Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   WhatsApp's Big Plans: AI, Payments, Everyday Tasks Could Make App Much More Useful

बदल जाएगा व्हाट्सएप चलाने का अंदाज: अब चैटिंग के साथ पेमेंट-बुकिंग भी होगी आसान, क्या है कंपनी का बड़ा प्लान?

Wed, 11 Nov 2026 05:39 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 11 Nov 2026 05:39 PM IST
सार

व्हाट्सएप अब खुद को सिर्फ मैसेजिंग एप तक सीमित नहीं रखना चाहता। कंपनी पेमेंट, रोजमर्रा के काम और एआई  से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी में है। इसका मकसद यूजर्स को एक ही एप पर ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देना है, ताकि छोटे-बड़े कामों के लिए उन्हें बार-बार दूसरे एप्स का सहारा न लेना पड़े। आइए जानते हैं, व्हाट्सएप के सीईओ ने एप के भविष्य को लेकर क्या प्लान बताया है और आने वाले समय में यूजर्स को कौन-कौन सी नई सुविधाएं मिल सकती हैं।
 

विज्ञापन
WhatsApp's Big Plans: AI, Payments, Everyday Tasks Could Make App Much More Useful
व्हाट्सएप पर जल्द आएंगे नए अपडेट्स - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

व्हाट्सएप के सीईओ कुणाल शाह ने आने वाले वर्षों के लिए कंपनी के बड़े प्लान्स और प्राथमिकताओं का खुलासा किया है। सीईओ के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में यूजर्स की उम्मीदों और उनकी जरूरतों को बारीकी से समझने के बाद, कंपनी ने मुख्य रूप से तीन दिशाओं पर काम करने का फैसला किया है...बेहतर बातचीत (कम्युनिकेशन), रोजमर्रा के कामों को सरल बनाना, और प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दायरा बढ़ाना।

विज्ञापन


व्हाट्सएप पर बातचीत होगी पहले से ज्यादा मजेदार

  • व्हाट्सएप की पहली प्राथमिकता बातचीत के अनुभव को बेहतर बनाना है। कंपनी वॉयस नोट्स, ग्रुप्स, स्टिकर्स और वीडियो से जुड़े फीचर्स को ज्यादा आसान और बेहतर बनाने पर काम करेगी।
  • विज्ञापन
  • कंपनी के अनुसार, यूजर्स हर दिन दस अरब से ज्यादा वॉयस मैसेज और चार अरब से ज्यादा स्टिकर्स भेजते हैं। ऐसे में व्हाट्सएप इन सुविधाओं को और बेहतर बनाना चाहता है, ताकि लोग अपनी बात ज्यादा आसानी से और अपने अंदाज में कह सकें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चाहे माता-पिता को वॉयस नोट भेजना हो, दोस्त को कोई मजेदार स्टिकर भेजना हो या ग्रुप में डिनर का प्लान बनाना हो, कंपनी इन सभी अनुभवों को ज्यादा सहज बनाना चाहती है।


चैट से ही पूरे हो सकेंगे रोजाना के काम

  • व्हाट्सएप की दूसरी प्राथमिकता एप को रोजमर्रा के कामों के लिए ज्यादा उपयोगी बनाना है। अभी कई बार किसी काम की शुरुआत व्हाट्सएप चैट से होती है, लेकिन उसे पूरा करने के लिए दूसरे एप या प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है।
  • जैसे मान लीजिए, किसी बिल का भुगतान करना, पैसे उधार लेना या यात्रा के दौरान कनेक्टिविटी बनाए रखना। कंपनी चाहती है कि ऐसे कामों को पूरा करने के लिए यूजर्स को बार-बार प्लेटफॉर्म न बदलना पड़े।
  • इसके लिए व्हाट्सएप वित्तीय सेवा देने वाली कंपनियों और टेलीकॉम पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन पार्टनर्स के नाम या इन सुविधाओं की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। 


एआई संभालेगा बुकिंग और अपॉइंटमेंट जैसे काम

  • सीईओ के अनसुार, व्हाट्सएप की तीसरी और सबसे खास प्राथमिकता एआई के इस्तेमाल को बढ़ाना है। कंपनी चाहती है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बैकग्राउंड में काम करते हुए यूजर्स की जरूरतों को समझे और उनके काम आसान बनाए।
  • इसके जरिए जरूरी जानकारी खोजने, काम पूरे करने और बुकिंग या अपॉइंटमेंट याद रखने में मदद मिल सकती है। यानी यूजर्स को हर छोटी चीज खुद खोजने या याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • कुणाल शाह के मुताबिक, एआई का मकसद सिर्फ नए फीचर्स जोड़ना नहीं, बल्कि यूजर्स का समय बचाना होना चाहिए, ताकि वे अपना समय उन लोगों के साथ बिता सकें जो उनके लिए अहम हैं। 

प्राइवेसी से समझौता नहीं करेगा व्हाट्सएप 

  • हालांकि एआई और वित्तीय सेवाओं का दायरा बढ़ने के साथ व्हाट्सएप के सामने यूजर्स की प्राइवेसी बनाए रखने की चुनोती भी हो सकती है। दुनिया भर में तीन अरब से ज्यादा लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल निजी बातचीत, पारिवारिक ग्रुप्स और काम से जुड़ी चर्चाओं के लिए करते हैं।
  • साथ ही इसमें कुणाल शाह ने भरोसे को कंपनी की सबसे अहम प्राथमिकताओं में शामिल बताया है। उनके मुताबिक, व्हाट्सएप हर दिन 100 अरब से ज्यादा मैसेज और दो अरब कॉल संभालता है। उन्होंने साफ किया कि नए फीचर्स पर काम करते समय भी प्लेटफॉर्म को सरल, भरोसेमंद और निजी बनाए रखना जरूरी है।
  • कंपनी का कहना है कि यूजर्स के निजी मैसेज और कॉल पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। यानी कंपनी की नई योजनाओं के साथ इस सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जाएगा। 

कब आएंगे व्हाट्सएप के ये नए फीचर्स?

  • फिलहाल व्हाट्सएप ने इन प्रस्तावित बदलावों के लिए कोई निश्चित लॉन्च तारीख नहीं बताई है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि वित्तीय सेवाओं और टेलीकॉम पार्टनर्स के साथ कौन-कौन सी सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
  • अभी ये कंपनी की आगे की रणनीति और प्राथमिकताएं हैं। ऐसे में पेमेंट, एआई आधारित बुकिंग और रोजमर्रा के कामों से जुड़े फीचर्स कब और किस रूप में यूजर्स तक पहुंचेंगे, इसकी जानकारी आने वाले समय में सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed