{"_id":"6af459d0b1cbbe2043006738","slug":"anc-vs-enc-earbuds-noise-cancellation-difference-music-calls-travel-gadgets-news-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईयरबड्स: ANC और ENC में क्या है अंतर, म्यूजिक और कॉलिंग के लिए कौन सा फीचर है बेहतर?","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
ईयरबड्स: ANC और ENC में क्या है अंतर, म्यूजिक और कॉलिंग के लिए कौन सा फीचर है बेहतर?
Thu, 12 Nov 2026 07:01 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:01 AM IST
सार
ANC vs ENC Earbuds: ईयरबड्स खरीदते समय ANC और ENC के बीच अंतर समझना जरूरी है। दोनों फीचर नॉइज कैंसलेशन से जुड़े हैं, लेकिन इनका काम अलग-अलग है। अगर आप नया ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको इन दोनों फीचर्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
विज्ञापन
जानिए कौन है बेहतर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ANC-ENC Earbuds Kya Hote Hain: वायरलेस ईयरबड्स खरीदते समय आपने ANC और ENC जैसे फीचर्स के बारे में जरूर पढ़ा होगा। कई कंपनियां अपने ईयरबड्स में इनमें से कोई एक या दोनों टेक्नोलॉजी देती हैं। नाम लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनका काम बिल्कुल अलग है। ऐसे में ईयरबड्स खरीदते समय किस फीचर को प्राथमिकता देनी चाहिए? आइए समझते हैं।
ANC क्या है और कैसे करता है काम?
ANC यानी एक्टिव नॉइज कैंसलेशन का काम ईयरबड्स पहनने वाले व्यक्ति तक पहुंचने वाले बाहरी शोर को कम करना है। इसके लिए ईयरबड्स में लगे माइक्रोफोन आसपास की आवाजों को पहचानते हैं। इसके बाद इनका प्रोसेसर उस शोर के उलट एक साउंड वेव तैयार करता है। इसे एंटी-नॉइज कहा जाता है।
जब दोनों साउंड वेव आपस में मिलती हैं, तो बाहरी आवाज का असर कम हो जाता है। इससे यूजर को म्यूजिक सुनते या वीडियो देखते समय आसपास का शोर कम परेशान करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हेल्थ गैजेट या धोखा: क्या सच में दिमाग में खून का बहाव माप सकता है टेंपल डिवाइस? डॉक्टरों ने उठाए सवाल
ANC लगातार आने वाले धीमे शोर को रोकने में सबसे माहिर है। जैसे- फ्लाइट के इंजन की आवाज, एसी (AC) या पंखे की भिनभिनाहट। हालांकि, यह अचानक आने वाली आवाजें जैसे- गाड़ी का हॉर्न, बच्चों के चिल्लाने या किसी के जोर से बोलने की आवाज को पूरी तरह नहीं रोक सकता। सफर करने वालों और शांति से म्यूजिक सुनने वालों के लिए ANC एक अच्छा फीचर है।
ENC क्या है और कैसे करता है काम?
ENC यानी एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन का मकसद कॉल के दौरान आपकी आवाज को दूसरे व्यक्ति तक साफ पहुंचाना है। ANC जहां आपके सुनने के अनुभव को बेहतर बनाता है, वहीं ENC माइक्रोफोन में रिकॉर्ड होने वाले आसपास के शोर को कम करने पर काम करता है।
यह भी पढ़ें: ईयरफोन में क्यों बने होते हैं छोटे छेद, क्या इनके बिना साउंड हो जाएगा खराब? जान लें ये जरूरी बात
उदाहरण के लिए, अगर आप किसी भीड़भाड़ वाली सड़क पर फोन कॉल कर रहे हैं, तो ENC बैकग्राउंड में आने वाली ट्रैफिक और लोगों की आवाज को कम करने में मदद करता है। इससे सामने वाले व्यक्ति को आपकी बात बेहतर तरीके से सुनाई दे सकती है।
आपके लिए ANC या ENC में कौन सा बेहतर?

- यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप अक्सर फ्लाइट, ट्रेन या बस से सफर करते हैं और शांति से म्यूजिक सुनना चाहते हैं, तो ANC वाले ईयरबड्स बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
- वहीं, अगर आप ऑफिस कॉल, ऑनलाइन मीटिंग या बाहर रहते हुए ज्यादा फोन पर बात करते हैं, तो ENC आपके लिए ज्यादा उपयोगी होगा।
- अगर आपका बजट अनुमति देता है, तो ANC और ENC दोनों फीचर वाले ईयरबड्स चुनना बेहतर रहेगा। इससे म्यूजिक सुनने और कॉलिंग, दोनों के दौरान बेहतर अनुभव मिल सकता है।