{"_id":"6af455263d8c32368b0dd523","slug":"you-may-record-whatsapp-calls-in-samsung-smartphones-after-one-ui-9-5-update-details-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग: अब व्हाट्सएप और टेलीग्राम कॉल भी कर सकेंगे रिकॉर्ड, One UI 9.5 में मिल सकता है नया फीचर","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सैमसंग: अब व्हाट्सएप और टेलीग्राम कॉल भी कर सकेंगे रिकॉर्ड, One UI 9.5 में मिल सकता है नया फीचर
Wed, 11 Nov 2026 05:14 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:14 PM IST
सार
- सैमसंग Galaxy यूजर्स के लिए जल्द ही कॉल रिकॉर्डिंग से जुड़ा बड़ा फीचर आ सकता है।
- One UI 9.5 अपडेट में WhatsApp, Telegram और Google Meet की वॉयस कॉल रिकॉर्ड करने का ऑप्शन मिल सकता है।
- यूजर्स हर एप के लिए अलग से रिकॉर्डिंग चालू या बंद कर सकेंगे। जानें यह फीचर कैसे काम करेगा और भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर क्या जानकारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
सैमसंग अपने Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे WhatsApp, Telegram और Google Meet पर होने वाली वॉयस कॉल रिकॉर्ड करना आसान हो सकता है। कंपनी के अपकमिंग One UI 9.5 अपडेट में यह सुविधा मिलने के संकेत मिले हैं। खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प सीधे फोन के डिफॉल्ट Phone ऐप में मिल सकता है।
एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, One UI 9.5 के लीक में Record calls in other apps नाम का नया विकल्प देखा गया है। यह फीचर Phone एप की Settings में Call recordings and transcripts सेक्शन के अंदर मौजूद हो सकता है।
हर एप के लिए अलग मिलेगा रिकॉर्डिंग कंट्रोल
इस फीचर की खास बात यह है कि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग एप्स की कॉल रिकॉर्डिंग चालू या बंद कर सकेंगे। इसका मतलब है कि कोई यूजर यदि WhatsApp और Telegram की कॉल रिकॉर्ड करना चाहता है, लेकिन Google Meet की नहीं, तो वह हर एप के लिए अलग सेटिंग का इस्तेमाल कर सकेगा।
विज्ञापन
लीक में WhatsApp, Telegram और Google Meet के नाम सामने आए हैं। इससे यूजर्स को जरूरी बातचीत सेव करने के लिए अलग रिकॉर्डिंग टूल डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्राइवेसी और नियमों का रखना होगा ध्यान
कॉल रिकॉर्डिंग से जुड़े इस फीचर में प्राइवेसी का भी ध्यान रखना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग देशों के स्थानीय कानूनों के आधार पर सैमसंग इस सुविधा को कुछ क्षेत्रों तक सीमित रख सकता है। कुछ देशों में कॉल रिकॉर्ड होने पर दूसरे व्यक्ति को ऑडियो अलर्ट के जरिए इसकी जानकारी भी दी जा सकती है। हालांकि, भारत में यह फीचर किन शर्तों के साथ उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कब आएगा One UI 9.5 अपडेट?
फिलहाल सैमसंग ने इस फीचर की आधिकारिक एलान नहीं किया है। यह जानकारी सॉफ्टवेयर लीक के आधार पर सामने आई है। कंपनी ने अभी यह भी नहीं बताया है कि किन Galaxy स्मार्टफोन मे यह फीचर कब मिलेगा। पिलहाल सैमसंग ने अपने कई Galaxy मॉडल्स के लिए One UI 9.5 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।
बता दें कि सैमसंग फोन में पहले से सामान्य मोबाइल कॉल रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलता है। ऐसे में अगर कंपनी WhatsApp और Telegram जैसी एप्स की कॉल रिकॉर्डिंग भी जोड़ती है, तो यह Galaxy यूजर्स के लिए उपयोगी बदलाव हो सकता है।