Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   WhatsApp's New View Once Feature, Text Messages Will Disappear After One View

व्हाट्सएप में आ सकता है गजब का फीचर: फोटो के बाद टेक्स्ट मैसेज भी एक बार देखकर हो जाएगा गायब, कब होगा रोलआउट?

Thu, 12 Nov 2026 04:04 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 12 Nov 2026 04:04 PM IST
सार

  • व्हाट्सएप में आ सकता है नया व्यू वन्स फीचर।
  • एक बार ही दिखेगा टेक्स्ट मैसेज।
  • पढ़ने के बाद मैसेज हो जाएगा गायब।
  • कॉपी और फॉरवर्ड नहीं कर सकेंगे टेक्स्ट।

विज्ञापन
WhatsApp's New View Once Feature, Text Messages Will Disappear After One View
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

व्हाट्सएप पर अभी फोटो-वीडियो और वॉयस नोट्स जैसी चीजों को भेजने के लिए व्यू वन की सुविधा मिलती है, लेकिन जल्द ही कंपनी टेक्स्ट के लिए भी यह फीचर लाने की तैयारी में है। यानी यूजर किसी तरह का पासवर्ड, ओटीपी या दूसरी जानकारी व्यू वन में भेज सकेंगे और रिसीवर के एक बार देखते ही वह मैसेज गायब हो जाएगा। खास बात है कि रिसीवर न तो इस मैसेज को कॉपी कर सकेगा और न ही इसका स्क्रीनशॉट ले पाएगा।

विज्ञापन


अब टेक्स्ट मैसेज के लिए भी मिलेगा व्यू वन्स फीचर

  • व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी बेहतर बनाने के लिए नए फीचर पेश करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में कंपनी अब व्यू वन्स फीचर का दायरा बढ़ाने जा रही है। अभी व्हाट्सएप यह सुविधा फोटो-वीडियो और वॉयस नोट्स के लिए उपलब्ध थी। इसके तहत रिसीवर कंटेंट को सिर्फ एक बार देख या सुन सकता था। इसके बाद वह अपने आप गायब हो जाता था।
  • विज्ञापन
  • अब कंपनी इसी सुविधा को टेक्स्ट मैसेज के लिए भी लाने जा रही है। इससे यूजर्स ऐसे मैसेज भेज सकेंगे, जिन्हें सामने वाला सिर्फ एक बार पढ़ पाएगा। मैसेज देखने के बाद वह दोनों यूजर्स की चैट से गायब हो जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


एंड्रॉयड बीटा वर्जन में दिखा नया फीचर

  • WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप का नया फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इसे व्हाट्सएप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.26.45.6 में स्पॉट किया गया है।
  • फिलहाल यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। आने वाले कुछ हफ्तों में इसे अन्य बीटा यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है। इसके बाद कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा सकती है।


कैसे काम करेगा व्हाट्सएप का नया फीचर?
इस फीचर की मदद से यूजर्स पासवर्ड, ओटीपी या दूसरी संवेदनशील जानकारी भेजते समय व्यू वन्स का विकल्प चुन सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जानिए उन स्टेप के बारे में...

  • सबसे पहले व्हाट्सएप पर उस व्यक्ति की चैट ओपन करें, जिसे मैसेज भेजना है।
  • इसके बाद अपना टेक्स्ट मैसेज टाइप करें।
  • अब सेंड बटन को कुछ देर तक होल्ड करके रखें।
  • अगर आपके डिवाइस में यह फीचर उपलब्ध है, तो स्क्रीन पर शेड्यूल व्हाट्सएप और व्यू वन्स के दो विकल्प दिखाई दे सकते हैं।
  • इनमें से व्यू वन्स विकल्प को चुनें और ओके पर टैप करें।
  • इसके बाद आपका मैसेज भेज दिया जाएगा।
  • इस तरह भेजा गया मैसेज रिसीवर को सिर्फ एक बार दिखाई देगा। उसके पढ़ते ही मैसेज गायब हो जाएगा।


न कॉपी कर पाएगा, न ले सकेगा स्क्रीनशॉट

  • व्हाट्सएप के इस नए फीचर की खास बात मैसेज की प्राइवेसी से जुड़ी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, व्यू वन्स के तहत भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को रिसीवर कॉपी या सेव नहीं कर सकेगा। इसके अलावा मैसेज को शेयर और फॉरवर्ड करने का विकल्प भी नहीं मिलेगा।
  • इतना ही नहीं, इस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेने और इन-एप स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने पर भी रोक लगाई जाएगी। यानी कंपनी इस फीचर के जरिए संवेदनशील जानकारी को सामान्य मैसेज की तरह सेव या आगे शेयर होने से रोकने की कोशिश कर रही है।


अलग इंटरफेस में दिखेगा मैसेज

  • रिपोर्ट के मुताबिक, व्यू वन्स टेक्स्ट मैसेज सामान्य चैट विंडो में दिखाई देने के बजाय एक अलग इंटरफेस में खुलेगा। जैसे ही रिसीवर मैसेज पढ़ेगा, उस पर Opened का स्टेटस दिखाई देने लगेगा।
  • इसके बाद मैसेज अपने आप दोनों यूजर्स की चैट से गायब हो जाएगा। इससे भेजने वाले को भी पता चल सकेगा कि सामने वाले ने मैसेज खोलकर देख लिया है। कुल मिलाकर, व्हाट्सएप का यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें चैट के जरिए पासवर्ड, OTP या दूसरी संवेदनशील जानकारी भेजनी पड़ती है। हालांकि, यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग में है और सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। फिलहाल इसके रोलआउट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी या तारीख सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed