Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple Support Community Shutting Down After 28 Years on November 20 What Users Can Do Next

हमेशा के लिए बंद होगा एपल सपोर्ट कम्युनिटी: कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला? यूजर्स के लिए आगे क्या है विकल्प

Wed, 11 Nov 2026 02:35 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 02:35 PM IST
सार

एपल अपना सपोर्ट कम्युनिटी फोरम 20 नवंबर 2026 से हमेशा के लिए बंद कर रहा है।
यूजर्स नया सवाल नहीं पूछ सकते और पुरानी चर्चाओं में जवाब भी नहीं दे सकते, सिर्फ पुराने समाधान पढ़ सकते हैं।
कंपनी ने यह भी साफ नहीं किया है कि पुराना आर्काइव ऑनलाइन रहेगा या नहीं।
कंपनी क्यों इस प्लेटफोर्म को बंद कर रही है और यूजर्स के लिए आगे क्या विकल्प होगा आइए जानते हैं?

विज्ञापन
Apple Support Community Shutting Down After 28 Years on November 20 What Users Can Do Next
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एपल इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी है कि वह अपने 'एपल सपोर्ट कम्युनिटी' को 20 नवंबर 2026 से हमेशा के लिए बंद कर रही है। लगभग तीन दशकों से आईफोन, मैकबुक, आईपैड और अन्य डिवाइसेज की तकनीकी समस्याओं को सुलझाने वाला यह लोकप्रिय फोरम अब इतिहास बन जाएगा।
विज्ञापन

'रीड-ओनली' मोड पर है ये प्लेटफोर्म

कंपनी ने इस कम्युनिटी फोरम को 'रीड-ओनली' मोड में डाल दिया है। इसका मतलब यह है कि
  • अब कोई भी यूजर इस मंच पर नया सवाल पोस्ट नहीं कर सकता।
  • पुराने थ्रेड्स या सवालों पर नया जवाब देना बंद कर दिया गया है।
  • उपयोगकर्ता केवल पुराने समाधानों और चर्चाओं को खोजकर पढ़ सकते हैं।
एपल ने वेबसाइट पर एक धन्यवाद संदेश भी जारी किया है, जिसमें कई साल से एक-दूसरे की मदद करने वाले लाखों कम्युनिटी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया है।

एपल कम्युनिटी फोरम का 28 साल का सफर

यह फोरम महज एक सहायता केंद्र नहीं, बल्कि एआई और टेक जगत की सबसे पुरानी कम्युनिटीज में से एक रहा है:
  • 1998: इसे सबसे पहले 'एपल टेक एक्सचेंज' के नाम से शुरू किया गया था।
  • 2000: इसका नाम बदलकर 'एपल डिस्कशन' रखा गया।
  • 2011: एक बड़े तकनीकी ओवरहाल के बाद इसे 'एपल सपोर्ट कम्युनिटीज' कहा जाने लगा।
  • 2022 से अब तक: इसका नाम 'एपल सपोर्ट कम्युनिटी' कर दिया गया था।
इतने साल में यह प्लेटफॉर्म एक विशाल डिजिटल लाइब्रेरी बन चुका था, जहां आईफोन कनेक्टिविटी से लेकर मैकओएस के जटिल बग्स तक के समाधान साधारण यूजर्स द्वारा साझा किए गए थे।
विज्ञापन

कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला?

चौंकाने वाली बात यह है कि एपल ने इस लगभग 28 साल पुराने प्लेटफॉर्म को बंद करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। कंपनी फिलहाल सभी उपयोगकर्ताओं को अपनी आधिकारिक एपल सपोर्ट वेबसाइट पर जाने का निर्देश दे रही है। माना जा रहा है कि कंपनी ग्राहकों की सहायता के लिए अपने आधिकारिक चैनलों और डायरेक्ट सपोर्ट सिस्टम को प्राथमिकता देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने थ्रेड्स और आर्काइव का क्या होगा?

यूजर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 20 नवंबर 2026 के बाद कई साल पुराने इस ज्ञान भंडार का क्या होगा। कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह पुरानी चर्चाएं इंटरनेट पर हमेशा के लिए उपलब्ध रहेंगी या पूरा फोरम ही गायब हो जाएगा।

आगे कहां से मिलेगी मदद?

यदि आपको अपने एपल प्रोडक्ट में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो आपके पास निम्नलिखित विकल्प उपलब्ध रहेंगे:
  • आधिकारिक एपल सपोर्ट वेबसाइट: यहां आईफोन, मैक, आईपैड, एपल वॉच और विजन प्रो से जुड़ी गाइड और आधिकारिक सहायता मिलेगी।
  • मैक-रूमर्स फोरम: एपल हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर अपडेट और ट्रबलशूटिंग के लिए यह एक बेहतरीन थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म है।
  • रेडिट: रेडिट पर एपल से जुड़े विभिन्न सब-रेडिट्स मौजूद हैं, जहां यूजर्स आपस में सलाह और अनुभव साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed