इन्फ्लुएंसर डॉक्टर्स' पर था।


यह डिवाइस यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का वादा तो करता है, लेकिन प्राइवेसी पॉलिसी में थर्ड-पार्टी एआई फीचर्स के इस्तेमाल का भी जिक्र है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि साइंस और तकनीक की इस बहस में 'टेंपल' आम यूजर्स का कितना भरोसा जीत पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed